अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Seemanchal

अररिया में भारत स्काउट गाइड का छह दिवसीय प्रशिक्षण का हुआ समापन

अररिया में भारत स्काउट गाइड का छह दिवसीय प्रशिक्षण का हुआ समापन कुर्साकांटा (अररिया): प्रखंड क्षेत्र के हिमालयन पब्लिक स्कूल परिसर में शनिवार को भारत स्काउट एंड गाइड का छह दिवसीय प्रशिक्षण का समापन हुआ ।समापन अवसर पर मुख्य अतिथि सेवानिवृत शिक्षक जगन्नाथ झा, प्रवीण कुमार झा, प्राचार्य मनीषा झा, प्रया

अररिया में भारत स्काउट गाइड का छह दिवसीय प्रशिक्षण का हुआ समापन

Article Advertisement

अररिया में भारत स्काउट गाइड का छह दिवसीय प्रशिक्षण का हुआ समापन कुर्साकांटा (अररिया): प्रखंड क्षेत्र के हिमालयन पब्लिक स्कूल परिसर में शनिवार को भारत स्काउट एंड गाइड का छह दिवसीय प्रशिक्षण का समापन हुआ ।समापन अवसर पर मुख्य अतिथि सेवानिवृत शिक्षक जगन्नाथ झा, प्रवीण कुमार झा, प्राचार्य मनीषा झा, प्रयाग झा व अन्य मौजूद थे ।

Article Advertisement

जानकारी देते भारत स्काउट एंड गाइड के जिला संगठन आयुक्त बैजनाथ प्रसाद साह ने बताया कि उक्त प्रशिक्षण में कुल 105 छात्रों को प्रशिक्षण दिया गया है। उन्होंने बताया कि छह दिवसीय प्रशिक्षण में मुख्य रूप से प्रवेश का विषय वस्तु, ड्रिल, मार्च पास्ड, ध्वज शिष्टाचार, पीटी, व्यायाम, पिरामिड निर्माण आदि विधाओं की जानकारी दी गयी । वहीं भारत एंड स्काउट के शिविर सहायक राज्य सरकार से सम्मानित दीपक कुमार ठाकुर ने बताया कि प्रशिक्षण प्राप्त छात्रों को प्रशिक्षित स्काउट एंड गाइड द्वारा समय समय पर प्रशिक्षण दिया जायेगा । समापन अवसर पर प्रशिक्षु छात्रों को प्रशिक्षण प्रमाण पत्र भी प्रदान किया गया । मौके पर राजीव ठाकुर, श्याम मोहन मिश्र, काशीनाथ मिश्र, संजय झा, मंटू यादव समेत प्रशिक्षु छात्र मौजूद थे।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read