बिहार के डिप्टी सीएम अयोध्या में उतारेंगे अपनी पगड़ी, 21 महीने पहले खाई थी यह कसम बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी 21 महीने बाद अपनी पगड़ी उतारने जा रहे हैं. 3 जुलाई को अयोध्या राम मंदिर में सम्राट चौधरी पगड़ी उतारेंगे और इसे भगवान श्री राम के चरणों में समर्पित कर देंगे. बिहार के डिप्टी सीएम और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी आखिरकार 21 महीने बाद अपनी पगड़ी उतारने वाले हैं. इसकी घोषणा खुद डिप्टी सीएम ने 21 जून को की थी. सम्राट चौधरी भगवान राम की नगरी अयोध्या में अपना मुरेठा खोलेंगे और मुंडन भी कराएंगे. बता दें कि 2-3 जुलाई को सम्राट चौधरी अयोध्या में रहेंगे और 3 जुलाई को ही अपनी पगड़ी उतारेंगे और प्रभु श्री राम के चरणों में इसे समर्पित कर देंगे. इस दौरान उनके साथ पार्टी के कई नेता भी मौजूद रहेंगे. कल सम्राट चौधरी अयोध्या के लिए रवाना हो जाएंगे. दरअसल, सम्राट चौधरी ने यह संकल्प लिया था कि बिना नीतीश कुमार को सीएम पद से हटाए वह अपनी पगड़ी नहीं उतारेंगे, लेकिन जनवरी में नीतीश वापस से एनडीए में मिल गए, जिसके बाद से लगातार डिप्टी सीएम से यह सवाल पूछा जा रहा था कि आखिर सम्राट चौधरी अपना मुरेठा कब खोलेंगे. 21 महीने पहले खाई थी कसम आपको बता दें कि सितंबर, 2022 में अपनी मां के निधन के बाद सम्राट चौधरी ने सिर पर पगड़ी बांधा था और यह संकल्प लिया था कि वह नीतीश कुमार को जब तक सीएम की कुर्सी से नहीं हटा देंगे तब तक अपनी पगड़ी नहीं उतारेंगे. उस समय बिहार में नीतीश और तेजस्वी मिलकर महागठबंधन की सरकार चला रहे थे और एनडीए विपक्ष में थी. जनवरी, 2024 में नीतीश कुमार ने एक बार फिर से महागठबंधन का साथ छोड़ दिया और एनडीए में शामिल हो गए. 3 जुलाई को अयोध्या में उतारेंगे पगड़ी सम्राट चौधरी ने 21 जून को अपने घर में पूजा रखी थी. पूजा के बाद ही उन्होंने मीडिया से कहा था कि वह अयोध्या जाकर अपनी पगड़ी उतारेंगे.सम्राट चौधरी कई बार एनडीए को अपनी मां बता चुके हैं. मालूम हो कि एनडीए ने नीतीश कुमार को पहले ही सीएम चेहरा घोषित कर दिया है. 2025 बिहार विधानसभा चुनाव के लिए सीएम नीतीश ही एनडीए की तरफ से प्रत्याशी होंगे. बता दें कि बिहार में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. इससे पहले हर राजनीतिक पार्टियां तैयारी में जुटी हुई है. अगले साल प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं.
Politics
बिहार के डिप्टी सीएम अयोध्या में उतारेंगे अपनी पगड़ी, 21 महीने पहले खाई थी यह कसम
बिहार के डिप्टी सीएम अयोध्या में उतारेंगे अपनी पगड़ी, 21 महीने पहले खाई थी यह कसम बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी 21 महीने बाद अपनी पगड़ी उतारने जा रहे हैं. 3 जुलाई को अयोध्या राम मंदिर में सम्राट चौधरी पगड़ी उतारेंगे और इसे भगवान श्री राम के चरणों में समर्पित कर देंगे. बिहार के डिप्टी सीएम

Article Advertisement
Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
कल्याण बनर्जी के बयान पर लॉकेट चटर्जी का पलटवार — "बंगाल सभी का है, बांटने की राजनीति से कुछ नहीं होगा

Politics
आदित्य ठाकरे का बड़ा आरोप: विपक्षी नेताओं ही नहीं, BJP के कई मंत्रियों के फोन भी टैप हो रहे हैं

Politics
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल आर.एन. रवि ने कोलकाता के श्री मुरुगन मंदिर और श्री राम मंदिर में किए दर्शन

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
