अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Politics

‘कान खोलकर सुन लें…हिंदू का मतलब PM मोदी-BJP नहीं…’ संजय राउत ने साधा निशाना

‘कान खोलकर सुन लें…हिंदू का मतलब PM मोदी-BJP नहीं…’ संजय राउत ने साधा निशाना   18वीं लोकसभा के पहले सत्र में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पहली बार लोकसभा को संबोधित किया। मौका था राष्ट्रपति के अभिभाषण पर बहस का। विपक्ष और पक्ष के सभी सांसदों के बाद राहुल गांधी ने अभिभाषण पर धन्यवाद भाषण दिया।

‘कान खोलकर सुन लें…हिंदू का मतलब PM मोदी-BJP नहीं…’ संजय राउत ने साधा निशाना

Article Advertisement

‘कान खोलकर सुन लें…हिंदू का मतलब PM मोदी-BJP नहीं…’ संजय राउत ने साधा निशाना   18वीं लोकसभा के पहले सत्र में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पहली बार लोकसभा को संबोधित किया। मौका था राष्ट्रपति के अभिभाषण पर बहस का। विपक्ष और पक्ष के सभी सांसदों के बाद राहुल गांधी ने अभिभाषण पर धन्यवाद भाषण दिया।

Article Advertisement

इस दौरान उन्होंने हिंदुत्व पर पीएम मोदी को जमकर घेरा। उनके इसी बयान का बचाव करते हुए शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा कि राहुल गांधी ने किसी भी हिंदू के खिलाफ कोई वक्तव्य नहीं दिया है। ये जो अपने आप को हिंदू समझते हैं जो संसद में बैठे थे वे अपने कान खोलकर सुन ले हिंदू का मतलब बीजेपी नहीं, हिंदू का मतलब पीएम मोदी नहीं है। ये लोग हमेशा हमारी आलोचना करते थे महाराष्ट्र में कि हमने बीजेपी को छोड़ किया लेकिन ऐसा नहीं है हमनें बीजेपी को छोड़ा है हिंदुत्व को नहीं। बीजेपी के हिंदुत्व को हम हिंदुत्व नहीं मानते। बीजेपी नफरत फैलाने को ही वास्तविक हिंदुत्व मानती है। बता दें कि सोमवार 02 जुलाई को राहुल गांधी ने कहा कि हिंदू डर नहीं फैला सकता। बीजेपी डर फैला रही है। उन्होंने कहा कि मैं अयोध्या से शुरू करता हूं। जो लोग अपने आप को हिंदू कहते हैं वो 24 घंटे-घंटे हिंसा-हिंसा, नफरत-नफरत करते हैं। आप हिंदू हो ही नहीं।  

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read