अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Politics

तेज प्रताप यादव का विवादित बयान, कहा- BJP और RSS के लोग छेड़ते हैं लड़कियां

  तेज प्रताप यादव का विवादित बयान, कहा- BJP और RSS के लोग छेड़ते हैं लड़कियां राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के चारा घोटाले मामले में शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होने वाली है.   राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के चारा घोटाले मामले में शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होने वाली

तेज प्रताप यादव का विवादित बयान, कहा- BJP और RSS के लोग छेड़ते हैं लड़कियां

Article Advertisement

  तेज प्रताप यादव का विवादित बयान, कहा- BJP और RSS के लोग छेड़ते हैं लड़कियां राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के चारा घोटाले मामले में शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होने वाली है.   राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के चारा घोटाले मामले में शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होने वाली है. वहीं, इसे लेकर लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव गुरुवार को पार्टी कार्यलय पहुंचे और मीडिया से बात करते हुए बीजेपी पर जमकर निशाना साधा. इसके साथ ही तेज प्रताप ने कहा कि भाजपा और आरएसएस वाले अपने गिरेबान में झांक कर देंखे. बीजेपी और आरएसएस के गुंडे सड़क पर चलती लड़की को छेड़ते हैं, उसपर मोदी जी कोई कार्रवाई क्यों नहीं करते हैं. बजरंग दल के लोग हल्ला मचाते हैं, सड़कों पर चलते हैं, उस पर कार्रवाई करनी चाहिए. तेज प्रताप यादव ने दिया विवादित बयान इसके साथ ही तेज प्रताप ने कहा कि इंडिया गठबंधन से बीजेपी घबरा चुकी है. आगामी लोकसभा चुनाव 2024 और 2025 चुनाव में बीजेपी का सफाया तय है. बीजेपी की सरकार पूरे देश में अब नहीं आने वाली है. वहीं, नीतीश कुमार गरीबों से हाथ मिलाकर चलते हैं. जब से महागठबंधन की सरकार बनी है, तब से बीजेपी बौखला चुकी है. इससे बीजेपी वाले थोड़े डिस्टर्ब भी हो चुके हैं. जब से देश की विपक्षी पार्टियों ने मिलकर इंडिया गठबंधन बनाया है, तब से ये लोग इंडियो को गाली दे रहे हैं. एक तरफ ये भारत माता की जय बोलते हैं और दूसरी तरफ उन्हें गाली भी देते हैं. कहा- BJP और RSS के लोग छेड़ते हैं लड़कियां बिहार में छाता की सियासत पर भी तेज प्रताप ने बात करते हुए कहा कि सबको पता है कि लालू यादव किस हालत से गुजर रहे हैं और इसमें मुद्दा बनाने वाली कोई बात नहीं है. इसी के साथ उन्होंने कहा कि कुछ लोग जूता पॉलिश करते हैं और कुछ लोग जूता पहनवाते हैं.    

Article Advertisement

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read