अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 11 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचारMuzaffarpur News: अंतर प्रमंडलीय फुटबॉल प्रतियोगिता 14 अक्तूबर सेMuzaffarpur News: अंतर प्रमंडलीय फुटबॉल प्रतियोगिता 14 अक्तूबर से, Muzaffarpur Hindi Newsभारत-नेपाल सीमा: अवैध पेट्रोल, तेल, खाद जब्तभारत-नेपाल सीमा पर 36 लीटर नेपाली शराब बरामद, एसएसबी और पुलिस की संयुक्त कार्रवाईबिहार में 2 नए ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट: 7373 एकड़ जमीन की तैयारीBihar News : आईटीआई पास युवाओं को एलएंडटी का ऑफर, मुफ्त ट्रेनिंग के साथ दिल्ली में नौकरी का मौकाBhagalpur News: किशनगंज: भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी और एपीएफ ने की संयुक्त गश्तीMuzaffarpur News: बदले रूट से चली बिहार संपर्क क्रांति व अन्य ट्रेनेंकलश यात्रा के दौरान लगा करंट, दो मासूमों की हुई मौत, एक दर्जन से अधिक बच्चे घायलBalrampur News: सोहेलवा जंगल में विराजती हैं थारू जनजाति की कुलदेवीबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 11 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचारMuzaffarpur News: अंतर प्रमंडलीय फुटबॉल प्रतियोगिता 14 अक्तूबर सेMuzaffarpur News: अंतर प्रमंडलीय फुटबॉल प्रतियोगिता 14 अक्तूबर से, Muzaffarpur Hindi Newsभारत-नेपाल सीमा: अवैध पेट्रोल, तेल, खाद जब्तभारत-नेपाल सीमा पर 36 लीटर नेपाली शराब बरामद, एसएसबी और पुलिस की संयुक्त कार्रवाईबिहार में 2 नए ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट: 7373 एकड़ जमीन की तैयारीBihar News : आईटीआई पास युवाओं को एलएंडटी का ऑफर, मुफ्त ट्रेनिंग के साथ दिल्ली में नौकरी का मौकाBhagalpur News: किशनगंज: भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी और एपीएफ ने की संयुक्त गश्तीMuzaffarpur News: बदले रूट से चली बिहार संपर्क क्रांति व अन्य ट्रेनेंकलश यात्रा के दौरान लगा करंट, दो मासूमों की हुई मौत, एक दर्जन से अधिक बच्चे घायलBalrampur News: सोहेलवा जंगल में विराजती हैं थारू जनजाति की कुलदेवी

Article Advertisement

Sports

रोहित लंबी अवधि के लिये कप्तानी का विकल्प नहीं : सरनदीप सिंह

रोहित लंबी अवधि के लिये कप्तानी का विकल्प नहीं : सरनदीप सिंह नयी दिल्ली, तीन नवंबर (भाषा) भारतीय टीम के पूर्व चयनकर्ता सरनदीप सिंह ने कहा कि सीमित ओवरों की क्रिकेट में विराट कोहली के बाद रोहित शर्मा कप्तानी के लिये पहली पसंद हैं लेकिन वे लंबे समय तक इस पद पर नहीं रह पाएंगे। विराट कोहली विश्व कप के ब

रोहित लंबी अवधि के लिये कप्तानी का विकल्प नहीं : सरनदीप सिंह

Article Advertisement

रोहित लंबी अवधि के लिये कप्तानी का विकल्प नहीं : सरनदीप सिंह नयी दिल्ली, तीन नवंबर (भाषा) भारतीय टीम के पूर्व चयनकर्ता सरनदीप सिंह ने कहा कि सीमित ओवरों की क्रिकेट में विराट कोहली के बाद रोहित शर्मा कप्तानी के लिये पहली पसंद हैं लेकिन वे लंबे समय तक इस पद पर नहीं रह पाएंगे। विराट कोहली विश्व कप के बाद टी20 टीम की कप्तानी छोड़ देंगे और उनके स्थान पर रोहित का कप्तान बनना तय है। अब वनडे की कप्तानी को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं और सरनदीप ने कहा कि रोहित इस पद के लिये उपयुक्त हैं लेकिन वे छोटी अवधि के लिये ही यह भूमिका निभा पाएंगे। सरनदीप ने पीटीआई से कहा, ‘‘रोहित एक अच्छा विकल्प है (सीमित ओवरों की टीम की कप्तानी के लिये), वह आपके सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से है। लेकिन चयन समिति को यह निर्णय लेना है कि क्या उन्हें कुछ वर्षों (2023 एकदिवसीय विश्व कप तक) के लिए कप्तान बनाया जाए या ऐसे खिलाड़ी को जिम्मेदारी सौंपी जाए जो लंबे समय तक टीम का नेतृत्व कर सकता है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘अगर वे बहुत आगे के बारे में सोच रहे हैं तो केएल राहुल और ऋषभ पंत अच्छे विकल्प हो सकते हैं।’’

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read