अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Politics

बैलेट से हो चुनाव, लालू यादव ने EVM पर उठाया सवाल, कहा- 2025 में हम जीतेंगे

बैलेट से हो चुनाव, लालू यादव ने EVM पर उठाया सवाल, कहा- 2025 में हम जीतेंगे आरजेडी प्रमुख लालू यादव ने कहा कि अगले साल होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन जीतेगी. ईवीएम पर भी उन्होंने बड़ा बयान दिया. पटना: बिहार विधानसभा में अगले साल होने वाले चुनाव पर आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव ने कहा है कि

बैलेट से हो चुनाव, लालू यादव ने EVM पर उठाया सवाल, कहा- 2025 में हम जीतेंगे

Article Advertisement

बैलेट से हो चुनाव, लालू यादव ने EVM पर उठाया सवाल, कहा- 2025 में हम जीतेंगे आरजेडी प्रमुख लालू यादव ने कहा कि अगले साल होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन जीतेगी. ईवीएम पर भी उन्होंने बड़ा बयान दिया. पटना: बिहार विधानसभा में अगले साल होने वाले चुनाव पर आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव ने कहा है कि हमारी पार्टी बहुमत से जीतेगी. नीतीश कुमार के सवाल पर उन्होंने कहा कि उन्हें (नीतीश) देखा है और देखेंगे. ईवीएम को लेकर उठ रहे सवाल पर भी कहा कि 'बैलेट पेपर से चुनाव होना चाहिए.' बिहार विधानसभा चुनाव पर सवाल : अगले साल बिहार विधानसभा चुनाव आने वाले हैं, क्या कहेंगे?. क्या बोले लालू : इस सवाल पर आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव ने कहा कि 'अगले साल होने वाले चुनाव (बिहार विधानसभा चुनाव) में हमारी पार्टी जीतेगी.' नीतीश कुमार पर सवाल: बिहार में उन्होंने (पक्ष) कहा है कि बिहार विधानसभा चुनाव नीतीश कुमार की लीडरशीप में होंगे. क्या बोले लालू?

Article Advertisement

: इस सवाल पर लालू प्रसाद यादव ने कहा कि, 'हमारी पार्टी जीतेगी, नीतीश को तो हमने देखा है और देखेंगे.' ईवीएम पर सवाल : उनसे यह सवाल पूछा गया कि लगातार विपक्ष ईवीएम पर सवाल उठा रहा है. विपक्ष का कहना है कि बैलेट पेपर से चुनाव होना चाहिए. क्या बोले लालू? : लालू यादव ने इस सवाल पर कहा कि 'जरूर बैलेट पेपर से चुनाव होना चाहिए.' रूटीन चेकअप के लिए दिल्ली पहुंचे लालू: दरअसल, शुक्रवार को लालू यादव किडनी ट्रांसप्लांट के बाद रूटीन चेकअप के लिए पटना से दिल्ली के लिए रवाना हुए थे. बताया जाता है कि रूटीन चेकअप के बाद सोमवार को यानी 2 दिसंबर को आरजेडी सुप्रीमो पटना लौटेंगे. बता दें कि दो महीने पहले (अगस्त) में लालू हेल्थ चेकअप के लिए सिंगापुर गए थे. इसके बाद मुंबई के एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट में उनकी सर्जरी हुई थी.

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read