बिहार BJP अध्यक्ष सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, बोले-'2024 में बीजेपी करेगी 400 पार' उन्होंने बीजेपी कार्यकर्ताओँ को संबोधित करते हुए कहा कि देश की जनता मजबूत सरकार चाहती है और पीएम मोदी 2024 में भी पीएम बनेंगे. लोकसभा चुनाव में अब एक साल से कम बचा हुआ है. पक्ष और विपक्ष अभी से चुनाव की बिसात बिछाने में लग गया है. बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष ने आज मोतिहारी के अरेराज में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि 2024 के आम चुनाव में हमारा लक्ष्य 405 सीट लाना है. 2019 के आम सभा चुनाव में बीजेपी को 306 सीट मिली थी. साथ ही सम्राट ने सीएम नीतीश के साथ विपक्षी एकता पर भी जमकर हमला बोला. उन्होंने दावा किया है कि 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में बीजेपी को 400 से ज्यादा सीटों पर जीत मिलेगी और विपक्षियों को करारी हार मिलने वाली है. तीन -तीन महीने के लिए बनेंगे विपक्ष के पीएम विपक्षी एकता पर हमला बोलते हुए सम्राट ने कहा कि विपक्षी पार्टी एकजुट इसलिए हो रही है ताकि सभी को तीन-तीन महीने के लिए पीएम बनने का मौका मिल जाएगा. नीतीश कुमार बनेंगे तीन महीने, अखिलेश बनेंगे तीन महीने, ममता दीदी बनेंगे तीन महीने, राहुल गांधी बनेंगे तीन. लेकिन जनता अब मजबूत सरकार चाहती है. देवगौड़ा, गुजराल, वीपी सिंह वाला जमाना जा चुका है. उन्होंने बीजेपी कार्यकर्ताओँ को संबोधित करते हुए कहा कि देश की जनता मजबूत सरकार चाहती है और पीएम मोदी 2024 में भी पीएम बनेंगे. इस दौरान चौधरी ने कहा कि जैसे हमलोग 2019 में 306 सीट लाने में सफल रहे थे वैसे ही 2024 में भी 400 से ऊपर सीट लाना है. साथ ही कार्यकर्ताओं के सामने 405 सीट का लक्ष्य रखा है. नीतीश पर कसा तंज सीएम पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि सत्ता पाने के सीएम नीतीश कुमार कुछ भी कर सकते हैं. साथ बिहार में कैबिनेट विस्तार कहा कांग्रेस और आरजेडी मंत्रीमंडल की विस्तार करने की बात कर रही है और सीएम मौन हैं. सम्राट ने कहा कि सीएम की महागठबंधन में कोई अहमियत नहीं है.
Politics
बिहार BJP अध्यक्ष सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, बोले-'2024 में बीजेपी करेगी 400 पार'
बिहार BJP अध्यक्ष सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, बोले-'2024 में बीजेपी करेगी 400 पार' उन्होंने बीजेपी कार्यकर्ताओँ को संबोधित करते हुए कहा कि देश की जनता मजबूत सरकार चाहती है और पीएम मोदी 2024 में भी पीएम बनेंगे. लोकसभा चुनाव में अब एक साल से कम बचा हुआ है. पक्ष और विपक्ष अभी से चुनाव की ब

Article Advertisement
Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
कल्याण बनर्जी के बयान पर लॉकेट चटर्जी का पलटवार — "बंगाल सभी का है, बांटने की राजनीति से कुछ नहीं होगा

Politics
आदित्य ठाकरे का बड़ा आरोप: विपक्षी नेताओं ही नहीं, BJP के कई मंत्रियों के फोन भी टैप हो रहे हैं

Politics
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल आर.एन. रवि ने कोलकाता के श्री मुरुगन मंदिर और श्री राम मंदिर में किए दर्शन

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
