अफवाहों से बचें, कोरोना लॉकडाउन में यात्रियों की भीड़ कम करने को सरकार नहीं चला रही कोई स्पेशल ट्रेन कोरोना वायरस की वजह से देश में लॉकडाउन की अवधि को 3 मई तक बढ़ा दिया गया है।
ऑल इंडिया लॉकडाउन बढ़ने का असर ट्रेन और विमान सेवा पर भी हुआ है।
Politics
अफवाहों से बचें, कोरोना लॉकडाउन में यात्रियों की भीड़ कम करने को सरकार नहीं चला रही कोई स्पेशल ट्रेन
अफवाहों से बचें, कोरोना लॉकडाउन में यात्रियों की भीड़ कम करने को सरकार नहीं चला रही कोई स्पेशल ट्रेन कोरोना वायरस की वजह से देश में लॉकडाउन की अवधि को 3 मई तक बढ़ा दिया गया है। ऑल इंडिया लॉकडाउन बढ़ने का असर ट्रेन और विमान सेवा पर भी हुआ है। लॉकडाउन की वजह से ही सभी यात्री ट्रेनें और उड़ान सेवाएं 3

Article Advertisement
Article Advertisement
लॉकडाउन की वजह से ही सभी यात्री ट्रेनें और उड़ान सेवाएं 3 मई तक स्थगित रहेंगी, जिसकी घोषणा लॉकडाउन के ऐलान के तुरंत बाद कर दी गई।
मगर इस बीच सोशल मीडिया पर कुछ ऐसी अफवाहें भी उड़ीं, जिसकी वजह से मुंबई के बांद्रा स्टेशन पर घर लौटने के लिए लोगों का सैलाब उमड़ पड़ा।
इस बिगड़ती स्थिति को देखते हुए रेल मंत्रालय को देर रात फिर स्पष्ट करना पड़ा कि 3 मई तक सभी यात्री ट्रेनें रद्द रहेंगी।
अफवाह से बांद्रा में उमड़ी भीड़ दरअसल, एक अफवाह उड़ी कि पैसेंजर की भीड़ को कम करने के लिए सरकार स्पेशल ट्रेन से प्रवासियों को घर भेजेगी।
इस अफवाह के बाद कोरोना के चलते लॉकडाउन के बीच मुंबई के बांद्रा रेलवे स्टेशन के बाहर मंगलवार को हजारों की तादाद में प्रवासी मजदूर अपने गृह राज्य जाने के लिए इकट्ठा हुए।
इन लोगों को यहां से हटने के लिए कहा गया लेकिन इनके अड़ने पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को तितर-बितर किया, जिसके बाद स्थिति को नियंत्रण में किया गया।
इसके बाद भी सोशल मीडिया पर स्पेशल ट्रेन चलाने की अफवाहें तैरती रहीं।
अफवाह की सच्चाई इस तरह की अफवाह फैलने के बाद रेलवे ने अपने ट्विटर हैंडल से मंगलवार देर रात एक बार फिर स्पष्ट किया कि पूरे देश में 3 मई 2020 तक यात्री ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं।
साथ ही यात्रियों की भीड़ को हटाने के लिए स्पेशल ट्रेन (विशेष ट्रेन) चलाने की कोई योजना नहीं है।
रेल मंत्रालय ने अपने संदेश में यह भी कहा कि इस संबंध में गलत जानकारी न फैलने दें।
Source - Hindustan
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
कल्याण बनर्जी के बयान पर लॉकेट चटर्जी का पलटवार — "बंगाल सभी का है, बांटने की राजनीति से कुछ नहीं होगा

Politics
आदित्य ठाकरे का बड़ा आरोप: विपक्षी नेताओं ही नहीं, BJP के कई मंत्रियों के फोन भी टैप हो रहे हैं

Politics
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल आर.एन. रवि ने कोलकाता के श्री मुरुगन मंदिर और श्री राम मंदिर में किए दर्शन

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
