बिहार चुनाव से पहले RJD को बड़ा झटका!
बाहुबली विधायक रीतलाल ने भाई के साथ कोर्ट में किया सरेंडर Ritlal Yadav Surrender: राजद के बाहुबली विधायक रीतलाल यादव ने दानापुर कोर्ट में सरेंडर कर दिया है।
एक बड़े बिल्डर ने रीतलाल यादव पर रंगदारी मांगने और उन्हें जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया था, जिसके बाद पुलिस ने उनके कई ठिकानों छापेमारी की थी।
Politics
बिहार चुनाव से पहले RJD को बड़ा झटका! बाहुबली विधायक रीतलाल ने भाई के साथ कोर्ट में किया सरेंडर
बिहार चुनाव से पहले RJD को बड़ा झटका! बाहुबली विधायक रीतलाल ने भाई के साथ कोर्ट में किया सरेंडर Ritlal Yadav Surrender: राजद के बाहुबली विधायक रीतलाल यादव ने दानापुर कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। एक बड़े बिल्डर ने रीतलाल यादव पर रंगदारी मांगने और उन्हें जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया था, जिस

Article Advertisement
Article Advertisement
बिहार विधानसभा चुनाव से पहले आरजेडी को बड़ा झटका लगा है।
लालू प्रसाद के करीबी माने जाने वाले दानापुर के RJD विधायक रीतलाल यादव ने अपने भाई के साथ दानापुर कोर्ट में सरेंडर कर दिया है।
दरअसल, एक बड़े बिल्डर ने रीतलाल यादव पर रंगदारी मांगने और उन्हें जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया था, जिसके बाद पुलिस ने उनके कई ठिकानों छापेमारी की थी, लेकिन छापेमारी के दौरान रीतलाल अपने घर पर मौजूद नहीं थे।
पटना पुलिस रीतलाल यादव और उनके भाई की तलाश कर रही थी।
वहीं, बुधवार को भाजपा ने सोशल मीडिया पर रीतलाल यादव को फरार घोषित किया था।
कोर्ट ने रीतलाल को बेउर जेल भेजा आरजेडी विधायक रीतलाल राय के साथ चिक्कू यादव, भाई पिंकू यादव और श्रवण यादव एवं अन्य सहयोगी ने भी दानापुर कोर्ट में सरेंडर किया।
सरेंडर के बाद कोर्ट ने उन्हें न्यायिक हिरासत में बेउर जेल भेज दिया है।
रीतलाल यादव के वकील सफदर हयात ने बताया की दानापुर कांड संख्या 129/25 में एक बिल्डर द्वारा विधायक रीतलाल यादव समेत उनके भाई और रिश्तेदारों को आरोपित किया गया था, इस मामले में सभी ने सरेंडर कर दिया है।
कई जगहों पर हुई थी छापेमारी बता दें कि शुक्रवार (11 अप्रैल को) पुलिस ने पटना से सटे दानापुर समेत कुछ अन्य जगहों पर राजद विधायक के ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की थी।
इस दौरान विधायक रीतलाल यादव के घर पर और उनके करीबियों के 11 ठिकानों पर पटना पुलिस व एसटीएफ ने संयुक्त रूप से यह कार्रवाई की थी।
छापेमारी के दौरान सिटी एसपी, दानापुर एएसपी के अलावा पटना के एसएसपी अवकाश कुमार भी पहुंचे थे।
विधायक रीतलाल यादव के घर के बाहर करीब 1000 की संख्या में पुलिस और फोर्स को तैनात किया गया था।
छापेमारी के दौरान बरामद हुए थे ये सामान विधायक रीतलाल यादव के घर पर एवं उनके करीबियों के 11 ठिकानों पर पटना पुलिस व एसटीएफ की संयुक्त छापेमारी के दौरान साढ़े दस लाख रुपये नकद, 77लाख रुपये का ब्लैंक चेक, 4 संदिग्ध चेक, जमीन के कई डीड पेपर, 6 पेन ड्राइव और वॉकी टाकी बरामद किया गया था।
छापेमारी में विधायक के आवास से दो काला बॉक्स भी जब्त किया गया था और बिजनेस पॉटर्नर सुनील के आवास से नकदी समेत जमीन के कागजात बरामद किए गए थे।
जान से मारने की धमकी देने का आरोप एक बड़े बिल्डर ने रीतलाल यादव पर आरोप लगाया है कि उन्हें पिछले कई दिनों से आरोपी से जबरन वसूली और जान से मारने की धमकी वाले फोन आ रहे थे।
यह भी आरोप है कि आरोपियों ने संपत्ति से जुड़े कुछ दस्तावेजों में जालसाजी की है।
शिकायतकर्ता बिल्डर पटना के खगौल में एक अपार्टमेंटमें का निर्माण कर रहे हैं।
पुलिस सूत्रों ने बताया था कि रीतलाल यादव के बिजनेस पार्टनर सुनील महाजन राजद सुप्रीमो लालू यादव के करीबी पूर्व विधायक आरके राणा के अभियंता नगर वाली जमीन पर कब्जा कर आलीशान बंगला और बगल वाले प्लॉट पर अपार्टमेंट का निर्माण करा रहा है।
बताया जाता है कि उक्त जमीन पर आयकर विभाग और ईडी द्वारा रोक लगाई गई थी।
इसके बाद भी जमीन पर जबरन कब्जा कर निर्माण कार्य कराया जा रहा है।
‘कार्रवाई राजनीतिक द्वेषपूर्ण भावना और ओछी मानसिकता का परिचायक’ वहीं, छापेमारी को लेकर विधायक रीतलाल यादव ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा था कि ‘चुनाव से पहले करीब 1000-1500 की संख्या मे बिहार पुलिस प्रशासन बिना किसी सर्च वारंट के और बिना सूचना के मेरे घर छापेमारी कर मुझे और मेरे परिजनों को अकारण मानसिक रूप से सुबह से लेकर शाम तक जिस तरीके से परेशान किया जा रहा है और पूछने पर कुछ बताया भी नही जा रहा है।
इसके अलावा महिलाओ को बेवजह तंग किया जा रहा है।
मेरी सामाजिक व राजनीतिक छवि को धूमिल करने की असफल कोशिश की जा रही है।
उससे यह साबित होता है कि उक्त कार्रवाई राजनीतिक द्वेषपूर्ण भावना और ओछी मानसिकता का परिचायक है।’
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
कल्याण बनर्जी के बयान पर लॉकेट चटर्जी का पलटवार — "बंगाल सभी का है, बांटने की राजनीति से कुछ नहीं होगा

Politics
आदित्य ठाकरे का बड़ा आरोप: विपक्षी नेताओं ही नहीं, BJP के कई मंत्रियों के फोन भी टैप हो रहे हैं

Politics
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल आर.एन. रवि ने कोलकाता के श्री मुरुगन मंदिर और श्री राम मंदिर में किए दर्शन

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
