20 हजार करोड़ रुपये से चकाचक होंगी गांव की सड़कें, नीतीश कैबिनेट ने लगाई मुहर बिहार के 25000 किलोमीटर ग्रामीण सड़क चकाचक होंगी. इसके लिए 20000 करोड़ की राशि खर्च करेगी. कैबिनेट की बैठक में इस पर मुहर लगी है. पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बड़ी सौगात दी है. 20 हजार करोड़ रुपये से बिहार के ग्रामीण सड़कों का विस्तार होगा. ग्रामीण कार्य विभाग के मंत्री अशोक चौधरी ने बताया कि वित्तीय वर्ष में 20000 करोड़ की लागत की 25000 किलोमीटर ग्रामीण सड़कों चकाचक किया जाएगा. उन्होंने कहा कि सड़कों का निर्माण होने के बाद प्रदेश का विकास तेजी से होगा और यातायात सुगम होगा. 14 नवंबर को हुए कैबिनेट की बैठक में इस पर मुहर लगी है. योजना शुरू करने वाला पहला राज्य: देश में बिहार पहला राज्य है जो इस तरह की योजना शुरू कर रहा है. जिसमें 7 वर्षों तक सालों भर ग्रामीण सड़कों को मेंटेन किया जाएगा. पहले सड़क निर्माण विभाग के पास इस तरह की योजना है, लेकिन ग्रामीण सड़कों के लिए पहली बार इस तरह की योजना शुरू हो रही है. केंद्र सरकार ने भी इस योजना की सराहना की है. आने वाले दिनों में दूसरे राज्य भी इस योजना को अपनाएंगे. 3000 करोड़ में 600 पुल भी बनेंगे: मंत्री अशोक चौधरी ने यह भी जानकारी दी कि 9 वर्ष से बंद पड़े मुख्यमंत्री ग्रामीण सेतु योजना को भी शुरू करने का फैसला लिया गया है. वित्तीय वर्ष में 600 पुलों के निर्माण का लक्ष्य रखा गया है, जिस पर 3000 करोड़ की राशि खर्च होगी. 100 मीटर तक लंबाई वाले पुल का निर्माण किया जाएगा.लोकसभा चुनाव के दौरान कई जगह ग्रामीणों के विरोध और वोट बहिष्कार का भी सामना करना पड़ा था और उनकी मांग को देखते हुए ही यह फैसला मुख्यमंत्री ने लिया गया है. "हर साल मार्च में हम लोग मेंटेनेंस के लिए सड़कों को लेंगे और धीरे-धीरे सभी ग्रामीण पथों का इस योजना के तहत मेंटेनेंस का कार्य होने लगेगा जिससे सालों भर ग्रामीण इलाकों में लोगों को आवागमन में किसी तरह की कोई परेशानी नहीं होगी." -दीपक कुमार, अपर मुख्य सचिव, ग्रामीण कार्य विभाग ठेकेदार को 7 वर्षों के लिए दिया जाएगा: दरअसल, बिहार में 120000 किलोमीटर ग्रामीण पथ हैं. जिसमें से वित्तीय वर्ष 2024-25 में 25000 किलोमीटर ग्रामीण सड़कों का पुनर्निर्माण, उन्नयन, नवीनीकरण किए जाने का फैसला लिया गया है. इस पर 20000 करोड़ की राशि खर्च होगी. ठेकेदार को 7 वर्षों के लिए दिया जाएगा. जिसमें दो बार कालीकारण करेंगे साथ ही रैपिड रिस्पांस व्हीकल भी रखना होगा. यदि सड़क में कहीं गड्ढा हुआ उसे तुरंत ठीक करना होगा. गड़बड़ी पर ब्लैकलिस्टेड करने का भी प्रावधान किया गया है. "ग्रामीण कार्य विभाग बिहार के ग्रामीण सड़कों को चकाचक करने के लिए वित्तीय वर्ष में 20000 करोड़ की राशि खर्च करने जा रही है. 14 नवंबर को हुए कैबिनेट की बैठक में इस पर मुहर लगी है.विभाग ग्रामीण सड़कों के सुदृढीकरण और प्रबंधन पर काम शुरू करने जा रहे हैं." -अशोक चौधरी, ग्रामीण कार्य मंत्री 65000 किलोमीटर सड़कों की स्थिति ठीक नहीं: बता दें कि 65000 किलोमीटर ग्रामीण सड़कों का मेंटेनेंस हो रहा है. ग्रामीण सड़कों का जो ठेकेदार निर्माण करते हैं उन्हें 5 साल तक मेंटेनेंस करना होता है, लेकिन ग्रामीण इलाकों में कई जगह सड़क की स्थिति गड़बड़ है. उसे भी सही ढंग से मेंटेनेंस नहीं करने वाले पर कार्रवाई भी करेंगे.
Politics
20 हजार करोड़ रुपये से चकाचक होंगी गांव की सड़कें, नीतीश कैबिनेट ने लगाई मुहर
20 हजार करोड़ रुपये से चकाचक होंगी गांव की सड़कें, नीतीश कैबिनेट ने लगाई मुहर बिहार के 25000 किलोमीटर ग्रामीण सड़क चकाचक होंगी. इसके लिए 20000 करोड़ की राशि खर्च करेगी. कैबिनेट की बैठक में इस पर मुहर लगी है. पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बड़ी सौगात दी है. 20 हजार करोड़ रुपये से बिहार के ग्रामीण स
Article Advertisement
Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
कल्याण बनर्जी के बयान पर लॉकेट चटर्जी का पलटवार — "बंगाल सभी का है, बांटने की राजनीति से कुछ नहीं होगा

Politics
आदित्य ठाकरे का बड़ा आरोप: विपक्षी नेताओं ही नहीं, BJP के कई मंत्रियों के फोन भी टैप हो रहे हैं

Politics
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल आर.एन. रवि ने कोलकाता के श्री मुरुगन मंदिर और श्री राम मंदिर में किए दर्शन

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
