अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Sports

समस्तीपुर में अपराधी बेखौफ, ससुराल से लौट रहे युवक को मारी गोली

समस्तीपुर में अपराधी बेखौफ, ससुराल से लौट रहे युवक को मारी गोली   समस्तीपुर में फिर अपराधी एक बार बेखौफ नजर आ रहे हैं, जंहा जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के रमोली गांव में बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक को गोली मारकर जख्मी कर दिया.   समस्तीपुर में फिर अपराधी एक बार बेखौफ नजर आ रहे हैं, जंहा

समस्तीपुर में अपराधी बेखौफ, ससुराल से लौट रहे युवक को मारी गोली

Article Advertisement

समस्तीपुर में अपराधी बेखौफ, ससुराल से लौट रहे युवक को मारी गोली   समस्तीपुर में फिर अपराधी एक बार बेखौफ नजर आ रहे हैं, जंहा जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के रमोली गांव में बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक को गोली मारकर जख्मी कर दिया.   समस्तीपुर में फिर अपराधी एक बार बेखौफ नजर आ रहे हैं, जंहा जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के रमोली गांव में बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक को गोली मारकर जख्मी कर दिया. इतना ही नहीं उसके बाद युवक से ढाई लाख रुपये लूटकर फरार हो गया. घटना गुरुवार की रात लगभग 11 बजे के आसपास की बताई गई है. जख्मी युवक की पहचान कल्याणपुर थाना के रमोली निवासी भोला महतो के पुत्र संजय कुमार के रूप में की गई है. जख्मी युवक संजय कुमार का इलाज समस्तीपुर सदर अस्पताल में चल रहा है, गोली उसके पैर में लगी है. अपराधी हुए बेखौफ जख्मी संजय कुमार ने बताया कि वह मुजफ्फरपुर से बाइक से अपने घर लौट रहा था. उसके बैग में दो लाख 60 हजार रुपए था. जब वह रमोली गांव में गणपति चौक पर पहुंचा. इसी दौरान पीछा कर रहे दो बाइक सवार चार बदमाशों ने उसे घेर लिया और मारपीट कर बैग छीनने का प्रयास किया. इसका विरोध करने पर बदमाश ने उसके पैर में गोली मार दी. जिसके बाद वह रुपये भरा बैग लेकर फरार हो गया. संजय ने बताया कि घटना की सूचना कल्याणपुर पुलिस एवं परिजनों को दी गई. ससुराल से लौट रहे युवक को मारी गोली इधर, घटना की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने संजय को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया. वहीं, घटना की सूचना पर कल्याणपुर पुलिस घटनास्थल के अलावे सदर अस्पताल पहुंचकर भी जख्मी से जानकारी ली. फिलहाल इस मामले में प्राथमिक की दर्ज नहीं हो पाई है. पुलिस मामले जांच के बाद ही घटना के बारे में स्पष्ट कर पाएगी. इस संबंध में पूछे जाने पर कल्याणपुर थाना अध्यक्ष गौतम कुमार ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है. जख्मी के बयान के आधार पर मामले की जांच की जा रही है. घटना देर रात की है. पुलिस टीम अपराधियों की पहचान की दिशा में कार्रवाई कर रही है.

Article Advertisement

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read