अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई: 432 लीटर नेपाली शराब जब्तबिहार के युवक की अस्पताल में मौतAra News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनपहाड़ों में भारी बारिश से आया रिकॉर्ड पानी, नासा के सैटेलाइट ने बताया बिहार में बाढ़ से कैसे मची तबाहीसीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई: 432 लीटर नेपाली शराब जब्तबिहार के युवक की अस्पताल में मौतAra News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनपहाड़ों में भारी बारिश से आया रिकॉर्ड पानी, नासा के सैटेलाइट ने बताया बिहार में बाढ़ से कैसे मची तबाही

Article Advertisement

Politics

सदर अस्पताल का बुरा हाल, ऑक्सीजन के आभाव में मरीज की हुई मौत

राज्य के सरकारी अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था उपलब्ध कराने का दावा तो हर दिन किया जाता है, लेकिन इसकी असल सच्चाई कुछ और ही है. आय दिन ऐसे मामले सामने आते रहते हैं जो स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़े करते हैं. अस्पताल की कुव्यवस्था के कारण मरीजों को अपनी जान गंवानी पड़ रही है. ताजा मामला समस्त

सदर अस्पताल का बुरा हाल, ऑक्सीजन के आभाव में मरीज की हुई मौत

Article Advertisement

राज्य के सरकारी अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था उपलब्ध कराने का दावा तो हर दिन किया जाता है, लेकिन इसकी असल सच्चाई कुछ और ही है. आय दिन ऐसे मामले सामने आते रहते हैं जो स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़े करते हैं. अस्पताल की कुव्यवस्था के कारण मरीजों को अपनी जान गंवानी पड़ रही है. ताजा मामला समस्तीपुर जिले के सदर अस्पताल का है. जहां एक मरीज की मौत अस्पताल के लापरवाही के कारण चली गई. मरीज को ऑक्सीजन की जरूरत थी जो उसे समय पर नहीं दिया गया और मरीज ने दम तोड़ दिया. ऑक्सीजन के अभाव में मरीज की हुई मौत समस्तीपुर सदर अस्पताल में ऑक्सीजन के अभाव में मरीज की मौत का यह मामला वैसे तो पहला नहीं है. इससे पहले भी ऑक्सीजन के अभाव में कई मरीजों को अपनी जान गवानी पड़ी है. आज एक बार फिर डॉक्टर और कर्मी की लापरवाही के कारण समय पर ऑक्सीजन उपलब्ध नहीं कराए जाने के कारण के मरीज ने दम तोड़ दिया है. टीवी रोग से ग्रसित थी महिला दरअसल दलसिंहसराय अनुमंडल अस्पताल से शोभा देवी नाम की मरीज जो टीवी रोग से ग्रसित थी. उसे सांस की शिकायत पर चिकित्सकों ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया था. परिजनों का आरोप है कि अस्पताल पहुंचने के काफी समय तक इमरजेंसी वार्ड में मौजूद किसी भी कर्मी और डॉक्टर ने मरीज को नहीं देखा. मरीज को ऑक्सीजन की अविलंब जरूरत थी, बावजूद उसे ऑक्सीजन मुहैया नहीं कराया गया, जिस कारण मरीज ने दम तोड़ दिया.   डॉक्टरों ने परिजनों के आरोप को बताया बेबुनियाद वहीं, इस मामले में ड्यूटी में मौजूद चिकित्सक का कहना है कि जिस वक्त मरीज पहुंची थी. उस वक्त एक साथ कई मरीज अस्पताल पहुंच गए थे. इन सब के बावजूद मरीज को प्राथमिक उपचार दिया गया था, लेकिन मरीज की स्थिति काफी खराब थी जिस कारण उसकी मौत हो गई है. दूसरी तरफ सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ गिरीश कुमार ने कहा कि परिजन के द्वारा लगाए जा रहे आरोप बेबुनियाद हैं. मरीज पहले से टीवी रोग से ग्रसित थी, उसकी स्थिति काफी क्रिटिकल थी. अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों के द्वारा उसे समुचित इलाज उपलब्ध कराया गया था.

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read