ग्रामीणों ने खोला प्राथमिक विद्यालय अकहा मधुरा अनुसूचित वार्ड 03 का पोल।
विद्यालय में कार्यरत है दो शिक्षक।
शिक्षक अपनी मनमानी कर एक दिन छोड़ एक दिन आते हैं विद्यालय।
नरपतगंज।
बिहार सरकार की शिक्षा व्यवस्था का ग्रामीण क्षेत्रों में खुलता जा रहा है पोल, क्षेत्र के बच्चों सहित अभिभावक है त्राहिमाम, शिक्षा व्यवस्था चौपट,एमडीएम योजना में भारी घोटाला, विद्यालय में 6 शौचालय निर्मित परंतु सब है बेकार, विद्यालय में नहीं है चाहरदिवारी, रसोईघर जर्जर, क्लास रूम में बनाया जा रहा है बच्चों का भोजन, प्रत्येक दिन शिक्षक विद्यालय खोलते हैं 10:00 बजे, बंद करते हैं 1:00 बजे, ग्रामीणों ने लगाया गंभीर आरोप।
Seemanchal
शिक्षक अपनी मनमानी कर एक दिन छोड़ एक दिन आते हैं विद्यालय। शौचालय में मिला शराब की टुटी बोतलें
ग्रामीणों ने खोला प्राथमिक विद्यालय अकहा मधुरा अनुसूचित वार्ड 03 का पोल। विद्यालय में कार्यरत है दो शिक्षक। शिक्षक अपनी मनमानी कर एक दिन छोड़ एक दिन आते हैं विद्यालय। नरपतगंज। बिहार सरकार की शिक्षा व्यवस्था का ग्रामीण क्षेत्रों में खुलता जा रहा है पोल, क्षेत्र के बच्चों सहित अभिभावक है

Article Advertisement
Article Advertisement
शौचालय में मिला शराब की टुटी बोतलें, अभिभावक ने कहा दोनों शिक्षक प्रत्येक दिन का बनाया हुआ है शिफ्ट, आज अगर आए प्रधानाध्यापक तो कल आएंगे सहायक शिक्षक धर्मेंद्र कुमार सिंह, और बनाएंगे सभी दिन का उपस्थिति।
बताते चलें कि गुरुवार को ग्रामीणों की शिकायत पर नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के मधुरा उत्तर प्राथमिक विद्यालय अकहा मधुरा अनुसूचित वार्ड-03 का समय करीब 2:00 बजे समाचार संकलन के दौरान जायजा लेने संवादाता पहुंचा तो देखा कि विद्यालय कार्यालय सहित क्लासरूम में ताला लटका हुआ था।
संवाददाता को देख आसपास के अभिभावक व बच्चे विद्यालय परिसर पहुंच गए और संवाददाता से विद्यालय के कुव्यवस्था के संबंध में पूरी जानकारी देने लगे।
उपस्थित ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि प्रधानाध्यापक के द्वारा एक बोरा एमडीएम योजना की चावल किसी व्यक्ति को दिया गया है,जो बच्चों का भोजन के साथ अन्याय किया गया है, और आज विद्यालय में बच्चों के लिए भोजन तक नहीं बनाया गया है।
ग्रामीणों ने एक और गंभीर आरोप लगाया है कि कभी कबार भोजन बनाया जाता है तथा सरकारी योजना के लाभ के लिए शिक्षक अपने चहते बच्चों का इस विद्यालय में नामांकन किए हुए हैं, जिसका लाभ शिक्षक उठाते हैं।
समाचार संकलन की खबर सुनते ही प्रधानाध्यापक सुरेश पासवान आनन फानन में विद्यालय परिसर समय करीब 2:30 बजे हाथ में उपस्थिति पंजी लिए पहुंच गए।
क्या कहते हैं प्रधानाध्यापक सुरेश पासवान:- श्री पासवान से ग्रामीणों की शिकायत के बाद जब पूछा गया की एमडीएम का चावल किसको दिए, तो उन्होंने बताया कि थोड़ा सा चावल चंदा में दिए हैं, जबकि ग्रामीणों ने बताया कि 01 बोरा चावल दिया गया है।
शौचालय के संबंध में जब पूछा गया तो उन्होंने बताया कि स्थानीय ग्रामीण के द्वारा शौचालय को क्षतिग्रस्त कर दिया गया है, जब कि विद्यालय परिसर में कुल 6 शौचालय का निर्माण किया हुआ है।वहीं दो शौचालय अर्धनिर्मित देख संवाददाता ने पूछा तो प्रधानाध्यापक ने बताया की 2012-13 में शौचालय का निर्माण किया गया था, जिसमें ₹50000 की निकासी किया गया था, कुछ रुपया बकाया है, जिस कारण शौचालय का निर्माण कार्य पूर्ण नहीं हो पाया है।
विद्यालय परिसर में शराब की टूटे बोतल के संबंध में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि ग्रामीण लाकर फेक दिया होगा।
कुल मिलाकर देखा जाए तो नीतीश की सरकार में ग्रामीण क्षेत्र का शिक्षा व्यवस्था बद से बदतर देखने को मिल रहा है जिसका शिकार कहीं ना कहीं ग्रामीण दलित, मजबूर, कमजोर, वर्ग के बच्चे हो रहे हैं, ऐसा प्रतीत होता है कि विकास के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति किया जा रहा है।
आखिर इसका जिम्मेदार कौन?
बिहार सरकार या शिक्षा पदाधिकारी या फिर नौनिहालों।
मौके पर अभिभावक व ग्रामीण सदानंद पासवान, ओम प्रकाश पासवान, किशन कुमार पासवान, कौशल कुमार, अमर कुमार पासवान, राजू पासवान, ब्रह्मदेव पासवान, रंजीत पासवान, ओम प्रकाश पासवान, आदि दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे।
संवाददाता- विनय ठाकुर
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Seemanchal
उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

Seemanchal
नहर सूखी, पर आस्था नहीं — सीमांचल में ग्रामीणों ने चंदा जुटाकर खुद बनाए छठ घाट, मोटर पंप से भरा पानी

Seemanchal
छठ पर ट्रेनों में भारी भीड़, फारबिसगंज तक स्पेशल ट्रेन चलाने की मांग तेज़

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
