अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
श्रद्धा दुबे की तलाश: लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा की मौत मामले में तीन दिन से नेपाल सीमा पर डटी एसओजीMuzaffarpur News: सूबे में अनुदानित हाईस्कूलों का संचालन फंसाबिहार में आपदा से निपटने के लिए बनेगी खास टीम, मुख्य सचिव करेंगे निगरानी, जानें क्या होगा कामBalrampur News: इंडो-नेपाल बॉर्डर पर पुलिस और एसएसबी का पहराBalrampur News: इंडो-नेपाल बॉर्डर पर पुलिस-एसएसबी का पहराGaya News: 20 साल बेमिसाल: पूर्व सीएम नीतीश कुमार अपने कार्यों की प्रदर्शनी का किया शुभारंभभारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा होगी सख्त, मादक पदार्थों और जाली नोटों के खिलाफ एक्शन प्लान तैयारअनंत सिंह के 9 मर्डर वाले बयान पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, हम कोई...भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा एजेंसियों ने की बैठक: मादक पदार्थों की तस्करी रोकने और अवैध गतिविधियों पर नियंत्...बिहार में नवरात्रि पर बड़ा हादसा, नहाने के दौरान डूबने से 4 की मौतभारत-नेपाल सीमा सुरक्षा पर समन्वय बैठक आयोजित: सीतामढ़ी में SSB और एपीएफ के अधिकारियों ने बनाई रणनीतिश्रद्धा दुबे की तलाश: लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा की मौत मामले में तीन दिन से नेपाल सीमा पर डटी एसओजीMuzaffarpur News: सूबे में अनुदानित हाईस्कूलों का संचालन फंसाबिहार में आपदा से निपटने के लिए बनेगी खास टीम, मुख्य सचिव करेंगे निगरानी, जानें क्या होगा कामBalrampur News: इंडो-नेपाल बॉर्डर पर पुलिस और एसएसबी का पहराBalrampur News: इंडो-नेपाल बॉर्डर पर पुलिस-एसएसबी का पहराGaya News: 20 साल बेमिसाल: पूर्व सीएम नीतीश कुमार अपने कार्यों की प्रदर्शनी का किया शुभारंभभारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा होगी सख्त, मादक पदार्थों और जाली नोटों के खिलाफ एक्शन प्लान तैयारअनंत सिंह के 9 मर्डर वाले बयान पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, हम कोई...भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा एजेंसियों ने की बैठक: मादक पदार्थों की तस्करी रोकने और अवैध गतिविधियों पर नियंत्...बिहार में नवरात्रि पर बड़ा हादसा, नहाने के दौरान डूबने से 4 की मौतभारत-नेपाल सीमा सुरक्षा पर समन्वय बैठक आयोजित: सीतामढ़ी में SSB और एपीएफ के अधिकारियों ने बनाई रणनीति

Article Advertisement

Entertainment

Samantha की जिंदगी में आया मिस्ट्री मैन कौन? क्या नागा से पहले बजेगी शहनाई

Samantha की जिंदगी में आया मिस्ट्री मैन कौन? क्या नागा से पहले बजेगी शहनाई एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु और नागा चैतन्य तलाक के बाद अपनी-अपनी लाइफ में आगे बढ़ चुके हैं। खबर है कि सामंथा की जिंदगी में मिस्ट्री मैन की एंट्री हो गई है। Samantha Ruth Prabhu Dating Rumor: साउथ सुपरस्टार नागा चैतन्य अपनी जिंद

Samantha की जिंदगी में आया मिस्ट्री मैन कौन? क्या नागा से पहले बजेगी शहनाई

Article Advertisement

Samantha की जिंदगी में आया मिस्ट्री मैन कौन? क्या नागा से पहले बजेगी शहनाई एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु और नागा चैतन्य तलाक के बाद अपनी-अपनी लाइफ में आगे बढ़ चुके हैं। खबर है कि सामंथा की जिंदगी में मिस्ट्री मैन की एंट्री हो गई है। Samantha Ruth Prabhu Dating Rumor: साउथ सुपरस्टार नागा चैतन्य अपनी जिंदगी का नया चैप्टर शुरू कर चुके हैं। बीते दिनों उन्होंने एक्ट्रेस शोभिता धुलिपाला के साथ सगाई कर अपने फैंस को चौंका दिया था। अब नागा की एक्स वाइफ और एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु को लेकर जो खबरें आ रही हैं, वो फैंस को हैरान जरूर कर सकती हैं। दरअसल, रेडिट पोस्ट पर दावा किया गया है कि सामंथा की जिंदगी में एक मिस्ट्री मैन की एंट्री हो गई है। एक्ट्रेस ‘फैमिली मैन’ के निर्देशक राज निदिमोरू को डेट कर रही हैं। सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीर भी काफी वायरल हो रही है, जिसमें सामंथा को फ्लाइट के अंदर राज निदिमोरू के साथ पोज देते हुए देखा जा सकता है। हालांकि डेटिंग की इन खबरों में कितनी सच्चाई है ये अभी तक पता नहीं चल पाया है। रेडिट पोस्ट में किया गया दावा रेडिट पोस्ट के मुताबिक, सामंथा रुथ प्रभु और ‘फैमिली मैन’ के निर्देशक राज निदिमोरू इस वक्त एक-दूसरे के प्यार में कैद हैं। नागा चैतन्य के साथ तलाक के बाद एक्ट्रेस मूव ऑन कर चुकी हैं और इस वक्त एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। बता दें कि सामंथा रुथ प्रभु ने राज निदिमोरू की डायरेक्टेड वेब सीरीज मनोज बाजपेयी स्टारर ‘फैमिली मैन 2’ में काम किया था। यहीं से दोनों की जान-पहचान हुई। इस वेब सीरीज के जरिए सामंथा ने अपना ओटीटी डेब्यू किया था।   एक प्रोजेक्ट में दोबारा साथ कर रहे काम आपको बता दें कि सामंथा रुथ प्रभु दोबारा राज निदिमोरू के साथ काम कर रही हैं। एक्ट्रेस राज के वेब शो ‘सिटाडेल’ में दिखाई देंगी। इसमें उनके साथ बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन भी मुख्य किरदार में हैं। दोनों की इस सीरीज को लेकर फैंस बहुत ज्यादा एक्साइटेड हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस आदित्य रॉय कपूर के साथ ‘रक्त ब्रह्माण्ड’ में दिखाई देंगी। इस प्रोजेक्ट के प्रोड्यूसर भी राज निदिमोरू ही हैं। उधर, जैसे ही सामंथा और राज के डेटिंग की खबरें आईं तो फैंस भी हैरान रह गए। सामंथा रुथ प्रभु और राज निदिमोरू की डेटिंग की खबरों पर दोनों स्टार्स का कोई रिएक्शन नहीं आया है। हालांकि रेडिट पोस्ट में कहा गया है कि राज अपनी पहली पत्नी को छोड़कर सामंथा के साथ रहने पर विचार कर सकते हैं।   साल 2017 में नागा के साथ हुई थी शादी गौरतलब है कि सामंथा रुथ प्रभु और नागा चैतन्य ने साल 2017 में शादी की थी। हालांकि शादी के 4 साल बाद ही दोनों ने तलाक ले लिया। उनके सेपरेशन ने फैंस का दिल तोड़ दिया था। साल 2004 में तलाक के बाद सामंथा ने कहा था कि वो वो मायोसाइटिस नाम की एक बीमारी से पीड़ित हैं। कुछ साल तक सामंथा ने फिल्मों से दूरी बना ली। हालांकि अब एक्ट्रेस ने फिल्मों में कमबैक कर लिया है। हाल ही में उनके वेब शो ‘सिटाडेल’ का टीजर सामने आया था, जिसमें उन्हें काफी पसंद किया गया।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read