बहन के ससुराल से मिलकर बाइक से घर लौट रहे थे तीन भाई, ट्रैक्टर से कुचलकर तीनों की मौत कटिहार में तीन युवकों की सड़क हादसे में मौत हो गई. तीनों आपस में चचेरे भाई थे, बहन के ससुराल से लौट रहे थे. कटिहार: बिहार के कटिहार में सड़क हादसा हुआ है. जहां ट्रैक्टर और बाइक के बीच जोरदार टक्कर में तीन युवकों की मौत हो गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों को पहचानना भी मुश्किल हो रहा था. पुलिस ने शवों को पोस्टमोर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है. ट्रैक्टर और बाइक में टक्कर: ये घटना जिले के रौतारा थाना क्षेत्र की है. जहां गोविंदपुर में कटिहार-पूर्णिया मुख्य मार्ग पर ट्रैक्टर से सीधी भिड़ंत में बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई. बताया जाता है कि तीनों युवक आपस मे चचेरे भाई थे और पूर्णिया के लाइन बाजार के रहने वाले बताए जाते हैं. बहन के ससुराल से अपने घर लौट रहे थे सभी: तीनों युवक बाइक से कटिहार के नगर थाना क्षेत्र के महमूद चौक स्थित अपने बहन के ससुराल में मिलने पहुंचे थे और फिर बाइक से कटिहार से पूर्णिया लौट रहे थे. इसी दौरान ट्रैक्टर से भिड़ंत हो गई. "तीनों युवक कटिहार अपनी बहन से मिलने गए थे. बहन के ससुराल से मिलकर बाइक से लौट रहे बाइक सवार तीनों युवकों की ट्रैक्टर से भिड़ंत में दर्दनाक मौत हो गई."- सलमा, मृतक की परिजन क्या बोले थानाध्यक्ष?: इस बारे में रौतारा थानाध्यक्ष सोनू कुमार ने बताया कि तीनों मृतक पूर्णिया के लाइन बाजार के रहने थे, जो कटिहार से लौट रहे थे. रास्ते में ये हादसा हुआ है. उन्होंने कहा कि पुलिस ने अग्रतर कार्रवाई करते हुए तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है. "कटिहार जिला के रौतारा थानान्तर्गत गोविंदपुर चौक पर ट्रैक्टर और बाइक में टक्कर हो जाने से बाइक पर सवार तीन व्यक्ति की मृत्यु हो गई. घटनास्थल पर पुलिस पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम हेतु अस्पताल भेजा गया और अग्रिम कार्रवाई की जा रही है."- सोनू कुमार, सोनू कुमार, रौतारा थाना
Seemanchal
बहन के ससुराल से मिलकर बाइक से घर लौट रहे थे तीन भाई, ट्रैक्टर से कुचलकर तीनों की मौत - ROAD ACCIDENT IN KATIHAR
बहन के ससुराल से मिलकर बाइक से घर लौट रहे थे तीन भाई, ट्रैक्टर से कुचलकर तीनों की मौत कटिहार में तीन युवकों की सड़क हादसे में मौत हो गई. तीनों आपस में चचेरे भाई थे, बहन के ससुराल से लौट रहे थे. कटिहार: बिहार के कटिहार में सड़क हादसा हुआ है. जहां ट्रैक्टर और बाइक के बीच जोरदार टक्कर में तीन युवकों की
Article Advertisement
Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Seemanchal
उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

Seemanchal
नहर सूखी, पर आस्था नहीं — सीमांचल में ग्रामीणों ने चंदा जुटाकर खुद बनाए छठ घाट, मोटर पंप से भरा पानी

Seemanchal
छठ पर ट्रेनों में भारी भीड़, फारबिसगंज तक स्पेशल ट्रेन चलाने की मांग तेज़

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
