अंतरिक्ष में लॉन्च होंगी 52 सैटेलाइट्स, CCS ने प्रोजेक्ट SSB 3 को दिखाई हरी झंडी SBS Phase 3 Satellite approved by CCS: अंतरिक्ष की दुनिया में भारत एक नई उपलब्धी हासिल करने वाला है।
पीएम मोदी की अध्यक्षता वाली कमेटी ने SBS Phase 3 प्रोजेक्ट को मंजूरी दे दी है, जिसके तहत 52 सैटेलाइट्स अंतरिक्ष में लॉन्च की जाएंगी।
SBS Phase 3 Satellite approved by CCS: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (CCS) ने स्पेस बेस्ड सर्विलांस (SBS) फेज 3 को मंजूरी दे दी है।
इस प्रोजेक्ट के लिए नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल सेक्रेट्रिएट और डिफेंस स्पेस एजेंसी ने हाथ मिलाय है, जिसका मुख्यालय रक्षा मंत्रालय में मौजूद है।
मोदी सरकार ने अभी तक SBS फेज 3 की मंजूरी का औपचारिक ऐलान नहीं किया है।
SBS प्रोजेक्ट की लागत हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार SBS प्रोजेक्ट के तहत 52 सेटेलाइट्स को लॉन्च किया जाएगा।
यह सेटेलाइट्स जियोस्टेशनरी ऑर्बिट और लोवर अर्थ ऑर्बिट के चक्कर लगाएंगी।
इस प्रोजेक्ट की लगात 26,968 करोड़ रुपये निर्धारित की गई है।
इन 52 सेटेलाइट्स में से 21 सेटेलाइट्स ISRO और 31 सेटेलाइट्स प्राइवेट कंपनियां तैयार करेंगी।
SBS 1 और SBS 2 बता दें कि SBS के फेज 1 की शुरुआत 2001 में वाजपेयी सरकार ने की थी।
इस दौरान 4 सैटेलाइट्स को सर्विलांस के लिए लॉन्च किया गया था।
इस लिस्ट में कार्टोसैट 2A, कार्टोसैट 2B, इरोस B और रीसैट 2 सैटेलाइट्स के नाम शामिल थीं।
वहीं SBS फेज 2 के तहत 6 सैटेलाइट्स लॉन्च की गई थी, जिसमें माइक्रोसैट 1, कार्टोसैट 2C, कार्टोसैट 2D, कार्टोसैट 3A, कार्टोसैट 3B, माइक्रोसैट 1 और रीसैट 2A सैटेलाइट्स मौजूद थीं।
SBS प्रोजेक्ट फेज 3 SBS फेज 3 को अगले 1 दशक में पूरा किया जाएगा।
इस प्रोजेक्ट के अंतर्गत 52 सैटेलाइट्स लॉन्च की जाएंगी।
यह सैटेलाइट्स जमीनी, समुद्री और आसमान से जुड़े मिशन में मददगार होंगी।
खबरों की मानें तो भारतीय सेना की तीनों विंग आर्मी, नेवी और एयर फोर्स को इन सैटेलाइट्स से काफी मदद मिलेगी।
इसके अलावा आम जनता के लिए भी सैटेलाइट्स मददगार साबित होंगी।
क्या है भारत का लक्ष्य इस साल जनवरी में मोदी सराकार ने फ्रांस के साथ हाथ मिलाकर मिलिट्री सैटेलाइट्स लॉन्च करने का खाका तैयार किया था।
इसके साथ ही भारत मेक इन इंडिया सैटेलाइट्स पर भी ध्यान दे रहा है।
खासकर इंडो-पैसिफिक में दुश्मन की पनडुब्बी का पता लगाने के लिए भारत बुनियादी ढांचा तैयार कर रहा है।
SBS फेज 3 मिशन इस दिशा में भारत का एक बड़ा कदम साबित हो सकता है।
Article Advertisement
Politics
अंतरिक्ष में लॉन्च होंगी 52 सैटेलाइट्स, CCS ने प्रोजेक्ट SSB 3 को दिखाई हरी झंडी
अंतरिक्ष में लॉन्च होंगी 52 सैटेलाइट्स, CCS ने प्रोजेक्ट SSB 3 को दिखाई हरी झंडी SBS Phase 3 Satellite approved by CCS: अंतरिक्ष की दुनिया में भारत एक नई उपलब्धी हासिल करने वाला है। पीएम मोदी की अध्यक्षता वाली कमेटी ने SBS Phase 3 प्रोजेक्ट को मंजूरी दे दी है, जिसके तहत 52 सैटेलाइट्स अंतरिक्ष में लॉ

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
CJP का CEC Gyanesh Kumar को 48 घंटे का अल्टीमेटम, SIR को लेकर रखीं तीन बड़ी मांगें

Politics
SIR विवाद पर विपक्ष का बड़ा हमला, बिहार में फिर चुनाव कराने की मांग; चुनाव आयोग ने दिया जवाब

Politics
रात 2:30 बजे बिगड़ी तबीयत, सुबह 4 बजे नहीं रहे झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू; 56 साल की उम्र में Cardiac Arrest

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
