अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास

Article Advertisement

Politics

भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले 88 लाख के पार

नयी दिल्ली , 15 नवंबर (भाषा) भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले 88 लाख के पार पहुंच गए, वहीं 82 लाख से अधिक लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। इसी के साथ संक्रमण से ठीक होने की राष्ट्रीय दर 93.09 प्रतिशत हो गई है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के रविवार सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों में यह जानकारी

भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले 88 लाख के पार

Article Advertisement

नयी दिल्ली , 15 नवंबर (भाषा) भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले 88 लाख के पार पहुंच गए, वहीं 82 लाख से अधिक लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। इसी के साथ संक्रमण से ठीक होने की राष्ट्रीय दर 93.09 प्रतिशत हो गई है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के रविवार सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों में यह जानकारी दी गई। देश में कोविड-19 के 41,100 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमण के मामले बढ़कर 88,14,579 हुए, वहीं संक्रमण से 447 और लोगों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 1,29,635 हो गई। लगातार पांचवें दिन उपचाराधीन मामलों की संख्या पांच लाख से नीचे बनी हुई है। आंकड़ों के अनुसार देश में 4,79,216 मामले उपचाराधीन हैं, जो कुल मामलों का 5.44 प्रतिशत है। वहीं देश में 82,05,728 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं,और इस हिसाब से संक्रमण से ठीक होने की राष्ट्रीय दर 93.09 प्रतिशत हो गई है। वहीं संक्रमण से मृत्यु दर 1.47 प्रतिशत है। भारत में सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख के पार चली गई थी। वहीं, कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख और 29 अक्टूबर को 80 लाख के पार चले गए थे। भारतीय चिकित्सा अनुसांधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, कोविड-19 के लिए कल तक कुल 12,48,36,819 नमूनों की जांच हुई, इनमें से शनिवार को 8,05,589 मामलों की जांच हुई। संक्रमण से हुई 447 लोगों की मौत में से महाराष्ट्र में 105, दिल्ली में 96, पश्चिम बंगाल में 53, उत्तर प्रदेश में 27 और केरल में 26 लोगों की मौत हुई। संक्रमण से देश में अब तक हुई कुल 1,29,635 मौतों में 45,914 महाराष्ट्र में, कर्नाटक में 11,508, तमिलनाडु में 11,466, पश्चिम बंगाल में 7,610, दिल्ली में 7,519, उत्तर प्रदेश में 7,354, आंध्र प्रदेश में 6,854, पंजाब में 4,428 और गुजरात में 3,797 लोगों की मौत हुई। मंत्रालय ने कहा कि मौत के 70 प्रतिशत मामलों में लोग अन्य बीमारियों से भी पीड़ित थे। वहीं केन्द्र शासित क्षेत्र पुडुचेरी में कोरोना वायरस संक्रमण के 25 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमण के मामले बढ़कर 36,324 हो गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने रविवार को यह जानकारी दी। कई माह के बाद संक्रमण के नए मामलों में कमी आई है। एक बयान में कहा गया है कि पिछले 24घंटे में पुडुचेरी, कराइकल,माहे और यनम में संक्रमण से मौत का कोई मामला सामने नहीं आया है। उधर, तेलंगाना में संक्रमण के अब तक के सबसे कम 661 मामले सामने आए और इसी के साथ संक्रमण के मामले बढ़कर 2.57 लाख हो गए। राज्य सरकार ने रविवार को यह जानकारी दी। इसमें कहा गया कि शनिवार शाम आठ बजे समाप्त हुए 24 घंटे में संक्रमण से तीन लोगों की मौत हो गई, इससे मृतक संख्या बढ़ कर 1,404 हो गई

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read