Sadhu Yadav: 23 साल पुराने केस में लालू यादव के साले साधु यादव को मिली सजा, भेजा गया बेऊर जेल आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव के कभी लाडले साले के रूप में पहचाने जाने वाले अनिरुद्ध प्रसाद यादव उर्फ साधु यादव को 23 साल पुराने केस में सजा मिली है. साधु यादव को बेऊर जेल भेजा गया है. बता दें इससे पहले 2022 में इस मामले में उन्हें तीन साल की सजा मिली थी आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव के साले अनिरुद्ध प्रसाद यादव उर्फ साधु यादव से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है. साधु यादव को 23 साल पुराने एक केस में बेऊर जेल भेजा गया है. यह फैसला एमपी-एमएलए कोर्ट में सुनाया गया. कोर्ट ने सजा सुनाते हुए उन्हें बेऊर जेल भेज दिया है. गुरुवार को साधु यादव ने कोर्ट में आत्मसर्मपण कर दिया. बता दें कि पहले उन्हें इस मामले में तीन साल की सजा सुनाई गई थी. जिसके बाद उन्हें 2022 में मामले में बेल भी दे दी गई थी. आपको बता दें कि साधु यादव के खिलाफ 2001 में परिवहन कार्यालय में अधिकारियों को धमकाने का आरोप लगा था. 2001 का है मामला दरअसल, विश्वेश्वरैया भवन में तत्कालीन परिवहन आयुक्त नरेंद्र कुमार सिन्हा बैठक ले रहे थे. इस दौरान 27 जनवरी, 2001 को साधु यादव अपने कुछ लोगों से घूस गया और अधिकारियों के साथ रंगदारी और दुर्व्यवहार करने लगा. जिसके खिलाफ नरेंद्र कुमार सिन्हा ने केस दर्ज कराया था. इस मामले में 2022 को सुनवाई करते हुए एमपी-एमएलए कोर्ट ने साधु यादव को तीन साल की सजा सुनाई थी. वहीं, मामले में बेल मिलने के बाद साधु यादव ने अदालत के इस फैसले को चुनौती दी थी. जिसे 2023 में एमपी-एमएलए कोर्ट में सुनवाई करते हुए न्यायाधीश विनय प्रकाश तिवारी ने उनकी याचिका को खारिज कर दिया था. इस फैसलो को चुनौती देते हुए साधु यादव ने पटना हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी. याचिका दायर करने के साथ ही साधु यादव ने यह भी अनुरोध किया था कि निचली अदालत से मिली जमानत को जारी रखा जाए. याचिका पर सुनवाई करते हुए अदालत ने उन्हें आत्मसमर्पण के लिए कहा था. साधु यादव का राजनीतक सफर बिहार में लालू-राबड़ी के 15 साल के शासनकाल में साधु यादव एक दबंग नेता के तौर पर उभर कर सामने आए. साधु यादव 2000-2004 तक गोपालगंज से विधायक भी रह चुके हैं, लेकिन जैसे ही बिहार से लालू-राबड़ी का राज गया, साधु यादव की राजनीतिक करियर पर जैसे विराम लग गया. सत्ता से हटते ही लालू-राबड़ी का रिश्ता साधु यादव से बिगड़ गया. दरअसल, 2009 में लालू यादव ने गोपालगंज सीट लोक जनशक्ति पार्टी को दे दी थी. जिससे साधु यादव नाराज हो गए और फिर उनका रिश्ता लालू परिवार से खराब होता चला गया. दरअसल, साधु यादव के खिलाफ कई आपराधिक मामले कोर्ट में लंबित है.
Article Advertisement
Politics
Sadhu Yadav: 23 साल पुराने केस में लालू यादव के साले साधु यादव को मिली सजा, भेजा गया बेऊर जेल
Sadhu Yadav: 23 साल पुराने केस में लालू यादव के साले साधु यादव को मिली सजा, भेजा गया बेऊर जेल आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव के कभी लाडले साले के रूप में पहचाने जाने वाले अनिरुद्ध प्रसाद यादव उर्फ साधु यादव को 23 साल पुराने केस में सजा मिली है. साधु यादव को बेऊर जेल भेजा गया है. बता दें इससे पहले 2022 मे

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
CJP का CEC Gyanesh Kumar को 48 घंटे का अल्टीमेटम, SIR को लेकर रखीं तीन बड़ी मांगें

Politics
SIR विवाद पर विपक्ष का बड़ा हमला, बिहार में फिर चुनाव कराने की मांग; चुनाव आयोग ने दिया जवाब

Politics
रात 2:30 बजे बिगड़ी तबीयत, सुबह 4 बजे नहीं रहे झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू; 56 साल की उम्र में Cardiac Arrest

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
