अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास

Article Advertisement

Sports

मकान मालिक की शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंचे भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान बाइचुंग भूटिया

भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान बाइचुंग भूटिया ने पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में एक मकान मालिक के उसकी किराएदार को लॉकडाउन के दौरान घर से निकालने पर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। सिक्किम की रहने वाली अथिना लिंबू को हल्का बुखार था जिसके बाद उसके मकान मालिक ने उसे घर खाली करने के लिए कहा। अथिना तीन-च

मकान मालिक की शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंचे भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान बाइचुंग भूटिया

Article Advertisement

भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान बाइचुंग भूटिया ने पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में एक मकान मालिक के उसकी किराएदार को लॉकडाउन के दौरान घर से निकालने पर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। सिक्किम की रहने वाली अथिना लिंबू को हल्का बुखार था जिसके बाद उसके मकान मालिक ने उसे घर खाली करने के लिए कहा। अथिना तीन-चार घंटों तक बिना किसी मदद के इधर-उधर भटकती रही। हालात की जानकारी मिलने के बाद भूटिया अपने दोस्तों के साथ उसे अस्पताल ले गए और उसे वहां भर्ती कराया। डॉक्टरों के अनुसार लड़की को महज साधारण सा बुखार था जिसके बाद वह वापस अपने घर लौट गई लेकिन मकान मालिक ने एक बार फिर उसे यहां रहने से मना कर बाहर निकाल दिया। भूटिया और उनके दोस्तों ने लड़की को मेडिकल सहायता प्रदान की और होटल में ठहरने की व्यवस्था की। लड़की के ठीक होने के बाद वह दोबारा अपने घर रहने गई तो मकान मालिक ने उसे लॉकडाउन के बाद वापस आने के लिए कहकर उसे घर में घुसने नहीं दिया। फुटबॉलर और हमरो सिक्किम पार्टी के संस्थापक भूटिया ने कहा कि यह दुभार्ग्यपूर्ण है कि ऐसे कठिन समय में भी लोग एक दूसरे की मदद नहीं कर रहे हैं। यह लड़की सिक्किम से आती है और इसने काफी दर्दनाक अनुभव किया है। मैंने पुलिस से संपर्क किया है और मुझे उम्मीद है कि उसे न्याय मिलेगा। उन्होंने कहा कि पूरे देश से ऐसे मामले सामने आ रहे हैं, विशेषकर पूर्वोत्तर के राज्यों से। भेदभाव के खिलाफ जीरो टॉलरेंस होना चाहिए। स्थानीय प्रशासन को ऐसे मामले में जल्द से जल्द जरूरी कार्रवाई करनी चाहिए। Source :- Hindustan

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read