अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
Ara News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...Ara News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...

Article Advertisement

Politics

‘बिहार में आज गरज के साथ छींटे पड़ेंगे…’, PM मोदी के भागलपुर दौरे पर राजद सांसद का तंज

‘बिहार में आज गरज के साथ छींटे पड़ेंगे…’, PM मोदी के भागलपुर दौरे पर राजद सांसद का तंज Bihar Politics News: पीएम नरेंद्र मोदी के सोमवार को बिहार दौरे को लेकर राजद हमलावर है। अब राजद सांसद सुधाकर सिंह ने उन पर निशाना साधा है। विस्तार से उनके बयान के बारे में जानते हैं। RJD MP Sudhakar Singh: पीएम नरे

‘बिहार में आज गरज के साथ छींटे पड़ेंगे…’, PM मोदी के भागलपुर दौरे पर राजद सांसद का तंज

Article Advertisement

‘बिहार में आज गरज के साथ छींटे पड़ेंगे…’, PM मोदी के भागलपुर दौरे पर राजद सांसद का तंज Bihar Politics News: पीएम नरेंद्र मोदी के सोमवार को बिहार दौरे को लेकर राजद हमलावर है। अब राजद सांसद सुधाकर सिंह ने उन पर निशाना साधा है। विस्तार से उनके बयान के बारे में जानते हैं। RJD MP Sudhakar Singh: पीएम नरेंद्र मोदी सोमवार को भागलपुर के दौरे पर हैं। उनके दौरे को लेकर राष्ट्रीय जनता दल लगातार हमलावर है। अब RJD सांसद सुधाकर सिंह ने मोदी के दौरे पर तंज कसा है। पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह से जब दौरे को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि पहले समाचार चैनलों और रेडियो पर जब एंकर न्यूज पढ़ता था तो कहता था कि आज मौसम खराब है। गरज के साथ छींटे पड़ेंगे। ठीक उसी तरह की हालत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की है। आज भागलपुर में वे खूब गरजेंगे। बिहार में इस साल विधानसभा चुनाव जो होने हैं, मोदी आज जुमलों की बौछार करेंगे। लोगों के हक में छींटे के बराबर भी नहीं आएगा। प्रधानमंत्री के तौर पर मोदी ने बिहार के लिए आज तक जितनी भी घोषणाएं की हैं, उनमें से 40 फीसदी भी पूरी नहीं हो सकी हैं। सुधाकर सिंह ने कहा कि पीएम ने दरभंगा में एम्स बनाने का ऐलान किया था, आज तक उसका निर्माण कार्य भी शुरू नहीं हुआ।   बक्सर से भागलपुर तक एक्सप्रेसवे के निर्माण की घोषणा की थी। इसके अलावा मुंडेश्वरी आरा रेल पथ की घोषणा हुई थी, बिहार में इंडस्ट्रियल कॉरिडोर बनाने की बात हुई थी, ये घोषणाएं आज तक पूरी नहीं हो सकी हैं। इन घोषणाओं के लिए एक रुपये तक का सहयोग नहीं किया गया है। मोदी सिर्फ बयानबाजी करते हैं, आज भी ऐसे बयान आएंगे। न मुझे उनसे उम्मीद है, न ही बिहार की जनता को। बिहार की जनता अब सब कुछ समझ चुकी है। अरुण यादव ने भी साधा था निशाना इससे पहले राजद के प्रदेश प्रवक्ता अरुण कुमार यादव ने मोदी पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की घोषणा की थी। युवाओं को हर साल 2 करोड़ नौकरियां देने, किसानों की आय दोगुनी करने की बात कही थी। एक भी वादा मोदी ने पूरा नहीं किया। महंगाई पर लगाम लगाने और राज्य में उद्योग-धंधे स्थापित करने का वादा भी अधूरा है। केंद्र सरकार ने लगातार बिहार की अनदेखी की है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read