अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Politics

'जिसने चारा चुराया वही वोट चोरी का आरोप लगा रहा' – तेजस्वी यादव के आरोप पर सम्राट चौधरी का पलटवार

गया: बिहार की राजनीति में एक बार फिर सियासी बयानबाज़ी ने माहौल गरमा दिया है। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला और कहा कि जिन लोगों का नाम चारा घोटाले और जमीन हड़पने जैसे मामलों में रहा है, वही आज वोट चोरी का आरोप लगा रहे हैं। सम्राट चौधरी का तीखा बयान तेजस्वी यादव और राहुल

'जिसने चारा चुराया वही वोट चोरी का आरोप लगा रहा' – तेजस्वी यादव के आरोप पर सम्राट चौधरी का पलटवार

Article Advertisement

गया: बिहार की राजनीति में एक बार फिर सियासी बयानबाज़ी ने माहौल गरमा दिया है। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला और कहा कि जिन लोगों का नाम चारा घोटाले और जमीन हड़पने जैसे मामलों में रहा है, वही आज वोट चोरी का आरोप लगा रहे हैं।

Article Advertisement

सम्राट चौधरी का तीखा बयान तेजस्वी यादव और राहुल गांधी के आरोपों पर पलटवार करते हुए सम्राट चौधरी ने कहा – “जिस व्यक्ति पर चोरी का आरोप हो वही दूसरों पर चोरी की बात करता है। जिस व्यक्ति ने बिहार का चारा चोरी किया हो, जिस व्यक्ति ने अलकतरा पिया हो, जिस व्यक्ति ने जमीन लिया हो, वही वोट चोरी की बात कर रहा है। ये लोग चोरी करके सीनाजोरी करने वाले हैं।” वोटर अधिकार यात्रा से उठे आरोप औरंगाबाद में आयोजित 'वोटर अधिकार यात्रा' के दौरान तेजस्वी यादव ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना था कि – “बिहार में वोट चोरी नहीं बल्कि डकैती हो रही है। भाजपा लोकतंत्र खत्म करने की साजिश कर रही है और हम ऐसा होने नहीं देंगे।” केंद्रीय एजेंसियों पर निशाना तेजस्वी यादव ने कहा कि जब ईडी, सीबीआई और आयकर विभाग विपक्ष पर दबाव बनाने में नाकाम हो गए, तब अब चुनाव आयोग को एसआईआर के जरिए वोट चुराने के लिए लगाया गया है। चुनाव आयोग की सफाई चुनाव आयोग ने विपक्षी आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि बिना सबूत ऐसे बयान देना ठीक नहीं है। आयोग ने साफ कहा कि यदि किसी के पास दो बार मतदान या किसी गड़बड़ी का प्रमाण है, तो वह उसे आयोग के साथ साझा करे। चुनावी सियासत में नया मोड़ इस पूरे घटनाक्रम के बाद बिहार की राजनीति में सियासी तनाव और बढ़ गया है। आगामी विधानसभा चुनावों में वोट चोरी बनाम चारा चोरी का मुद्दा कितना असर डालेगा, यह देखना दिलचस्प होगा।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read