लोहिया स्वच्छता योजना के प्रखंड समन्वयको का आनन-फानन में हुआ स्थानांतरण लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के प्रखंड समन्वयक जो बिहार के प्रत्येक प्रखंडों में कार्यरत हैं।
इन सबों का विभाग द्वारा आनन-फानन में स्थानांतरण कर दिया गया ।
Politics
लोहिया स्वच्छता योजना के प्रखंड समन्वयको का आनन-फानन में हुआ स्थानांतरण
लोहिया स्वच्छता योजना के प्रखंड समन्वयको का आनन-फानन में हुआ स्थानांतरण लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के प्रखंड समन्वयक जो बिहार के प्रत्येक प्रखंडों में कार्यरत हैं। इन सबों का विभाग द्वारा आनन-फानन में स्थानांतरण कर दिया गया । गौरतलब है कि बिहार के राज्य समन्वयक राजीव

Article Advertisement
Article Advertisement
गौरतलब है कि बिहार के राज्य समन्वयक राजीव कुमार सिंह का आज से 1 सप्ताह पहले हुई स्थानांतरण और अपने स्थानांतरण के बाद आनन-फानन में अपने स्वयं विरमित होने से पहले कुल प्रखंड समन्वयक 461 में से 271 का रातो रात तबादला कर दिया गया।
इससे पहले विभाग द्वारा आज से एक माह पूर्व गूगल शीट्स चार ऑप्शन का मांग किया गया था ।
प्रखंड समन्वयको से पूछताछ करने पर पता चला की इसमें कुछ प्रखंड समन्वयक को अपना ऑप्शन देने के बावजूद भी उनके ऑप्शन के अनुसार स्थानांतरण नहीं कर विभाग अपने मनमानी से उसके अपने गृह जिला से 400 किलोमीटर दूर स्थानांतरण कर दिया है।
इससे पहले 2020 में नवनियुक्त प्रखंड समन्वयक से योगदान से पहले ऑप्शन का मांग किया गया था लेकिन उन सबों के ऑप्शन के अनुरूप स्थानांतरण नहीं कर विभाग अपने मन से, अपने मन अनुकूल स्थानांतरण कर गृह जिला से 400 किलोमीटर दूर पदस्थापित कर कार्य ले रही है ।
अभी दिनांक 7 जुलाई को किए गए स्थानांतरण में भी आनन फानन झलक रहा है और यह आनन फानन क्यों हुआ है इसकी जांच अगर की जाती है तो कुछ वैसा चीज प्राप्त होगा जो सरकार के नीति में नहीं है ।
इस 271 प्रखंड समन्वयक के स्थानांतरण में भी उसी प्रकार का कुछ कृत किया गया है।
जिसके कारण कुछ लोग अपने मन अनुकूल स्थानों पर पहुंच गए और कुछ प्रखंड समन्वयक मानसिक और शारीरिक तथा आर्थिक रूप से प्रताड़ित होने के लिए विवश एवं बेसहारा हो गए हैं ।
बिहार राज्य प्रखंड समन्वयक के प्रखंड समन्वयक सदस्यों से पूछताछ किए जाने पर इस स्थानांतरण से काफी निराश और हताश हैं क्योंकि यह स्थानांतरण कार्य हित में नहीं हुई है ।
अभी लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के अंतर्गत ठोस तथा तरल अपशिष्ट प्रबंधन कार्यक्रम का प्रारंभ ही हुआ है ।
सभी प्रखंड समन्वयक अपने अपने कार्य क्षेत्र में डोर टू डोर विजिट कर सर्वे कर रहे हैं ।
तत्पश्चात कूड़ेदान का वितरण करने की तैयारी कर रहे हैं ।
कचरा प्रबंधन की सारी प्रविधियां अपनाने के लिए पंचायतों में भ्रमण कर ग्रामीण जनता के साथ समन्वय स्थापित कर रहे हैं ।
इसी बीच स्थानांतरण कर ठोस तथा तरल अपशिष्ट प्रबंधन कार्यक्रम को बुरी तरह से प्रभावित कर दिया गया है ।
प्रखंड समन्वयक संघ बिहार के माननीय मुख्यमंत्री एवं माननीय ग्रामीण विकास मंत्री से निवेदन पूर्वक अपील करना चाहती है कि कार्य हित में ठोस तथा तरल अपशिष्ट प्रबंधन कार्यक्रम को त्वरित गति प्रदान करने में सहयोग करने हेतु स्थानांतरण को तत्काल स्थगित करने का कृपा की जाए ताकि जो प्रखंड समन्वयक जिस प्रखंड में अपने कार्य को प्रकाष्ठा पर लाया है वह सारा कार्य धराशाई हो जाएगा और यह सरकार की सबसे महत्वाकांक्षी योजना बुरी तरह प्रभावित हो जाएगी।
इतना ही नहीं राज्य समन्वयक राजीव कुमार सिंह द्वारा यह स्थानांतरण निजी स्वार्थ को भी प्रालक्षित कर रहा है साथ ही जिन प्रखंड समन्वयक ओं का गृह जिला से काफी दूर स्थानांतरण किया गया है उनका वेतन मात्र 25000 से 30000 है तथा इनके बहाली के समय विज्ञापन में स्पष्ट था कि आवेदक अपने गृह जिला में ही आवेदन करेंगे फिर भी विभाग अपनी मनमानी कर महत्वकांक्षी योजना को प्रभावित कर डाला है
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
कल्याण बनर्जी के बयान पर लॉकेट चटर्जी का पलटवार — "बंगाल सभी का है, बांटने की राजनीति से कुछ नहीं होगा

Politics
आदित्य ठाकरे का बड़ा आरोप: विपक्षी नेताओं ही नहीं, BJP के कई मंत्रियों के फोन भी टैप हो रहे हैं

Politics
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल आर.एन. रवि ने कोलकाता के श्री मुरुगन मंदिर और श्री राम मंदिर में किए दर्शन

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
