अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास'कभी नहीं सोचा था CM और केंद्र में मंत्री बनूंगा', जन्मदिन पर माता-पिता को याद कर रो पड़े जीतन राम मांझी, ब...Bihar Weather Tomorrow: मानसून गया, अब शुष्क हवाओं का असर, बिहार के मौसम में आया बदलाव, जानें IMD अलर्टबिहार और यूपी में बाढ़ से भारी तबाही, कई जिलों में घुसा नदियों का पानीPatna MLC Election: अनंत सिंह के विरोध के बीच नीरज कुमार से मिले नीतीश, बोले- 'अच्छे से लड़ो और जीतो'NASA की सैटेलाइट तस्वीरों में दिखी बिहार की बाढ़, अंतरिक्ष से दिखा 9 दिन में गंडक का बदला हुआ रूप, आखिर क्य...एक करोड़ महिलाएं बनेंगी अब लखपति, 'समृद्ध महिला-समृद्ध बिहार' योजना के तहत मिलेगा 5-5 लाख का लोनबिहार में कोसी नदी पर तैयार हो रहा देश का सबसे लंबा पुल! जल्द फर्राटा भरेंगी गाड़ियां, मिथिला-सीमांचल का सफर होगा आसानGanga Path Project: बिहार में गंगा किनारे बनेंगी 3 नई सड़कें, 219 किमी होगी लंबाई, जानिए DPR में क्या-क्या रहेगाबिहार सीमांचलः किशनगंज में अल्पसंख्यक आबादी 70 और अररिया में 40 प्रतिशत?, नई बस्तियों-धार्मिक स्थलों के तेज...Nawada News: गोविंदपुर में सीएसपी की दीवार काट 1.75 लाख की चोरीआजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास'कभी नहीं सोचा था CM और केंद्र में मंत्री बनूंगा', जन्मदिन पर माता-पिता को याद कर रो पड़े जीतन राम मांझी, ब...Bihar Weather Tomorrow: मानसून गया, अब शुष्क हवाओं का असर, बिहार के मौसम में आया बदलाव, जानें IMD अलर्टबिहार और यूपी में बाढ़ से भारी तबाही, कई जिलों में घुसा नदियों का पानीPatna MLC Election: अनंत सिंह के विरोध के बीच नीरज कुमार से मिले नीतीश, बोले- 'अच्छे से लड़ो और जीतो'NASA की सैटेलाइट तस्वीरों में दिखी बिहार की बाढ़, अंतरिक्ष से दिखा 9 दिन में गंडक का बदला हुआ रूप, आखिर क्य...एक करोड़ महिलाएं बनेंगी अब लखपति, 'समृद्ध महिला-समृद्ध बिहार' योजना के तहत मिलेगा 5-5 लाख का लोनबिहार में कोसी नदी पर तैयार हो रहा देश का सबसे लंबा पुल! जल्द फर्राटा भरेंगी गाड़ियां, मिथिला-सीमांचल का सफर होगा आसानGanga Path Project: बिहार में गंगा किनारे बनेंगी 3 नई सड़कें, 219 किमी होगी लंबाई, जानिए DPR में क्या-क्या रहेगाबिहार सीमांचलः किशनगंज में अल्पसंख्यक आबादी 70 और अररिया में 40 प्रतिशत?, नई बस्तियों-धार्मिक स्थलों के तेज...Nawada News: गोविंदपुर में सीएसपी की दीवार काट 1.75 लाख की चोरी

Article Advertisement

Politics

चिराग पासवान के रोड शो में पैसे बांटते दिखे विधायक, सामने आया Video, RJD ने EC से की शिकायत

चिराग पासवान के रोड शो में पैसे बांटते दिखे विधायक, सामने आया Video, RJD ने EC से की शिकायत Bihar Lok Sabha Election 2024 : देश में लोकसभा चुनाव के पांच चरणों की वोटिंग संपन्न हो गई है। अब राजीनीतिक दलों का फोकस अंतिम दो चरणों पर है। चुनाव के दौरान बिहार में खुलेआम पैसे बांटने का वीडियो सामने आया है

चिराग पासवान के रोड शो में पैसे बांटते दिखे विधायक, सामने आया Video, RJD ने EC से की शिकायत

Article Advertisement

चिराग पासवान के रोड शो में पैसे बांटते दिखे विधायक, सामने आया Video, RJD ने EC से की शिकायत Bihar Lok Sabha Election 2024 : देश में लोकसभा चुनाव के पांच चरणों की वोटिंग संपन्न हो गई है। अब राजीनीतिक दलों का फोकस अंतिम दो चरणों पर है। चुनाव के दौरान बिहार में खुलेआम पैसे बांटने का वीडियो सामने आया है। इसे लेकर आरजेडी ने चुनाव आयोग से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। देश में लोकसभा चुनाव अंतिम पड़ाव पर चल रहा है। बिहार की वैशाली लोकसभा सीट के लिए छठवें चरण में 25 मई को वोट डाले जाएंगे। इससे पहले चिराग पासवान ने LJP(R) उम्मीदवार वीणा देवी के पक्ष में रोड शो किया था। इस दौरान उनके साथ मौजूद एक विधायक खुलेआम पैसे बांटते हुए दिखे। इसे लेकर एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने चुनाव आयोग से इस मामले की शिकायत की है। लोकसभा चुनाव में पैसा और शराब बांटना कानून का उल्लंघन है। इसके बाद भी नेता वोटरों को लुभाने के लिए पैसे बांट रहे हैं। इसका ताजा मामला बिहार के वैशाली से आया है, जहां से एनडीए के तहत एलजेपी (रामविलास) की उम्मीदवार वीणा देवी चुनाव लड़ रही हैं। एलजेपी (आर) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने वैशाली में एक रोड शो किया, जिसमें काफी भीड़ उमड़ी थी।   विधायक ने बांटे पैसे रोड शो में चिराग पासवान के साथ उम्मीदवार वीणा देवी और साहेबगंज के विधायक राजू कुमार सिंह थे। चुनाव के दौरान विधायक राजू कुमार सिंह पैसे बांटने नजर आए। वे अपनी जेब से निकालकर किसी को देते हुए दिखे। पैसे देते हुए विधायक कैमरे में कैद हो गए। इसे लेकर सोशल मीडिया पर जब वीडियो वायरल हुआ तो विपक्ष को हमला करने का एक और मौका मिल गया। आरजेडी ने चुनाव आयोग से की शिकायत राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने चुनाव आयोग को एक शिकायती पत्र लिखा है, जिसमें पार्टी ने कहा कि वैशाली लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के साहेबगंज विधानसभा क्षेत्र में 22 मई को चिराग पासवान और वीणा देवी का एक रोड शो हुआ था। इस रोड शो में विधायक राजू कुमार सिंह द्वारा गाड़ी पर रुपये बांटते हुए एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो खुलेआम आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है। आरजेडी ने चुनाव आयोग से अनुरोध किया कि इस वीडियो की जांच कर विधायक राजू कुमार सिंह को चुनाव पूर्ण होने तक जिला बदर किया जाए।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read