अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
बिहार की ट्रेनों में अभी से नो-रूम, क्या रिजर्वेशन चार्ट बनने के बाद बुक करवा सकते हैं टिकट, क्या हैं नियम?...बिहार एमएलसी चुनावः आरजेडी-कांग्रेस में 2 सीटों पर बन गई है आपसी सहमति! तीन पर हो सकता है सीधा मुकाबलाभारत-नेपाल सीमा पर 135 लीटर नेपाली शराब बरामद: निचलौल में एसएसबी-पुलिस का संयुक्त नाका, एक तस्कर गिरफ्तारदिल्ली से दरभंगा आ रही बस की ट्रक से टक्कर, बिहार के रहने वाले 4 लोगों की मौतउत्तराखंड की नेपाल सीमा से सटे गर्ब्यांग एसएसबी कैंप में लगी भीषण आग, एक बैरक जलकर खाकबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 2 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचारTrain Cancelled: बिहार-झारखंड के बीच चलने वाली यह ट्रेन 36 दिनों के लिए रद्द, दिसंबर तक प्रभावित रहेगा परिच...नरपतगंज में 6 किलो गांजा के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार: 2 बाइक, तीन मोबाइल और 27,500 रुपए कैश जब्तबिहार में आज बारिश का अलर्ट नहीं: पटना समेत कई जिलों में तेज धूप और उमस छुड़ाएगी पसीने; 6 जिलों में बाढ़स्कूल से सीधे गंडक नदी में नहाने पहुंचे 5 बच्चे, 2 तेज धारा में बहे, एक को SDRF ने बचाया44 कैदी खुली हवा में लेंगे सांस... मिलेगी रिहाई, गांधी जयंती पर बिहार के कारागारों से बाहर निकलेंगे बंदी, सरकार का फैसलाबिहार की ट्रेनों में अभी से नो-रूम, क्या रिजर्वेशन चार्ट बनने के बाद बुक करवा सकते हैं टिकट, क्या हैं नियम?...बिहार एमएलसी चुनावः आरजेडी-कांग्रेस में 2 सीटों पर बन गई है आपसी सहमति! तीन पर हो सकता है सीधा मुकाबलाभारत-नेपाल सीमा पर 135 लीटर नेपाली शराब बरामद: निचलौल में एसएसबी-पुलिस का संयुक्त नाका, एक तस्कर गिरफ्तारदिल्ली से दरभंगा आ रही बस की ट्रक से टक्कर, बिहार के रहने वाले 4 लोगों की मौतउत्तराखंड की नेपाल सीमा से सटे गर्ब्यांग एसएसबी कैंप में लगी भीषण आग, एक बैरक जलकर खाकबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 2 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचारTrain Cancelled: बिहार-झारखंड के बीच चलने वाली यह ट्रेन 36 दिनों के लिए रद्द, दिसंबर तक प्रभावित रहेगा परिच...नरपतगंज में 6 किलो गांजा के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार: 2 बाइक, तीन मोबाइल और 27,500 रुपए कैश जब्तबिहार में आज बारिश का अलर्ट नहीं: पटना समेत कई जिलों में तेज धूप और उमस छुड़ाएगी पसीने; 6 जिलों में बाढ़स्कूल से सीधे गंडक नदी में नहाने पहुंचे 5 बच्चे, 2 तेज धारा में बहे, एक को SDRF ने बचाया44 कैदी खुली हवा में लेंगे सांस... मिलेगी रिहाई, गांधी जयंती पर बिहार के कारागारों से बाहर निकलेंगे बंदी, सरकार का फैसला

Article Advertisement

Jobs

रेलवे में 8000 पदों पर भर्ती निकली, 5 पॉइंट में जानें कहां और कैसे करें अप्लाई?

रेलवे में 8000 पदों पर भर्ती निकली, 5 पॉइंट में जानें कहां और कैसे करें अप्लाई? इंडियन रेलवे ने युवाओं के लिए नौकरियों का पिटारा खोला है। करीब 8000 पद भरे जाएंगे, शॉर्ट नोटिस आया है। इंजीनियरिंग की डिग्री ले चुके युवाओं के लिए सुनहरा मौका है, आइए जानते हैं भर्ती से जुड़ी अहम जानकारियां... इंजीनियरिं

रेलवे में 8000 पदों पर भर्ती निकली, 5 पॉइंट में जानें कहां और कैसे करें अप्लाई?

Article Advertisement

रेलवे में 8000 पदों पर भर्ती निकली, 5 पॉइंट में जानें कहां और कैसे करें अप्लाई? इंडियन रेलवे ने युवाओं के लिए नौकरियों का पिटारा खोला है। करीब 8000 पद भरे जाएंगे, शॉर्ट नोटिस आया है। इंजीनियरिंग की डिग्री ले चुके युवाओं के लिए सुनहरा मौका है, आइए जानते हैं भर्ती से जुड़ी अहम जानकारियां... इंजीनियरिंग में गेजुएशन या डिप्लोमा कर चुके युवाओं के लिए खुशखबरी है। इंडियन रेलवे में करीब 8 हजार पदों पर सरकारी भर्ती निकली है, जिसके लिए शॉर्ट नोटिस जारी हो गया है। डिटेल नोटिफिकेशन आने में थोड़ा समय लगेगा, लेकिन शॉर्ट नोटिस में भर्ती से जुड़ी अहम जानकारियां मिल गई है। इसके आधार पर नौजवान भर्ती के लिए तैयारी शुरू कर सकते हैं। आइए भर्ती से जुड़ी डिटेल के बार में बात करते हैं…     कितने पद और कब से कर पाएंगे अप्लाई? रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड मुंबई की ओर से 27 जुलाई को विज्ञापन जारी किया गया था, जो 2 अगस्त के इम्प्लॉयमेंट न्यूजपेपर में पब्लिश हुआ। जूनियर इंजीनियर के पदों पर रेलवे में 7934 पद भरे जाने हैं। शॉर्ट नोटिस के अनुसार, इस भर्ती के लिए 30 जुलाई 2024 से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू होंगे। आवेदन करने की आखिरी तारीख 29 अगस्त 2024 है। अप्लाई करने के लिए rrbapply.gov.in. पर ऑनलाइन लिंक एक्टिव होते ही आवेदन शुरू कर दें। फीस भरने की आखिरी तारीख भी 29 अगस्त ही है। डिटेल नोटिफिकेशन के लिए आवेदक rrbmumbai.gov.in. पर लॉगइन कर सकते हैं। सेलेक्शन प्रॉसिजर और सैलरी पैकेज शॉर्ट नोटिस के अनुसार, नौकरी के लिए सेलेक्शन एग्जाम के जरिये होगा, जो CBT मोड में होगा। एग्जाम की तारीख, सिलेबस और पेपर पैटर्न का ऐलान डिटेल नोटिफिकेशन में होगा। 2 लेवल के एग्जाम होंगे। एग्जाम पास करने वालों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन में पास होने वाले ही मेडिकल टेस्ट दे पाएंगे। रेलवे में जूनियर इंजीनियर्स के लिए लेवल-6 का सैलरी पैटर्न लागू होता है। इसके अनुसार जूनियर इंजीनियर की सैलरी 35,400 रुपये होगी। रजिस्ट्रेशन फीस और शैक्षणिक योग्यता शॉर्ट नोटिस के अनुसार, जनरल, OBC-EWS कैटेगरी के आवेदक रजिस्ट्रेशन फीस 500 रुपये देंगे। SCST, PH और महिलाओं के लिए आवेदन फीस 250 रुपये होगी, जो रिफंडेबल होगी। कोई गलती होने पर फॉर्म को एडिट करने की फीस 250 रुपये होगी। भर्ती के लिए सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, टेलीकम्यूनिकेशन आदि से इंजीनियरिंग की डिग्री या डिप्लोमा ले चुके नौजवान आवेदन कर सकते हैं। आवेदक की उम्र कम से कम 18 साल और ज्यादा से ज्यादा 36 साल होनी चाहिए।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read