नागरिकों को ‘सुरक्षित जाने’ देने पर राजी हुआ तालिबान : व्हाइट हाउस वाशिंगटन, 18 अगस्त (एपी) अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने मंगलवार को कहा कि तालिबान काबुल से अमेरिका के विमानों से बाहर जाने के लिए संघर्ष कर रहे नागरिकों को अफगानिस्तान से ‘‘सुरक्षित जाने’’ देने के लिए राजी हो गया है।
World
नागरिकों को ‘सुरक्षित जाने’ देने पर राजी हुआ तालिबान : व्हाइट हाउस
नागरिकों को ‘सुरक्षित जाने’ देने पर राजी हुआ तालिबान : व्हाइट हाउस वाशिंगटन, 18 अगस्त (एपी) अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने मंगलवार को कहा कि तालिबान काबुल से अमेरिका के विमानों से बाहर जाने के लिए संघर्ष कर रहे नागरिकों को अफगानिस्तान से ‘‘सुरक्षित जाने’’ देने के लिए

Article Advertisement
Article Advertisement
हालांकि अमेरिकी, अफगान एवं अन्य देशों के नागरिकों को बाहर निकालने की समयसीमा पर अभी देश के नए शासकों से बातचीत नहीं हुई है।
जैक सुलिवान ने उन खबरों का जिक्र किया कि काबुल अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर पहुंचने की कोशिश करते हुए कुछ नागरिकों को रोका गया, उन्हें वापस भेजा गया या कुछ को तो पीटा भी गया।
उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में लोग हवाईअड्डे पर पहुंच रहे हैं।
पेंटागन के अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को रुकावटों के बाद विमानों से लोगों को निकालना शुरू कर दिया गया है और मौसम की दिक्कतों के बावजूद इसे तेज कर दिया गया है।
अतिरिक्त अमेरिकी बल पहुंच गए हैं तथा और सैनिक रास्ते में हैं।
आने वाले दिनों में हवाईअड्डे को सुरक्षित करने में 6,000 से अधिक सैनिकों के शामिल होने की उम्मीद है।
पेंटागन के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने बताया कि अमेरिकी कमांडरों ने हवाईअड्डे पर झड़प से बचने को लेकर ‘‘एक दिन में कई बार’’ तालिबानी कमांडरों से बात की।
इससे यह संकेत मिलता है कि अमेरिका के समर्थन वाली काबुल सरकार के खिलाफ 20 वर्षों तक संघर्ष के बाद सत्ता में आए अफगानिस्तान के नए शासकों की नागरिकों को बाहर निकालने की प्रक्रिया को बाधित करने की योजना नहीं है।
सुलिवान ने बताया कि तालिबान लोगों को बाहर निकालने के लिए कितना वक्त देगा, इस पर अभी बातचीत हो रही है।
बाइडन ने कहा कि वह 31 अगस्त तक इसे पूरा करना चाहते हैं।
काबुल में अमेरिकी सेना के कमांडर जनरल फ्रैंक मैक्केंजी ने मंगलवार को अफगानिस्तान की राजधानी की अघोषित यात्रा की।
उन्होंने दोहा में रविवार को तालिबानी नेताओं के साथ नागरिकों को सुरक्षित बाहर निकालने के समझौते पर वार्ता की।
यह पूछे जाने पर कि क्या बाइडन प्रशासन तालिबान को अफगानिस्तान के वैध शासक की मान्यता देता है, इस पर सुलिवान ने कहा कि यह कहना बहुत जल्दबाजी होगी और तालिबान का अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकारों के मानकों का पालन करना का रिकॉर्ड ‘‘अच्छा नहीं रहा है।’’ सेना के मेजर जनरल विलियम टेलर ने पेंटागन में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि रातभर में हवाईअड्डे से वायु सेना के नौ सी-17 विमान साजोसामान और करीब 1,000 सैनिकों को लेकर पहुंचे तथा सात सी-17 विमान 700-800 नागरिकों को लेकर आए।
इस बीच अमेरिका के कुछ दंपति अफगान बच्चों को गोद लेने और उन्हें अपने साथ अमेरिका ले जाने की जद्दोजहद में हैं।
विदेश विभाग के अनुसार, बच्चा गोद लेने के लिए अफगान पारिवारिक अदालत से अनुमति लेनी होती है और इसके बाद बच्चे को अमेरिका लाया जा सकता है लेकिन तालिबान के शासन में ऐसा होना मुश्किल नजर आ रहा है।
ऐसा ही एक दंपति बहाउदीन मुज्तबा और उनकी पत्नी लीजा 10 साल के अफगान लड़के को गोद लेना चाहते हैं।
वे पांच साल पहले इस बच्चे से मिले थे और उसकी मां की कैंसर से मौत हो गयी थी तथा उसका पिता उसकी देखभाल करने में असमर्थ था।
विदेश विभाग के आंकड़ों के अनुसार, अन्य देशों के मुकाबले अफगानिस्तान से बच्चे गोद देने की दर काफी कम है।
1999 से 2019 तक अमेरिकी परिवारों ने 41 अफगान बच्चों को गोद लिया।
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

World
यूरोप में बम धमकियों से हवाई यात्रा प्रभावित, कई विमानों की इमरजेंसी लैंडिंग; जांच में नहीं मिला विस्फोटक

World
AI शेयरों में भारी गिरावट से दुनिया के बाजारों में हड़कंप, जापान और दक्षिण कोरिया के शेयर बाजार धड़ाम

World
पश्चिम एशिया में तनाव के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य पर बढ़ी चिंता, वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति पर नजर

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
