बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान (Salmankhan) को धमकी मिलने के सिलसिले थमने का नाम ही नहीं ले रहे हैं. इस कड़ी में सलमान को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कॉलर ने पुलिस कंट्रोल रूम में कॉल किया है और कॉल करने वाला शख्स अपना नाम रॉकी भाई बता रहा है. शख्स जोधपुर का रहने वाला है और वह गौरक्षक है. उन्होंने कथित तौर पर 30 अप्रैल को सलमान खान (Salman Khan Death threat) को जान से मारने की धमकी दी है. सलमान खान के लिए जान से मारने की धमकी भरा कॉल सोमवार रात 9 बजे आया था. पुलिस मामले की हर तरफ से तहकीकात कर रही है. बता दें इससे पहले भी कई बार सलमान को जान से मारने की धमकियां मिल चुकी है. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई (Gangster Lawrence Bishnoi) से मिल रही मौत की धमकियों के बीच, सलमान खान ने हाल ही में एक सफेद बुलेटप्रूफ निसान एसयूवी खरीदी थी. पिछले कुछ महीनों से उनकी सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है और रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने हथियार का लाइसेंस भी हासिल कर लिया है. ईमेल के जरिए भी मिली चुकी है धमकी 18 मार्च को, बांद्रा पुलिस ने सलमान खान (Salman Khan Death threat) को एक धमकी भरा ईमेल भेजने के लिए तीन लोग गैंगस्टर बिश्नोई, बराड़ और एक रोहित के खिलाफ प्राथमिकी FIR दर्ज की. FIR एक प्रशांत गुंजालकर द्वारा दर्ज कराई गई एक पुलिस शिकायत के आधार पर दर्ज की गई थी. पुलिस के कहे अनुसार, प्रशांत गुंजालकर वो इंसान है जो फिल्मस्टार सलमान के बांद्रा स्थित आवास पर अक्सर जाता रहता है और एक आर्टिस्ट मैनेजमेंट कंपनी चलाता है. गैंगस्टर की तरफ से भेजे गए ईमेल की अगर बात करें तो ई-मेल में लिखा गया था, ''खान ने हाल ही में बिश्नोई द्वारा एक समाचार चैनल को दिया गया इंटरव्यू देखा होगा, और यदि नहीं, तो उसे इसे देखना चाहिए. गुंजालकर को संबोधित करते हुए, गैंग्सटर लॉरेंस बिश्नोई ने लिखा, ''अगर खान मामले को बंद करना चाहते हैं, तो उन्हें गोल्डी भाई के साथ आमने-सामने बात करनी चाहिए, अभी भी समय है लेकिन अगली बार, झटका देखने को मिलेगा".अधिकारी के मुताबिक, दो सहायक पुलिस निरीक्षक (एपीआई) रैंक के अधिकारी और आठ से दस कांस्टेबल चौबीसों घंटे सलमान खान की सुरक्षा में तैनात हैं.
Entertainment
Salman Khan Death Threat: '30 तारीख को मार डालूंगा', रॉकी भाई ने दी सलमान खान को जान से मारने की धमकी
बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान (Salmankhan) को धमकी मिलने के सिलसिले थमने का नाम ही नहीं ले रहे हैं. इस कड़ी में सलमान को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कॉलर ने पुलिस कंट्रोल रूम में कॉल किया है और कॉल करने वाला शख्स अपना नाम रॉकी भाई बता रहा है. शख्स जोधपुर का रह

Article Advertisement
Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क

Entertainment
मुश्किल वक्त में शरद कपूर के मददगार बने सलमान खान और सोनू सूद, AICWA ने जताया आभार

Entertainment
जुहू बीच पर छठ महापर्व में पहुंचीं तमन्ना भाटिया, कहा — "भक्तों को उनकी आस्था के लिए धन्यवाद देने आई हूं

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Seemanchal
उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
