अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
Ara News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...Ara News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...

Article Advertisement

Politics

गोपालगंज में रोचक होगा उपचुनाव, ओवैसी की पार्टी AIMIM भी मैदान में कूदी

गोपालगंज में रोचक होगा उपचुनाव, ओवैसी की पार्टी AIMIM भी मैदान में कूदी बिहार की गोपालगंज सीट पर उपचुनाव रोचक होने वाला है। महागठबंधन (आरजेडी), बीजेपी और बसपा के प्रत्याशियों के ऐलान के बाद असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM ने भी गोपालगंज से चुनाव लड़ने की घोषणा की है। AIMIM के बिहार चीफ अख्तरुल ईमान

गोपालगंज में रोचक होगा उपचुनाव, ओवैसी की पार्टी AIMIM भी मैदान में कूदी

Article Advertisement

गोपालगंज में रोचक होगा उपचुनाव, ओवैसी की पार्टी AIMIM भी मैदान में कूदी बिहार की गोपालगंज सीट पर उपचुनाव रोचक होने वाला है। महागठबंधन (आरजेडी), बीजेपी और बसपा के प्रत्याशियों के ऐलान के बाद असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM ने भी गोपालगंज से चुनाव लड़ने की घोषणा की है। AIMIM के बिहार चीफ अख्तरुल ईमान ने कहा कि गोपालगंज सीट पर पार्टी के नेता बैठक कर रहे हैं। जल्द ही उम्मीदवार की घोषणा की जाएगी। हालांकि मोकामा विधानसभा सीट पर पार्टी ने उपचुनाव लड़ने के बारे में कुछ नहीं कहा है। असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM की सीमांचल में अच्छी पकड़ है। पिछले विधानसभा चुनाव में पार्टी ने सीमांचल में 5 सीटें जीतकर सभी को चौंका दिया था। हालांकि उनमें से चार विधायक बाद में आरजेडी में शामिल हो गए। अब पार्टी पूर्वांचल में अपनी पकड़ मजबूत करने में जुटी है। गोपालगंज में रोचक मुकाबला पूर्व मंत्री और बीजेपी नेता सुभाष सिंह के निधन के बाद खाली हुई गोपालगंज सदर विधानसभा सीट पर इस बार मुकाबला रोचक होने वाला है। बीजेपी ने जहां सुभाष सिंह की पत्नी को ही टिकट दिया है। वहीं, महागठबंधन ने आरजेडी नेता मोहन प्रसाद गुप्ता को उम्मीदवार बनाया है। लालू यादव के साले साधु यादव की पत्नी इंदिरा देवी भी यहां से बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ रही है। अब AIMIM ने भी प्रत्याशी उतारने की घोषणा कर दी है। AIMIM के मैदान में कूदने से बीजेपी को फायदा? असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी के गोपालगंज में उपचुनाव लड़ने से बीजेपी को फायदा हो सकता है। तय है कि AIMIM किसी मुस्लिम कैंडिडेट को यहां से टिकट देगी। ऐसे में ओवैसी का कैंडिडेट आरजेडी के वोटबैंक में सेंध लगाएगा, जिसका सीधा फायदा बीजेपी को होगा। हालांकि, AIMIM ने अभी तय नहीं किया है कि गोपालगंज से किसे प्रत्याशी बनाया जाए। जल्द ही इसकी घोषणा की जाएगी। बता दें कि बिहार की गोपालगंज और मोकामा विधानसभा सीट पर 3 नवंबर को उपचुनाव के लिए वोटिंग होनी है। 6 नवंबर को इसकी मतगणना होगी और उसी दिन नतीजे जारी होंगे। दोनों सीटों पर नामांकन की प्रक्रिया अभी चल रही है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read