अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Politics

RJD के पोस्टर से तेजप्रताप ‘गायब’, BJP का तंज-तेजस्वी को बड़े भाई से खतरा

RJD के पोस्टर से तेजप्रताप ‘गायब’, BJP का तंज-तेजस्वी को बड़े भाई से खतरा RJD Protest in Patna: पटना में आज आरजेडी नीतीश सरकार के खिलाफ आरक्षण की नीतियों को लेकर धरना प्रदर्शन कर रही है। इसको लेकर बनाए गए मंच पर लगे पोस्टर से तेजस्वी के बड़े भाई तेज प्रताप यादव की फोटो गायब है। इसको लेकर जेडीयू और बीज

RJD के पोस्टर से तेजप्रताप ‘गायब’, BJP का तंज-तेजस्वी को बड़े भाई से खतरा

Article Advertisement

RJD के पोस्टर से तेजप्रताप ‘गायब’, BJP का तंज-तेजस्वी को बड़े भाई से खतरा RJD Protest in Patna: पटना में आज आरजेडी नीतीश सरकार के खिलाफ आरक्षण की नीतियों को लेकर धरना प्रदर्शन कर रही है। इसको लेकर बनाए गए मंच पर लगे पोस्टर से तेजस्वी के बड़े भाई तेज प्रताप यादव की फोटो गायब है।

Article Advertisement

इसको लेकर जेडीयू और बीजेपी ने आरजेडी पर निशाना साधा है। Tej Pratap Yadav photo missing: बिहार में इस साल अक्टूबर में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित है। इसको लेकर विपक्षी दल आरजेडी लगातार आक्रामक दिखाई दे रहा है। इसी क्रम में आज राजधानी पटना में आरजेडी ऑफिस के सामने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव कार्यकर्ताओं के साथ धरने पर बैठेंगे। इसको लेकर आरजेडी ऑफिस के सामने मंच बनाया गया है, लेकिन मंच पर लगे पोस्टर में आरजेडी नेता और तेजस्वी के बड़े भाई तेज प्रताप की फोटो ही गायब है। इस पोस्टर को लेकर बीजेपी और जेडीयू ने आरजेडी पर निशाना साधा है। बीजेपी प्रवक्ता प्रेम रंजन पटेल ने कहा कि चुनाव आते ही बीजेपी को 65 प्रतिशत आरक्षण की याद आ गई। उनको सिर्फ परिवार के लिए आरक्षण चाहिए। धरने के लिए मंच तैयार है। मंच पर पोस्टर लगा है, जिसमें पूरे परिवार की तस्वीर है, लेकिन बड़े भाई तेजप्रताप को पोस्टर में जगह नहीं दी गई है। तेजस्वी को खतरा अपने परिवार में बड़े भाई तेजप्रताप से हैं। खतरे को किनारे कर तेजस्वी आरक्षण की बात कर रहे हैं। बिहार की जनता तेजस्वी के बहकावे में नहीं आने वाली है।   तेजस्वी ने ट्वीट कर साधा निशाना वहीं धरने को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि हमारी सरकार द्वारा बिहार में बढ़ाई गई 65 प्रतिशत आरक्षण की सीमा को रोक देने से अनुसूचित जाति/जनजाति, पिछड़ा और अति पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों को 16 प्रतिशत आरक्षण का सीधा नुकसान हो रहा है। इससे इन वर्गों के 50 हजार युवा नौकरी पाने से वंचित हो रहे हैं। 𝐓𝐑𝐄-𝟑 शिक्षक नियुक्ति के तीसरे चरण में भी आरक्षण लागू नहीं होने से इन वर्गों के हजारों अभ्यर्थियों को हजारो नौकरियों का नुकसान हुआ।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read