कोसी और सीमांचल के 138 स्टेशनों समेत ट्रेनों में बढ़ाई सुरक्षा व्यवस्था अयोध्या पर निर्णय आने के बाद रेल पुलिस को अलर्ट जारी कर दिया गया है।
सहरसा सहित कोसी और सीमांचल क्षेत्र के 138 रेलवे स्टेशनों पर चौकसी बढ़ा दी गई है।
ये सारे स्टेशन कोसी, सीमांचल, अंग प्रदेश क्षेत्र नवगछिया के अलावा मानसी, खगड़िया, बेगूसराय, बरौनी हैं जो रेल एसपी कटिहार के अधिकार क्षेत्र के हैं।
Seemanchal
कोसी और सीमांचल के 138 स्टेशनों समेत ट्रेनों में बढ़ाई सुरक्षा व्यवस्था
कोसी और सीमांचल के 138 स्टेशनों समेत ट्रेनों में बढ़ाई सुरक्षा व्यवस्था अयोध्या पर निर्णय आने के बाद रेल पुलिस को अलर्ट जारी कर दिया गया है। सहरसा सहित कोसी और सीमांचल क्षेत्र के 138 रेलवे स्टेशनों पर चौकसी बढ़ा दी गई है। ये सारे स्टेशन कोसी, सीमांचल, अंग प्रदेश क्षेत्र नवगछिया के अलावा मानसी, खगड़िया,

Article Advertisement
Article Advertisement
रेल एसपी कटिहार डॉ. दिलीप कुमार मिश्र ने कहा कि सभी जीआरपी थानाध्यक्ष और सर्किल इंस्पेक्टर को अलर्ट कर दिया गया है।
रेलवे स्टेशनों, सर्कुलेटिंग एरिया सहित पूरे रेल परिसर की सुरक्षा चुस्त दुरुस्त रखते 24 घंटे निगरानी रखने का निर्देश दिया गया है।
एसपी के निर्देश के बाद स्टेशनों सहित रेल परिसर में रेल पुलिस ने गश्त तेज कर दी है।
288 ट्रेनों की सुरक्षा पर विशेष नजर : रेल एसपी कटिहार के निर्देश पर सभी 288 ट्रेनों की सुरक्षा पर विशेष नजर रखी जाने लगी है।
रात में चलने वाली 115 ट्रेनों की सुरक्षा का भी विशेष ख्याल रखा जाने लगा है।
रेल एसपी कटिहार ने अपने क्षेत्राधिकार वाले सभी 18 रेल थाना व ओपी के लिए आदेश जारी किया है।
बता दें कि 14 रेल थाना और चार ओपी महेशखूंट, बनमनखी, मनिहारी और ठाकुरगंज है।
रेल एसपी कटिहार का क्षेत्राधिकार 11 जिले तक फैला है।
महत्वपूर्ण स्टेशनों पर आरपीएसएफ की तैनाती : पूर्व मध्य रेलवे के आरपीएफ के डीआईजी एस. एन. चौधरी ने कहा कि फेस्टिवल सीजन से ही आरपीएफ अलर्ट पर है।
महत्वपूर्ण स्टेशनों पर आरपीएसएफ को भी तैनात किया गया है।
इधर शनिवार को सहरसा स्टेशन पर आरपीएफ इंस्पेक्टर सारनाथ ने आरपीएफ व जीआरपी को लेकर ट्रेनों व प्लेटफार्म पर सामानों की जांच की।
यात्रियों से कहा कोई परेशानी हो या संदिग्ध वस्तु व व्यक्ति दिखे तो 182 पर कॉल कर सूचना दे।
पटरी व बंद रेल फाटक से आर पार नहीं करें।
डीएमई पावर ने चालक और शंटर को अलर्ट रहने का दिया निर्देश : समस्तीपुर मंडल के डीएमई पावर चंद्रशेखर प्रसाद ने ट्रेन के चालक, सहायक चालक और शंटर को अलर्ट रहकर ट्रेन परिचालन करने का निर्देश दिया है।
जारी आदेश में उन्होंने कहा है कि स्टेशन या ट्रेन परिचालन के दौरान कोई असमान्य परिस्थिति या भीड़ दिखाई दे तो ट्रेन को नियंत्रित करते सूचना मंडल शक्ति नियंत्रक कार्यालय को तुरंत सूचित करें।
स्रोत-हिन्दुस्तान
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Seemanchal
उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

Seemanchal
नहर सूखी, पर आस्था नहीं — सीमांचल में ग्रामीणों ने चंदा जुटाकर खुद बनाए छठ घाट, मोटर पंप से भरा पानी

Seemanchal
छठ पर ट्रेनों में भारी भीड़, फारबिसगंज तक स्पेशल ट्रेन चलाने की मांग तेज़

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
