अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Sports

गोपनीय रिपोर्ट लीक होने पर क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने मांगी पुलिस से मदद

गोपनीय रिपोर्ट लीक होने पर क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने मांगी पुलिस से मदद मेलबर्न, 26 दिसंबर (भाषा) क्रिकेट आस्ट्रेलिया के मुख्य कार्यकारी निक हॉकले ने रविवार को कहा कि एक ‘जाने पहचाने’ खिलाड़ी के कथित तौर पर नशीली दवाओं का इस्तेमाल करने की गोपनीय रिपोर्ट मीडिया में लीक होने के बाद उसने पुलिस से मदद मांग

गोपनीय रिपोर्ट लीक होने पर क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने मांगी पुलिस से मदद

Article Advertisement

गोपनीय रिपोर्ट लीक होने पर क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने मांगी पुलिस से मदद मेलबर्न, 26 दिसंबर (भाषा) क्रिकेट आस्ट्रेलिया के मुख्य कार्यकारी निक हॉकले ने रविवार को कहा कि एक ‘जाने पहचाने’ खिलाड़ी के कथित तौर पर नशीली दवाओं का इस्तेमाल करने की गोपनीय रिपोर्ट मीडिया में लीक होने के बाद उसने पुलिस से मदद मांगी है।

Article Advertisement

‘द ऐज’ समाचार पत्र में रविवार को प्रकाशित रिपोर्ट में बताया गया है कि उसे एक महिला और क्रिकेट आस्ट्रेलिया के पूर्व ‘इंटीग्रिटी’ प्रमुख सीन कैरोल के बीच फोन पर बातचीत की रिकॉर्डिंग मिली है, जिसमें इस महिला ने आरोप लगाया है कि एक खिलाड़ी कोकीन का इस्तेमाल कर रहा था और बालकनी में नग्न होकर कई महिलाओं के साथ नृत्य कर रहा था। इस महिला ने खुद को उच्च श्रेणी की ‘एस्कार्ट’ बताया था। हॉकले ने पूर्व खिलाड़ी पर लगे आरोपों को "निराधार" करार दिया। हॉकले ने पत्रकारों से कहा, ‘‘मैंने आज सुबह रिपोर्ट देखी। यह रिपोर्ट निराधार हैं। गोपनीय जानकारी को किसी भी तरह से चुराना अपराध है। हमने पुलिस को इस बारे में सूचित किया है और हम विक्टोरिया पुलिस की मदद ले रहे हैं।’’ मेलबर्न के दैनिक समाचार पत्र ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि रिकॉर्डिंग गुमनाम पते से ‘एन्क्रिप्टेड’ (कूट रूप में) ईमेल के जरिये समाचार पत्र को भेजी गयी है। इस रिकार्डिंग को लीक करने वाले ने व्यक्ति ने स्वयं को क्रिकेट आस्ट्रेलिया का पूर्व कर्मचारी बताया है जो ‘इंटीग्रिटी यूनिट’ की कमियों को उजागर करना चाहता है। कैरोल ने एक साल पहले क्रिकेट आस्ट्रेलिया को छोड़ दिया था।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read