अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Sports

SA Vs NEP: विश्व कप का सबसे रोमांचक मैच, आखिरी बॉल तक भी नहीं पता था जीतेगा कौन?

SA Vs NEP: विश्व कप का सबसे रोमांचक मैच, आखिरी बॉल तक भी नहीं पता था जीतेगा कौन? T20 World Cup 2024 SA vs NEP: साउथ अफ्रीका और नेपाल के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। जिसको अफ्रीका ने आखिरी गेंद पर जीत लिया।   T20 World Cup 2024 SA vs NEP: टी20 विश्व कप में आज साउथ अफ्रीका और नेपाल के बीच ए

SA Vs NEP: विश्व कप का सबसे रोमांचक मैच, आखिरी बॉल तक भी नहीं पता था जीतेगा कौन?

Article Advertisement

SA Vs NEP: विश्व कप का सबसे रोमांचक मैच, आखिरी बॉल तक भी नहीं पता था जीतेगा कौन? T20 World Cup 2024 SA vs NEP: साउथ अफ्रीका और नेपाल के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। जिसको अफ्रीका ने आखिरी गेंद पर जीत लिया।   T20 World Cup 2024 SA vs NEP: टी20 विश्व कप में आज साउथ अफ्रीका और नेपाल के बीच एक बेहद ही रोमांचक मैच खेला गया।

Article Advertisement

इस मैच में नेपाल जैसी कमजोर टीम ने साउथ अफ्रीका को कड़ी टक्कर दी। भले ही अंत में साउथ अफ्रीका इस मैच को जीत गई हो लेकिन उनको ये जीत काफी मुश्किल से मिली। साउथ अफ्रीका ने इस मैच को महज एक रन से अपने नाम किया। नेपाल ने अफ्रीका को 115 रन पर रोका इस मैच में साउथ अफ्रीका की खराब बल्लेबाजी देखने को मिली। पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका की टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर महज 115 रन ही बना सकी। अफ्रीका की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए रीजा हेनरिक्स ने सबसे ज्यादा 43 रनों की पारी खेली।   वहीं नेपाल की तरफ से काफी अच्छी गेंदबाजी देखने को मिली। नेपाल की तरफ से गेंदबाजी करते हुए कुशल ने सबसे ज्यादा 4 विकेट हासिल किए। इसके अलावा दीपेंद्र सिंह ने 3 विकेट झटके।   तबरेज शम्सी की शानदार गेंदबाजी साउथ अफ्रीका ने इस मैच को जीतने के लिए नेपाल के सामने 116 रनों का लक्ष्य रखा था। जिसके जवाब में नेपाल की टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 114 रन ही बना सकी और अफ्रीका ने आखिरी गेंद पर मैच को जीत लिया। इस मैच में साउथ अफ्रीका की तरफ से गेंदबाजी करते हुए तबरेज शम्सी ने 4 ओवर में 19 रन देकर 4 विकेट हासिल किए। इस शानदार प्रदर्शन की बदौलत तबरेज को प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read