Road Accident: बहन की शादी में शामिल होने दिल्ली से कमाकर कटिहार घर लौट रहा था युवक, ऑटो पलटने से हो गयी मौत Road Accident: कटिहार जिले के अमदाबाद प्रखंड के बलरामपुर गांव स्थित कट्टा पुल के समीप सड़क हादसे में करीब 20 वर्षीय एक युवक की मौत हो गयी. वहीं इस घटना में आधा दर्जन से अधिक लोगों की घायल होने की बात बतायी जा रही है. इसमें से तीन लोगों का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अमदाबाद में चल रहा है. घटना को लेकर परिजनों में कोहराम मच गया है. बताया गया कि एक सीएनजी ऑटो व एक अन्य ऑटो को ओवरटेक करने के बाद पलट गयी. इसके बाद पीछे से आ रही ऑटो उससे बचने में सड़क के नीचे पलट गयी. ऑटो पलटने से हो गयी मौत ऑटो पर सवार पहाड़पुर पश्चिम टोला के रहने वाले शेख जाकिर का 20 वर्षीय पुत्र शेख सूरज की घटनास्थल पर मौत हो गयी. शेख सूरज अपनी बहन की शादी के लिए दिल्ली से कमाकर घर लौट रहा था. तेज नारायणपुर स्टेशन से ऑटो पर बैठकर अपना घर पहाड़पुर पश्चिम टोला जा रहा था. इसी दौरान बलरामपुर गांव स्थित कट्टा पुल के पास एक पीछे से सीएनजी ऑटो ओवरटेक कर पलट गया. इस समय पीछे से आ रहे एक अन्य ऑटो बचने में सड़क के निचे पलट गया. मृतक शेख सूरज की मां का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा था. परिजनों ने बताया कि शेख सूरज के बदौलत ही घर चल रहा था. शेख सूरज के बहन की शादी 13 नवंबर को होना था. इस घटना में सीटू चौधरी, सोनू कुमार व शेख मुबारक घायल हो गये. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर भेजा सदर अस्पताल स्थानीय ग्रामीणों एवं परिजनों के सहयोग से घायलों की भर्ती प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कराई गई थी, जहां प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को सदर अस्पताल कटिहार रेफर कर दिया गया है. घटना की सूचना मिलने पर मृतक शेख सूरज के परिजन भी मौके पर पहुंच गए और उसे आनन-फनन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाए थे. जहां डॉक्टर द्वारा शेख सूरज को मृत घोषित कर दिया. मामले को लेकर अमदाबाद पुलिस प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर मृतक के शव को कब्जे में ले लिया है. कब्जे में लेकर पंचनामा बनाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल कटिहार भेज दिया है.
Article Advertisement
Seemanchal
Road Accident: बहन की शादी में शामिल होने दिल्ली से कमाकर कटिहार घर लौट रहा था युवक, ऑटो पलटने से हो गयी मौत
Road Accident: बहन की शादी में शामिल होने दिल्ली से कमाकर कटिहार घर लौट रहा था युवक, ऑटो पलटने से हो गयी मौत Road Accident: कटिहार जिले के अमदाबाद प्रखंड के बलरामपुर गांव स्थित कट्टा पुल के समीप सड़क हादसे में करीब 20 वर्षीय एक युवक की मौत हो गयी. वहीं इस घटना में आधा दर्जन से अधिक लोगों की घायल होन

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Seemanchal
पूर्णिया विश्वविद्यालय की परीक्षा में बड़ा बदलाव, 3 अक्टूबर की परीक्षा हुई स्थगित; अब 9 अक्टूबर को होगा पेपर

Seemanchal

Seemanchal
कटिहार में जमीन के कागजात को लेकर बड़ा अभियान, 31 अक्टूबर तक सुधरेंगी जमाबंदी की गलतियां; जानिए किसे मिलेगा फायदा

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
