अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास

Article Advertisement

Seemanchal

Katihar:- निकाय चुनाव : पार्षदों की पतवार सेठ परिवार के हाथ, सुबह-शाम कर रहे प्रणाम

निकाय चुनाव : पार्षदों की पतवार सेठ परिवार के हाथ, सुबह-शाम कर रहे प्रणाम कटिहार। जिला मुख्यालय से 40 किमी दूर कुरसेला प्रखंड में चल रहे नगर निकाय चुनाव की चर्चा जोर-शोर से चल रही है। इसमें उम्मीदवारों से अधिक वोटर को लेकर लोग बात कर रहे हैं। कुरसेला प्रखंड में ढाई सौ साल पुराने सेठ परिवार की छठी पी

Katihar:- निकाय चुनाव : पार्षदों की पतवार सेठ परिवार के हाथ, सुबह-शाम कर रहे प्रणाम

Article Advertisement

निकाय चुनाव : पार्षदों की पतवार सेठ परिवार के हाथ, सुबह-शाम कर रहे प्रणाम कटिहार। जिला मुख्यालय से 40 किमी दूर कुरसेला प्रखंड में चल रहे नगर निकाय चुनाव की चर्चा जोर-शोर से चल रही है। इसमें उम्मीदवारों से अधिक वोटर को लेकर लोग बात कर रहे हैं। कुरसेला प्रखंड में ढाई सौ साल पुराने सेठ परिवार की छठी पीढ़ी पर उम्मीदवारों की नजर है। 300 से अधिक सदस्य वाले इस परिवार में 250 के करीब वोटर हैं जिनकी उम्र 18 वर्ष से लेकर 92 साल तक है। इस बार नगर निकाय चुनाव में यह परिवार मुख्य पार्षद, उपमुख्य पार्षद और वार्ड पार्षद को अपना वोट देगा। परिवार का एक साथ वोट पाने के लिए सुबह-शाम अभ्यर्थी दौड़ लगा रहे हैं। 92 साल की गिन्नी देवी करेंगी मतदान : 92 साल की गिन्नी देवी इस बार भी नगर निकाय चुनाव में मतदान करेंगी। वहीं 82 साल के जगदीश अग्रवाल भी इस बार मतदान करेंगे। हालांकि इनकी आंख की रोशनी चली गयी है। मगर आज भी नगर निकाय से लेकर प्रदेश की राजनीति पर अपने परिवार के नौजवान वोटर को उत्साहित करते रहते हैं। उन्होंने कहा कि परिवार में कई वोटर हैं। मगर इसका मतलब यह नहीं है कि सभी एक जगह ही मतदान करेंगें। सबकी अपनी पसंद होती है। अपने-अपने प्रत्याशी को वोट देने के लिए सभी स्वतंत्र हैं। किसी पर दबाव नहीं रहता है। ढाई सौ साल पहले मुक्खर राम राजस्थान से कुरसेला आए थे। उन्होंने यहां पर व्यवसाय शुरू किया। धीरे-धीरे परिवार बढ़ता गया तो कुरसेला बस्ती में इनका परिवार रहने लगा। संतोष अग्रवाल (55 वर्षीय) बताते हैं कि यह परिवार व्यवसाय, कृषि और शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रहा है। समाजहित व क्षेत्र के विकास में काम करने की जरूरत : सेठ परिवार से जुड़ी अनीता कुमारी, बबीता, सपना, उषा देवी, पुष्पा देवी ने बताया कि नगर निकाय में चुनकर आने वालों को चाहिए कि वे समाजहित और क्षेत्र के विकास में काम करें। अभी मुख्य पार्षद और उप मुख्य पार्षद के आठ-आठ उम्मीदवार ओर उनसे जुड़े लोग आते हैं। सबको देख रही हैं। उम्मीदवारों ने जनसंपर्क अभियान को किया तेज : एनएच 31 के किनारे बसा हुआ कुरसेला में नगर निकाय चुनाव की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया गया है। पुरुष प्रत्याशी व समर्थक दिन व रात दरवाजे पर दिख जा रहे हैं। महिला प्रत्याशी घर के रसोई तक जाकर अपनी उम्मीदवारी दर्ज करवा रही हैं।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read