अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Seemanchal

फारबिसगंज:राजद के संगठन कार्यालय का किया गया शुभारंभ

फारबिसगंज(अररिया):-फ़ारविसगंज विधानसभा के प्रखंड मुख्यालय में राजद को सांगठनिक तौर पर मजबूत करने के लिये राजद संगठन कार्यालय का शुभारंभ किया गया।संगठन कार्यालय उदघाटन वरिष्ठ राजद नेता व राजद अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष के. एन. विश्वास, जिला अध्यक्ष सुरेश पासवान, प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप मंडल,

फारबिसगंज:राजद के संगठन कार्यालय का किया गया शुभारंभ

Article Advertisement

फारबिसगंज(अररिया):-फ़ारविसगंज विधानसभा के प्रखंड मुख्यालय में राजद को सांगठनिक तौर पर मजबूत करने के लिये राजद संगठन कार्यालय का शुभारंभ किया गया।संगठन कार्यालय उदघाटन वरिष्ठ राजद नेता व राजद अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष के. एन. विश्वास, जिला अध्यक्ष सुरेश पासवान, प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप मंडल, नगर अध्यक्ष बेलाल अली, विधानसभा संगठन प्रभारी अविनाश आनन्द ने संयुक्त रूप से किया।संगठन प्रभारी अविनाश आनन्द ने बताया कि आगामी विधानसभा के मद्देनजर संगठन को बूथ लेवल तक मजबूत और संचालित करने तथा संगठन को स्थायित्व देने के लिये संगठन कार्यालय का शुभारंभ किया गया है।

Article Advertisement

फारबिसगंज विधानसभा में सभी प्रकोष्ठ के संगठन के कार्यकारिणी का गठन कर राजद को धारदार बनाया जाएगा । संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत कर हम अपने बूथ कमिटी के माध्यम से घर घर पहुंचेंगे।राजद और लालू जी के विचारों एवं तेजस्वी जी के नया बिहार बनाने की दूरदर्शिता को जन जन तक पहुँचाने का काम होगा।संगठन के माध्यम से प्रत्येक पंचायत एवं बूथ स्तर तक के मीडिया प्रभारी को सशक्त कर हम कोरोना संक्रमण के दौरान आमलोगों तक वर्चुअल तरीके से पहुँचेंगे।हमारा दल राजद भी अब वर्चुअल होगा।प्रदेश नेतृत्व फारविसगंज विधानसभा से जिसे भी प्रत्याशी घोषित करेगी, राजद संगठन पूरी निष्ठा से कार्य कर पहली बार फारविसगंज विधानसभा से जीताने का कार्य करेगी। संगठन कार्यालय के सभा भवन में उपस्थित राजद के पदाधिकारी और कार्यकर्त्ता को संबोधित करते हुये वरिष्ठ राजद नेता के. एन. विश्वास ने कहा कि कोई भी चुनाव संगठन ही जीतता है, आज राजद का संगठन फ़ारविसगंज में काफी मजबूत हो रहा है।निश्चित तौर इस बार राजद की जीत फ़ारविसगंज में होगी और बिहार के मुख्यमंत्री तेजस्वी जी होंगे।आपलोगों से अपील है कि राजद और तेजस्वी जी को मजबूत करने के लिये दल के प्रति समर्पित होकर घर घर तेजस्वी जी का नया बिहार बनाने का संकल्प और वर्त्तमान सरकार की विफलता को पहुँचाने का काम करे, आपकी मेहनत रंग लायेगी। जिला अध्यक्ष सुरेश पासवान ने कहा कि नीतीश की कुशासन सरकार,15 साल में57 घोटाले की पोल को जनता के बीच में खोलना है।अब हमें धर्म और जाति के नाम में नहीं पड़ना है, आजतक हमसब धर्म और जाति के नाम पर ठगे गये हैं।प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप मंडल और नगर अध्यक्ष बेलाल अली ने भी संगठन को धारदार बनाने और वर्त्तमान निक्कमी सरकार की कमियां को गिनाया। राजद प्रदेश सचिव मेदनी कृष्णा टीपु, अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सुमन कुमार बिभु, दलित प्रकोष्ठ के प्रधान महासचिव अखिलेश पासवान, व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार, युवा राजद के जिलाध्यक्ष गौरव कुमार राय ,वरिष्ठ राजद नेता प्रो. साबिर इद्रीश ,वंचित समाज के साहेब लाल मंडल आदि ने संबोधित किया। उपस्थित सारे पदाधिकारी एवं कार्यकर्त्ता ने एक स्वर में कहा कि इस बार बिहार में तेजस्वी की सरकार बनेगी, हमसब पूरी एकजुटता के साथ दल के प्रति कार्य करेंगे।संगठन कार्यालय के शुभारंभ अवसर पर जिला उपाध्यक्ष अरविंद विश्वास, सुभाष यादव, रूपेश राज यादव,प्रधान महासचिव राजेश कुमार यदुवंशी,जिला सचिव मनोज मेहता,जिला मीडिया प्रभारी रामनारायण विश्वास, जिला सोशल मीडिया प्रभारी बाबुल इनायत, प्रखंड प्रधान महासचिव सुभाष झा, प्रखंड उपाध्यक्ष सुनील मेहता,जनार्दन यादव,नौशाद अहमद, साबिर अंसारी,प्रखंड महासचिव देवेंद्र प्रसाद गुप्ता, प्रखंड सचिव अखिलेश मंडल, कफील, भोला यादव, नंद किशोर मंडल प्रखंड सचिव,युवा राजद के प्रखंड अध्यक्ष रेहान आलम, कार्यकारी अध्यक्ष निसार फिरोज, प्रधान महासचिव हेमंत यादव, युवा राजद नगर अध्यक्ष सरोज कुमार यादव मुत्तलिब अखलाकुर रहमान पंकज यादव बुद्धन राय महासचिव दीपक पासवान, छात्र नेता बजरंग बिहारी, यदुवंशी सेना के जिलाध्यक्ष रमन यादव पंचायत अध्यक्ष ताराचंद मंडल, लक्ष्मण राम,तरुण मंडल, मन्नू लाल विश्वास, दिलीप कुमार यादव, प्रकाश यादव, मो. रसूल, शम्स तबरेज, रविन्द्र यादव, बीरेश यादव, मो. मजेबुर,मो. इबरार, तुलमोहन यादव, राजेश विश्वास, संजीव यादव, राज किशोर मंडल,अब्दुल मतीन के अलावा सैकड़ो राजद समर्थक मौजूद थे।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read