अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Seemanchal

अररिया:- संतमत सत्संग के 109 वें वार्षिक अधिवेशन की तैयारी कर ली गई पूरी

●अररिया -विनय ठाकुर -फारबिसगंज के हवाई फील्ड मैदान के समीप 29 फरवरी से दो मार्च तक होने वाले संतमत सत्संग के 109 वें वार्षिक अधिवेशन की तैयारी पूरी कर ली गई है। सत्संग को लेकर 20 एकड़ के मैदान में पंडाल एवं भव्य स्टेज का निर्माण किया गया है। जिसकी साज-सज्जा देखते ही बनती है। सत्संग स्थल में श्रद्धालु

अररिया:- संतमत सत्संग के 109 वें वार्षिक अधिवेशन की तैयारी कर ली गई पूरी

Article Advertisement

●अररिया -विनय ठाकुर -फारबिसगंज के हवाई फील्ड मैदान के समीप 29 फरवरी से दो मार्च तक होने वाले संतमत सत्संग के 109 वें वार्षिक अधिवेशन की तैयारी पूरी कर ली गई है। सत्संग को लेकर 20 एकड़ के मैदान में पंडाल एवं भव्य स्टेज का निर्माण किया गया है।

Article Advertisement

जिसकी साज-सज्जा देखते ही बनती है। सत्संग स्थल में श्रद्धालुओं के बैठने की व्यवस्था के अलावा पेयजल, भोजन, पार्किंग सहित विशेष सुविधाओं का भी ख्याल रखा गया है। आयोजन समिति के द्वारा 20 एकड़ के मैदान के अलावा सामने भी एक मैदान को तैयार किया गया है। जहां लाखों की संख्या में एक साथ बैठकर भोजन करने की व्यवस्था की गई है। भव्य स्टेज के पीछे महर्षि मेंही दास के विशाल चित्र के साथ उनके श्लोक, सब सन्तन्ह की बड़ि बलिहारी..को दर्शाया गया है। आयोजन स्थल पर गुरुवार को सत्संग की तैयारियों को लेकर बैठक की गई। जिसमें श्रद्धालुओं के लिए विभिन्न सुविधाओं का ध्यान रखते हुए विस्तृत रूप से चर्चा की गई। मौके पर बैठक में अध्यक्ष रामकुमार केशरी, डा, सुशील नायक, राकेश रोशन उर्फ सोनू, सुधीर जायसवाल, प्रभात रंजन, विजय केशरी, प्रकाश चौधरी, दिनेश केशरी, अशोक विश्वाश, मुनि नाथ बाबा, मनोज साह, गोपाल चौधरी, रामदेव राय, मनोज विश्वास, कलानंद विश्वास, बिमल सिंह, शोभाचंद्र साह, बिनोद पैग, राजकुमार बिश्वाश, मुरली साह आदि कार्यकर्ताओं ने निरमा हो चुके भव स्टेज स्टेज का जायजा लिया। वहीं आयोजन समिति ने कहा कि संतमत सत्संग का वार्षिक अधिवेशन साल में एक बार विभिन्न जिलों में होता है। इस बार अररिया जिले के लिए सौभाग्य की बात है कि फारबिसगंज शहर को सत्संग का वार्षिक अधिवेशन स्थल चुना गया है। सत्संग में पूरे देश के अलावे पड़ोसी देश नेपाल एवं अन्य देश से भी लगभग 10 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं का आगमन होगा। जिसकी तैयारी में आयोजन समिति के कार्यकर्ता युद्ध स्तर पर कार्य कर रहे हैं।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read