IND Vs SL: नंबर-1 पर जड़ा शतक, नंबर-3 पर लगाई फिफ्टी; फिर भी टीम से कर दिया बाहर श्रीलंका के साथ होने वाली टी20 और वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो चुका है।
इस दौरे पर होने वाली दोनों ही सीरीज से स्टार खिलाड़ी को बाहर रखा गया है।
जबकि इस खिलाड़ी का हालिया फॉर्म भी शानदार रहा है।
भारत और श्रीलंका के बीच टी20 और वनडे सीरीज का आगाज होने जा रहा है।
जिसको लेकर टीम इंडिया का ऐलान भी हो चुका है।
टीम इंडिया का ऐलान होने के साथ ही सेलेक्शन पर भी सवाल उठने लगे हैं।
जिसकी वजह कई खिलाड़ियों को नजरअंदाज कर देना।
टीम इंडिया के दिग्गज ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा और युजवेंद्र चहल जैसे खिलाड़ियों को भी इस दौरे के लिए टीम इंडिया में मौका नहीं मिला है।
वहीं एक खिलाड़ी ऐसा है जिसने टीम इंडिया के लिए नंबर-1 पर बल्लेबाजी करते हुए शतक तो नबंर-3 पर अर्धशतक लगाया है।
बावजूद इसके स्टार खिलाड़ी को न तो टी20 और न ही वनडे सीरीज में चुना गया।
रुतुराज गायकवाड़ को नहीं मिली जगह आईपीएल 2024 में चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी करने वाले स्टार बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ को जिम्बाब्वे दौरे के लिए टीम इंडिया में शामिल किया गया था।
इस सीरीज में गायकवाड़ का प्रदर्शन भी अच्छा रहा था, लेकिन फिर भी गायकवाड़ को श्रीलंका दौरे के लिए दोनों सीरीज से बाहर कर दिया गया।
गायकवाड़ को जगह न मिलने से फैंस भी निराश दिख रहे हैं।
जिसको लेकर सोशल मीडिया फैंस लगातार पोस्ट भी शेयर कर रहे हैं।
एक यूजर ने पोस्ट शेयर करके लिखा कि श्रीलंका दौरे के लिए रुतुराज गायकवाड़ का चयन न होना न्याय की विफलता है!
वह खेलने का हकदार है।
हम रुतुराज को वापस चाहते हैं।
T20 सीरीज में गायकवाड़ को छोड़ गिल को मिला मौका जिम्बाब्वे सीरीज में शुभमन गिल को टीम इंडिया का कप्तान बनाया गया था।
गिल की कप्तानी में टीम इंडिया ने इस सीरीज को 4-1 से जीता था।
इस सीरीज में रुतुराज गायकवाड़ ने भी कमाल का प्रदर्शन किया था।
बावजूद इसके गायकवाड़ को नजरअंदाज करके गिल को टी20 में मौका देने के साथ-साथ उपकप्तान भी बनाया गया है।
अगर टी20 आंकड़ों की बात करे तो गिल के मुकाबले गायकवाड़ का रिकॉर्ड अच्छा है।
जहां एक तरफ गिल ने 19 पारियों में 139 के स्ट्राइक रेट से 505 रन बनाए हैं तो वहीं गायकवाड़ ने 20 पारियों में 143 के स्ट्राइक रेट से 633 रन बनाए हैं।
टी20 इंटरनेशनल में दोनों बल्लेबाज एक-एक शतक भी लगा चुके हैं
Article Advertisement
Sports
IND Vs SL: नंबर-1 पर जड़ा शतक, नंबर-3 पर लगाई फिफ्टी; फिर भी टीम से कर दिया बाहर
IND Vs SL: नंबर-1 पर जड़ा शतक, नंबर-3 पर लगाई फिफ्टी; फिर भी टीम से कर दिया बाहर श्रीलंका के साथ होने वाली टी20 और वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो चुका है। इस दौरे पर होने वाली दोनों ही सीरीज से स्टार खिलाड़ी को बाहर रखा गया है। जबकि इस खिलाड़ी का हालिया फॉर्म भी शानदार रहा है। भारत और श्रील

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Sports
एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान फाइनल, श्रीलंका को 124 रन से हराकर टीम इंडिया ने पक्की की जगह

Sports
एशियन गेम्स 2026 में भारत की बेटियों का शानदार प्रदर्शन, पाकिस्तान को 3-0 से हराकर क्वार्टरफाइनल में बनाई जगह

Sports
सुचिका तारियाल ने रचा इतिहास, Asian Games में MMA में भारत को मिला पहला पदक

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
