अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास

Article Advertisement

Sports

मैच के दौरान पाकिस्तानी खिलाड़ी के सिर में लगी चोट, नीचे गिरते ही हो गई मौत

मैच के दौरान पाकिस्तानी खिलाड़ी के सिर में लगी चोट, नीचे गिरते ही हो गई मौत पाकिस्तान के एक खिलाड़ी की मैच के दौरान ही मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि मैच के दौरान खिलाड़ी के सिर में चोट लगी और उनकी मौत हो गई। नीचे जानें कौन हैं ये खिलाड़ी। पाकिस्तान की खेल जगत से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मैच के

मैच के दौरान पाकिस्तानी खिलाड़ी के सिर में लगी चोट, नीचे गिरते ही हो गई मौत

Article Advertisement

मैच के दौरान पाकिस्तानी खिलाड़ी के सिर में लगी चोट, नीचे गिरते ही हो गई मौत पाकिस्तान के एक खिलाड़ी की मैच के दौरान ही मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि मैच के दौरान खिलाड़ी के सिर में चोट लगी और उनकी मौत हो गई। नीचे जानें कौन हैं ये खिलाड़ी। पाकिस्तान की खेल जगत से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मैच के दौरान ही एक पाकिस्तानी खिलाड़ी की मौत हो गई है। इससे मौके पर अफरातफरी मच गई है। बताया जा रहा है कि मैच के दौरान खिलाड़ी के सिर में चोट लगी और वह गिर पड़े। फिर वह उठ ही नहीं पाए। उन्हें फौरन उठाकर अस्पताल लेकर जाया गया, लेकिन डॉक्टर ने खिलाड़ी को मृत घोषित कर दिया। वह एक शानदार खिलाड़ी थे, लेकिन मैच के बीच ही इस कदर मौत होने से सन्नाटा फैल गया है। यहां जानें कौन हैं ये खिलाड़ी। किस मैच के दौरान हुई खिलाड़ी की मौत पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक जूडो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इस दौरान एक पाकिस्तानी महिला जूडो खिलाड़ी फिजा शेर अली मैच खेल रहीं थी। उन्होंने मर्दन में एक यूथ टैलेंट हंट मुकाबले में हिस्सा लिया था। इसी दौरान 44 किग्रा वर्ग की मैच के दौरान खिलाड़ी के सिर में चोट लग गई। चोट लगते ही जूडो खिलाड़ी नीचे गिर पड़ीं। फिर वह खुद से नहीं उठी, तो साथी खिलाड़ी ने उन्हें उठाना चाहा, तो वह होश में नहीं थीं। इससे कार्यक्रम के दौरान उपस्थित बाकी लोग भी चिंतित हो गए। किसी को कुछ समझ नहीं आ रहा था, खिलाड़ी को अचानक क्या हो गया। तभी उन्हें उठाकर फौरन अस्पताल लेकर जाया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी। फेडरेशन अधिकारी ने दिया बयान पाकिस्तान जूडो फेडरेशन के एक अधिकारी ने इस हादसे को लेकर शोक जताया है। उन्होंने कहा कि छात्रा ग्रेजुएशन की पहली वर्ष में पढ़ाई करती थीं। वह इस खेल में नई आईं थी। उन्हें ट्रायल देने के लिए मर्दन बुलाया गया था। खिलाड़ी फिजा मैच के दौरान सिर में चोट लगते ही नीचे गिर पड़ीं फिर उठ नहीं पाईं। अधिकारी ने आगे कहा कि खिलाड़ी को कार्यक्रम स्थल पर प्राथमिक चिकित्सा उपचार दिया गया, फिर उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे थे। पहले भी हो चुकी है ऐसी घटना बता दें कि आज से कुछ दिन पहले भी कराची की एक 16 वर्षीय महिला टेनिस खिलाड़ी की मौत हो गई थी। उनकी मौत आईटीएफ जूनियर टूर्नामेंट मैच में हिस्सा लेने के बाद हुई थी। बाद में पता चला कि वह हृदय रोग से संदिग्ध थी, इसी कारण से उनकी मौत हो गई।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read