बाधाएं हमें रोक नहीं पाएंगी, हम भारत को जोड़ेंगे : राहुल गांधी तिरुवनंतपुरम, 13 सितंबर (भाषा) केरल में कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के तीसरे दिन मंगलवार को भी यात्रा के लिए उत्साहजनक भीड़ उमड़ पड़ी और रुक-रुक कर हो रही बारिश के बीच कांग्रेस नेता तथा सैकड़ों समर्थक बिना छतरी के सड़कों पर पदयात्रा करते दिखे।
पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कन्याकुमारी से कश्मीर तक 3,500 किलोमीटर दूरी की पदयात्रा शुरू की है।
उन्होंने कहा कि यात्रा में शामिल लोगों के पैरों में छाले पड़ गए हैं लेकिन अभियान जारी रहेगा।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पदयात्रियों का अभिवादन करने के लिए सड़कों के किनारे बड़ी संख्या में लोगों का हुजूम खड़ा दिखा।
बारिश के दौरान गांधी सहित कांग्रेस के नेता बिना छतरी के सड़कों पर पदयात्रा कर रहे थे।
फेसबुक पर एक पोस्ट में गांधी ने हिंदी की एक कविता की पंक्तियों का जिक्र करते हुए लिखा, ‘‘भले ही पैरों में छाले हैं, लेकिन हम देश जोड़ने निकले हैं, हम नहीं रुकने वाले हैं।’’ उन्होंने इससे संबंधित एक वीडियो क्लिप भी साझा किया।
केरल में कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो’ यात्रा का तीसरा दिन है।
यात्रा यहां कझाकूटम के निकट कन्यापुरम से सुबह करीब सवा सात बजे शुरू हुई।
इस दौरान केरल चरण के पिछले दो दिनों की तरह ही लोगों की उत्साहजनक भीड़ देखी गई।
‘भारत जोड़ो’ यात्रा के तहत 150 दिनों में पदयात्रा करते हुए कन्याकुमारी से कश्मीर तक 3,570 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी।
जब यात्रा यहां अत्तिंगल में दिन के अपने पहले पड़ाव बिंदु पर पहुंची, तो अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के महासचिव संचार प्रभारी जयराम रमेश ने ट्वीट किया, ‘‘पदयात्रा अभी अत्तिंगल के पास ममोम में सुबह के पड़ाव बिंदु पर पहुंची है, जहां विभिन्न समूहों के साथ कई दौर बातचीत होगी।’’ यात्रा शाम पांच बजे फिर से शुरू होगी और शाम को यहां कल्लम्बलम जंक्शन पर समाप्त होगी।
सोमवार शाम को यात्रा समाप्त होने तक 100 किलोमीटर की दूरी तय की जा चुकी थी।
कझाकूटम में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लोगों की भीड़ को संबोधित करते हुए कहा था कि चुनाव नफरत, हिंसा और गुस्से से जीते जा सकते हैं, लेकिन इससे देश के सामने आने वाली सामाजिक-आर्थिक समस्याओं का समाधान नहीं हो सकता।
सोमवार को पदयात्रा के आगे बढ़ने के साथ ही लोगों की भीड़ भी बढ़ती जा रही थी।
इससे उत्साहित गांधी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर हमला करते हुए आरोप लगाया कि भाजपा ने साबित कर दिया है कि नफरत का इस्तेमाल राजनीतिक रूप से और चुनाव जीतने के लिए किया जा सकता है, लेकिन इससे रोजगार पैदा नहीं हो सकते।
राहुल गांधी केरल की वायनाड लोकसभा सीट से सांसद भी हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि भारत में संवाद और लोगों की आवाज को खामोश कर दिया गया है क्योंकि मीडिया भी वही कह रहा है, जो देश की सरकार उससे कहलवाना चाहती है और यह सत्तारूढ़ सरकार द्वारा मीडिया संगठनों के मालिकों पर बनाए गए दबाव के कारण है।
गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘भारत का सपना टूटा है, बिखरा नहीं है।
उस सपने को साकार करने के लिए, हम भारत को एक साथ ला रहे हैं।
सौ किलोमीटर की यात्रा हो गई है।
हमने अभी शुरुआत की है।’’ रमेश ने भी ट्वीट किया कि ‘भारत जोड़ो यात्रा’ ने ठीक 100 किलोमीटर की यात्रा पूरी कर ली है और इसने ‘‘भाजपा को निराश, बेचैन और परेशान कर दिया है, जबकि कांग्रेस पार्टी पहले ही 100 गुणा अधिक जोश से भर चुकी है।
हर कदम के साथ हम अपने संकल्प को और मजबूत करते जा रहे हैं।’’ 150-दिवसीय पैदल यात्रा सात सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई थी और यह 12 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों से होकर गुजरेगी।
यह यात्रा केरल में 10 सितंबर की शाम पहुंची थी।
इस यात्रा के तहत राज्य में 19 दिनों की अवधि में सात जिलों से होते हुए 450 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी।
इसके बाद यह यात्रा एक अक्टूबर को कर्नाटक पहुंचेगी।
Article Advertisement
Politics
बाधाएं हमें रोक नहीं पाएंगी, हम भारत को जोड़ेंगे : राहुल गांधी
बाधाएं हमें रोक नहीं पाएंगी, हम भारत को जोड़ेंगे : राहुल गांधी तिरुवनंतपुरम, 13 सितंबर (भाषा) केरल में कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के तीसरे दिन मंगलवार को भी यात्रा के लिए उत्साहजनक भीड़ उमड़ पड़ी और रुक-रुक कर हो रही बारिश के बीच कांग्रेस नेता तथा सैकड़ों समर्थक बिना छतरी के सड़कों पर पदयात्रा

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
CJP का CEC Gyanesh Kumar को 48 घंटे का अल्टीमेटम, SIR को लेकर रखीं तीन बड़ी मांगें

Politics
SIR विवाद पर विपक्ष का बड़ा हमला, बिहार में फिर चुनाव कराने की मांग; चुनाव आयोग ने दिया जवाब

Politics
रात 2:30 बजे बिगड़ी तबीयत, सुबह 4 बजे नहीं रहे झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू; 56 साल की उम्र में Cardiac Arrest

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
