अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
Ara News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...Ara News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...

Article Advertisement

Politics

असदुद्दीन ओवैसी की क्रिकेट पर सियासत, मुस्लिम एंगल खोजा, Ind vs Pak पर उठाए सवाल

असदुद्दीन ओवैसी की क्रिकेट पर सियासत, मुस्लिम एंगल खोजा, Ind vs Pak पर उठाए सवाल T-20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) का रोमांच बढ़ने वाला है और रविवार को खेल प्रेमी भारत बनाम पाकिस्तान मैच का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, मैच से पहले इसे लेकर सियासत शुरू हो गई है। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AI

असदुद्दीन ओवैसी की क्रिकेट पर सियासत, मुस्लिम एंगल खोजा, Ind vs Pak पर उठाए सवाल

Article Advertisement

असदुद्दीन ओवैसी की क्रिकेट पर सियासत, मुस्लिम एंगल खोजा, Ind vs Pak पर उठाए सवाल T-20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) का रोमांच बढ़ने वाला है और रविवार को खेल प्रेमी भारत बनाम पाकिस्तान मैच का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, मैच से पहले इसे लेकर सियासत शुरू हो गई है। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने ऑस्ट्रेलिया में होने वाले मैच पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने पूछा कि भारत अब पाकिस्तान के साथ मैच क्यों खेल रहा है? खास बात है कि भारत ने एशिया कप 2023 में भारत को पाकिस्तान नहीं भेजने का फैसला किया है। इसे लेकर ओवैसी ने मौजूदा मैच पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, 'अब आप पाकिस्तान के साथ कल ऑस्ट्रेलिया में क्रिकेट मैच क्यों खेल रहे हैं? नहीं खेलना था। नहीं, हम पाकिस्तान नहीं जाएंगे, लेकिन उनके साथ ऑस्ट्रेलिया में खेलेंगे। क्या है यह प्यार? पाकिस्तान के साथ मत खेलो।' उन्होंने आगे पूछा, 'अगर आप पाकिस्तान के साथ नहीं खेलोगे तो क्या हो जाएगा? टीवी के लिए 2 हजार करोड़ रुपये का नुकसान? लेकिन क्या यह भारत से ज्यादा है? छोड़ो मत खेलो।' ओवैसी ने कहा, 'अब मुझे नहीं पता कि मैच कौन जीतेगा, लेकिन मैं यह भी चाहता हूं कि भारत जीते और शमी और मोहम्मद सिराज जैसे हमारे बच्चे पाकिस्तान को हराने के लिए अच्छा खेलें।' इस दौरान उन्होंने मुस्लिम खिलाड़ियों की ट्रोलिंग के मुद्दे को भी उठा लिया। AIMIM सांसद ने कहा, 'लेकिन अगर भारत जीत गया, तो ये लोग अपनी छाती ठोकेंगे और अगर भारत हार गया, तो ये लोग खोजने लगेंगे कि गलती किसकी थी। आपकी परेशानी क्या है? यह क्रिकेट है।' उन्होंने कहा, 'आपको हमारे हिजाब, हमारी दाढ़ी और हमारे क्रिकेट से भी दिक्कत है।' क्या था मामला भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) सचिव और एशियन क्रिकेट काउंसिल के प्रमुख जय शाह ने कहा था कि भारतीय टीम क्रिकेट खेलने के लिए पाकिस्तान नहीं जाएगी। इसके बाद से ही पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की तरफ से भी तीखी प्रतिक्रिया आई थी। इधर, खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा था कि भारतीय टीम एशिया कप खेलने के लिए पाकिस्तान जाएगी या नहीं, इसे लेकर अंतिम फैसला गृहमंत्रालय करेगा।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read