अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास'कभी नहीं सोचा था CM और केंद्र में मंत्री बनूंगा', जन्मदिन पर माता-पिता को याद कर रो पड़े जीतन राम मांझी, ब...Bihar Weather Tomorrow: मानसून गया, अब शुष्क हवाओं का असर, बिहार के मौसम में आया बदलाव, जानें IMD अलर्टबिहार और यूपी में बाढ़ से भारी तबाही, कई जिलों में घुसा नदियों का पानीPatna MLC Election: अनंत सिंह के विरोध के बीच नीरज कुमार से मिले नीतीश, बोले- 'अच्छे से लड़ो और जीतो'NASA की सैटेलाइट तस्वीरों में दिखी बिहार की बाढ़, अंतरिक्ष से दिखा 9 दिन में गंडक का बदला हुआ रूप, आखिर क्य...एक करोड़ महिलाएं बनेंगी अब लखपति, 'समृद्ध महिला-समृद्ध बिहार' योजना के तहत मिलेगा 5-5 लाख का लोनबिहार में कोसी नदी पर तैयार हो रहा देश का सबसे लंबा पुल! जल्द फर्राटा भरेंगी गाड़ियां, मिथिला-सीमांचल का सफर होगा आसानGanga Path Project: बिहार में गंगा किनारे बनेंगी 3 नई सड़कें, 219 किमी होगी लंबाई, जानिए DPR में क्या-क्या रहेगाबिहार सीमांचलः किशनगंज में अल्पसंख्यक आबादी 70 और अररिया में 40 प्रतिशत?, नई बस्तियों-धार्मिक स्थलों के तेज...Nawada News: गोविंदपुर में सीएसपी की दीवार काट 1.75 लाख की चोरीआजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास'कभी नहीं सोचा था CM और केंद्र में मंत्री बनूंगा', जन्मदिन पर माता-पिता को याद कर रो पड़े जीतन राम मांझी, ब...Bihar Weather Tomorrow: मानसून गया, अब शुष्क हवाओं का असर, बिहार के मौसम में आया बदलाव, जानें IMD अलर्टबिहार और यूपी में बाढ़ से भारी तबाही, कई जिलों में घुसा नदियों का पानीPatna MLC Election: अनंत सिंह के विरोध के बीच नीरज कुमार से मिले नीतीश, बोले- 'अच्छे से लड़ो और जीतो'NASA की सैटेलाइट तस्वीरों में दिखी बिहार की बाढ़, अंतरिक्ष से दिखा 9 दिन में गंडक का बदला हुआ रूप, आखिर क्य...एक करोड़ महिलाएं बनेंगी अब लखपति, 'समृद्ध महिला-समृद्ध बिहार' योजना के तहत मिलेगा 5-5 लाख का लोनबिहार में कोसी नदी पर तैयार हो रहा देश का सबसे लंबा पुल! जल्द फर्राटा भरेंगी गाड़ियां, मिथिला-सीमांचल का सफर होगा आसानGanga Path Project: बिहार में गंगा किनारे बनेंगी 3 नई सड़कें, 219 किमी होगी लंबाई, जानिए DPR में क्या-क्या रहेगाबिहार सीमांचलः किशनगंज में अल्पसंख्यक आबादी 70 और अररिया में 40 प्रतिशत?, नई बस्तियों-धार्मिक स्थलों के तेज...Nawada News: गोविंदपुर में सीएसपी की दीवार काट 1.75 लाख की चोरी

Article Advertisement

Politics

Rozgar Mela: पीएम मोदी आज 51 हजार युवाओं को बांटेंगे नियुक्ति पत्र, 45 स्थानों पर लगेगा रोजगार मेला

Rozgar Mela: पीएम मोदी आज 51 हजार युवाओं को बांटेंगे नियुक्ति पत्र, 45 स्थानों पर लगेगा रोजगार मेला Rozgar Mela: पीएम मोदी आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए रोजगार मेला के दौरान देशभर के 51 हजार से ज्यादा युवाओं को नियुक्ति पत्र बांटेंगे. रोजगार मेला का आयोजन देशभर में 45 स्थानों पर किया जाएगा.  

Rozgar Mela: पीएम मोदी आज 51 हजार युवाओं को बांटेंगे नियुक्ति पत्र, 45 स्थानों पर लगेगा रोजगार मेला

Article Advertisement

Rozgar Mela: पीएम मोदी आज 51 हजार युवाओं को बांटेंगे नियुक्ति पत्र, 45 स्थानों पर लगेगा रोजगार मेला Rozgar Mela: पीएम मोदी आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए रोजगार मेला के दौरान देशभर के 51 हजार से ज्यादा युवाओं को नियुक्ति पत्र बांटेंगे. रोजगार मेला का आयोजन देशभर में 45 स्थानों पर किया जाएगा.   Rozgar Mela: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (सोमवार) को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 51 हजार से ज्यादा युवाओं को नियुक्ति पत्र बांटेंगे. इसके लिए देशभर में 45 स्थानों पर रोजगार मेला का आयोजन किया जाएगा. ये जानकारी प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) से जारी एक बयान में दी गई. मंत्रालय ने अपने बयान में कहा कि रोजगार मेला कार्यक्रम के तहत केंद्र की नौकरियों में चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिए जाएंगें. जिसमें गृह मंत्रालय, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF), सीमा सुरक्षा बल (BSF), सशस्त्र सीमा बल (SSB), असम राइफल्स, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF), भारत तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP), नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) और दिल्ली पुलिस की भर्ती शामिल है. सुबह साढ़े दस बजे युवाओं को सौंपेंगे नियुक्ति पत्र पीएमओ के बयान में यह भी कहा गया है कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार यानी 28 अगस्त, 2023 को सुबह 10:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए नए भर्ती किए गए युवाओं को 51 हजार से अधिक नियुक्ति पत्र बांटेंगे. इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी नियुक्त उम्मीदवारों को संबोधित भी करेंगे. बयान में कहा गया है कि देशभर से चुने गए नए रंगरूट गृह मंत्रालय के तहत विभिन्न संगठनों में कांस्टेबल (सामान्य ड्यूटी), उप-निरीक्षक (सामान्य ड्यूटी) और गैर सामान्य ड्यूटी कैडर पद समेत विभिन्न पदों के लिए युवाओं का चयन किया गया है. दिल्ली पुलिस को मिलेगी मजबूती प्रधानमंत्री कार्यालय के बयान में कहा गया है कि सीएपीएफ के साथ दिल्ली पुलिस को मजबूत करने में मदद मिलेगी. जिससे इन बलों को आंतरिक सुरक्षा के साथ आतंकवाद, उग्रवाद, वामपंथी उग्रवाद का मुकाबला करने के अलावा राष्ट्र की सीमाओं की रक्षा करने में मदद मिलेगी. जिससे ये बल अपनी बहुआयामी भूमिका को अधिक प्रभावी ढंग से निभा पाएंगे. बता दें कि रोजगार मेला, रोजगार सृजन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की पीएम मोदी की प्रतिबद्धता को पूरा करने की दिशा में एक कदम है.

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read