अररिया के नरपतगंज में सत्संग और ध्यान से दूर हो जाते हैं सारे दुख नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के दरगाहीगंज पंचायत स्थित मध्य विद्यालय परिसर में विगत सात दिनों से चल रहे ध्यान साधना शिविर का भव्य समापन रविवार को हो गया।
अंतिम दिन सत्संग सुनने के लिए आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।
Seemanchal
अररिया अररिया के नरपतगंज में सत्संग और ध्यान से दूर हो जाते हैं सारे दुख: परमानंद बाबा
अररिया के नरपतगंज में सत्संग और ध्यान से दूर हो जाते हैं सारे दुख नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के दरगाहीगंज पंचायत स्थित मध्य विद्यालय परिसर में विगत सात दिनों से चल रहे ध्यान साधना शिविर का भव्य समापन रविवार को हो गया। अंतिम दिन सत्संग सुनने के लिए आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ पड़

Article Advertisement
Article Advertisement
भागलपुर कुप्पाघाट के संत स्वामी परमानंद बाबा ने अपने प्रवचन में कहा कि मानव शरीर ईश्वर भजन के लिये मिला है।
क्योंकि मानव जीवन दुर्लभ है।
इसलिये ईश्वर की भक्ति और भजन हर मनुष्य को करना चाहिये ताकि मोक्ष की प्राप्ति हो सके।
इसके लिये मांस मदिरा, व्यभिचार और हिंसा से लोगों को दूर रहना चाहिये।
अपने प्रवचन में ध्यान, योग की महत्ता पर विस्तार से चर्चा की।
गुरु के सहयोग से उनके बताए मार्ग पर चलकर ही आत्मा-परमात्मा को समझा जा सकता है।
ध्यान योग से सारा संकट दूर हो जाता है।
ध्यान के समय एकाग्र होकर मन को स्थिर करना चाहिए।
इसके बाद उन्होंने भक्तों को समझाया कि परमात्मा का ध्यान करने वाला सारे दु:खों से मुक्त हो जाते हैं।
सत्संग में परमानंद बाबा समेत श्री ब्रह्मचारी बाबा, कमलेश्वरीबाबा, जयनंदन बाबा, देवनारायण बाबा आदि ने भी प्रवचन दिए।
सात दिनों तक हुए इस सत्संग को लेकर पूरे क्षेत्र का माहौल भक्तिमय रहा।
आसपास के संतों के आगमन से सत्संग स्थल पर संतों का ताता लगा रहा।
आयोजकों ने भव्य पंडाल एवं श्रद्धालुओं के लिए शुद्ध पेयजल एवं भंडारा का आयोजन किया था।
सत्संग को सफल बनाने स्थानीय मुखिया कृष्णदेव यादव, भाजपा नेता जयप्रकाश यादव, महेश्वरी यादव, जगदीश यादव, खगेंद्र कुमार यादव, योगेंद्र यादव समेत स्थानीय युवकों की टोली सत्संग को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभा रहे थे।
34 वर्षों से लगता है ध्यान शिविर: नरपतगंज के मध्य विद्यालय दरगाहीगंज परिसर में विगत 34 वर्षों से ध्यान साधना शिविर का आयोजन किया जाता है।
ध्यान शिविर में भागलपुर कुप्पाघाट समेत आसपास के संत शिरकत करते हैं।
एवं सातों दिन योग ध्यान साधना समेत प्रवचन किया जाता है।
इसमें आसपास के क्षेत्र से बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेते हैं।
सात दिन अनवरत भंडारा का आयोजन किया जाता है।
भंडारा की खास बात यह है कि आसपास के गांव से प्रत्येक परिवार से खाना बनकर भंडारा में आता है और उसे प्रसाद के रूप में लोग ग्रहण करते हैं।
स्रोत-हिन्दुस्तान
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Seemanchal
उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

Seemanchal
नहर सूखी, पर आस्था नहीं — सीमांचल में ग्रामीणों ने चंदा जुटाकर खुद बनाए छठ घाट, मोटर पंप से भरा पानी

Seemanchal
छठ पर ट्रेनों में भारी भीड़, फारबिसगंज तक स्पेशल ट्रेन चलाने की मांग तेज़

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
