अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
ताज़ा खबर
बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 16 नवम्बर के मुख्य और ताजा समाचार'एक बिहारी सब पे भारी' असं का म्हणाला सोनू सूद ? मुंबईतील जुहू बीचवर आयोजित छठ महापर्वाच्या सोहळ्यात अभिनेता सोनू सूद सहभागी झाले. यावेळी त्यांनी बिहारच्या लोकांचे कौतुक करत 'एक बिहारकप्तानी में इतिहास रचने के बाद बिहार टीम से OUT हुए वैभव सूर्यवंशी... रेलवे के खिलाफ नहीं खेले, जानें पूरा मामला
Jobs

योगी सरकार ने RO-ARO और PCS प्री परीक्षा की तारीख घोषित की

योगी सरकार ने RO-ARO और PCS प्री परीक्षा की तारीख घोषित की योगी सरकार ने RO-ARO प्री और PCS प्री की परीक्षा की नई तारीख की धोषणा कर दी है। RO-ARO प्री की परीक्षा 22, 23 दिसंबर और पीसीएस प्री परीक्षा 7 और 8 दिसंबर को होगी। RO ARO and PCS Pre Exam date Out: लंबे समय से RO-ARO प्री और PCS प्री की परीक्

योगी सरकार ने RO-ARO और PCS प्री परीक्षा की तारीख घोषित की

Article Advertisement

योगी सरकार ने RO-ARO और PCS प्री परीक्षा की तारीख घोषित की योगी सरकार ने RO-ARO प्री और PCS प्री की परीक्षा की नई तारीख की धोषणा कर दी है। RO-ARO प्री की परीक्षा 22, 23 दिसंबर और पीसीएस प्री परीक्षा 7 और 8 दिसंबर को होगी।

Article Advertisement

RO ARO and PCS Pre Exam date Out: लंबे समय से RO-ARO प्री और PCS प्री की परीक्षा की नई तारीख का इंतजार कर रहे लोगों के लिए खुशखबरी! योगी सरकार ने लाखों कैंडिडेट को बड़ी राहत दी है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने बताया है कि RO-ARO की परीक्षा 22 और 23 दिसंबर को होगी। ये परीक्षा तीन शिफ्ट में होगी। इसके साथ ही पीसीएस प्री परीक्षा की तारीख को लेकर भी जानकारी सामने आई है। बता दें कि ये परीक्षा 7 और 8 दिसंबर को दो शिफ्ट में ली जाएगी। दो शिफ्ट में होंगी परीक्षाएं पीसीएस प्री परीक्षा की तारीख के साथ सरकार ने यह भी बताया है कि ये परीक्षाएं दो शिफ्ट में ली जाएंगी। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग 7 और 8 दिसंबर को पीसीएस प्री परीक्षा का आयोजन कर रहा है। बता दें कि ये परीक्षा उत्तर प्रदेश के 41 जिलों में आयोजित की जा रही हैं। इस परीक्षा का पहला सेशन सुबह 9:30 बजे शुरू होकर 11:30 पर खत्म होगा। वहीं इसका दूसरा सेशन दोपहर 2:30 बजे से शुरू होकर 4:30 बजे खत्म होगा।   22 दिसंबर को दो शिफ्ट में होगी परीक्षा आरओ-एआरओ (रिव्यू ऑफिसर और असिस्टेंट रिव्यू ऑफिसर ) प्री की परीक्षा 22 और 23 दिसंबर को होगी, जिसे 3 शिफ्ट में आयोजित किया जाएगा। इसकी पहली और दूसरी शिफ्ट की परीक्षा 22 दिसंबर को होगी और तीसरी शिफ्ट की परीक्षा 23 दिसंबर को होगी । पहली शिफ्ट की परीक्षा 22 दिसंबर सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक होगी। वहीं दूसरी शिफ्ट दोपहर की परीक्षा उसी दिन 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक होगी। तीसरी शिफ्ट की परीक्षा 23 दिसंबर को सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक होगी। जानकारी मिली है कि इस बार इस परीक्षा के लिए 10.76 लाख कैंडिडेट ने आवेदन किया है। नियम के अनुसार अगर किसी परीक्षा में 5 लाख से ज्यादा लोग होते हैं तो वे परीक्षाएं कई शिफ्ट में कराई जाती हैं।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

23 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

20 views

#3

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#4

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

19 views

#5

सोनिया गांधी की किताब में नीतीश कुमार पर टिप्पणी से भड़के संजय झा, बोले- INDIA गठबंधन की नींव उन्होंने रखी थी

19 views

#6

छठ महापर्व को लेकर कटिहार में प्रशासन अलर्ट, विभिन्न प्रखंडों में घाटों की साफ-सफाई और तैयारियों की लगातार हो रही निगरानी

18 views

Most Read