सात महिलाओं सहित भारत के आठ मुक्केबाज विश्व युवा चैंपियनशिप के फाइनल में नयी दिल्ली, 21 अप्रैल (भाषा) सात महिलाओं सहित भारत के आठ मुक्केबाजों ने पोलैंड के किल्से में चल रही विश्व युवा चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनाई जो देश के लिए आयु वर्ग की इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में अभूतपूर्व उपलब्धि है।
Sports
सात महिलाओं सहित भारत के आठ मुक्केबाज विश्व युवा चैंपियनशिप के फाइनल में
सात महिलाओं सहित भारत के आठ मुक्केबाज विश्व युवा चैंपियनशिप के फाइनल में नयी दिल्ली, 21 अप्रैल (भाषा) सात महिलाओं सहित भारत के आठ मुक्केबाजों ने पोलैंड के किल्से में चल रही विश्व युवा चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनाई जो देश के लिए आयु वर्ग की इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में अभूतपूर्व उपलब्धि है। आठ खि

Article Advertisement
Article Advertisement
आठ खिलाड़ियों के फाइनल में जगह बनाने के अलावा तीन अन्य मुक्केबाजों ने कांस्य पदक भी जीते जिससे भारत ने कम से कम 11 पदक सुनिश्चित करके 2018 में हंगरी में 10 पदक जीतने के अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन को पीछे छोड़ा।
बुधवार को आराम के दिन के बाद गुरुवार को होने वाले फाइनल में महिलाओं में गीतिका (48 किग्रा), बेबीरोजिसाना चानू (51 किग्रा), विन्का (60 किग्रा), अरूणधति चौधरी (69 किग्रा), पूनम (57 किग्रा), थोकचोम सनामाचा चानू (75 किग्रा) और अल्फिया पठान (+81 किग्रा) ने जगह बनाई।
पुरुष वर्ग में सिर्फ सचिन (56 किग्रा) ने खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया जबकि तीन अन्य मुक्केबाजों ने कांस्य पदक जीते।
गीतिका ने इटली की एरिका प्रिसकियानदारो को 5-0 से हराया जबकि विन्का ने चेक गणराज्य की वेरोनिका गाजदोवा को 4-1 से शिकस्त दी।
फाइनल में गीतिका का सामना पोलैंड की नतालिया डोमीनिका से होगा जबकि विन्का कजाखस्तान की खुलदिज शयाखमेतोवा से भिड़ेंगी।
अरूणधति को उज्बेकिस्तान की खादिचाबोनू अब्दुलाइवा को सर्वसम्मत फैसले में 5-0 से हराने में अधिक मशक्कत नहीं करनी पड़ी।
फाइनल में उनका सामना पोलैंड की बारबरा मारसिनकोवस्का से होगा।
गत एशियाई युवा चैंपियन बेबीरोजिसाना ने भी इटली की एलेन अयारी को 5-0 से हराया।
वह फाइनल में रूस की वालेरिया लिनकोवा के सामने होंगी।
पूनम ने उज्बेकिस्तान की सितोरा तुर्दिबेकोवा को 5-0 से हराया और खिताब जीतने के लिए फ्रांस की स्थेलिन ग्रोसी को चुनौती देंगी।
सनामाचा ने पोलैंड की दारिया परादा को 4-1 से हराया और फाइनल में उनका सामना कजाखस्तान की दाना दिदाय से होगा।
अल्फिया ने कड़े मुकाबले में पोलैंड की ओलीविया तोबोरेक को 3-2 से हराया।
फाइनल में उनका सामना मोलदोवा की दारिया कोजोरेज से होगा।
शाम के सत्र में सचिन जीत दर्ज करने वाले एकमात्र भारतीय रहे।
उन्होंने इटली के माइकल बालदासी को हराया।
वह शुक्रवार को फाइनल में कजाखस्तान के येरबोलात सेबिर से भिड़ेंगे।
एशियाई युवा चैंपियनशिप के रजत पदक विजेता अंकित नरवाल (64 किग्रा), विश्वामित्र चोंगथोम (49 किग्रा) और विशाल गुप्ता (91 किग्रा) को सेमीफाइनल में हार के साथ कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।
अंकित को कजाखस्तान के साबिरजान अकालिकोव और विश्वामित्र को भी कजाखस्तान के ही संजार ताशकेंबे के खिलाफ 1-4 के समान अंतर से हार झेलनी पड़ी।
विशाल को पोलैंड के याकुब स्ट्राजेवस्की ने 5-0 से हराया।
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Sports
न्यूजीलैंड ने भारत को 244 रन से रौंदा, 89 पर सिमटी टीम इंडिया; मैट हेनरी ने झटके 6 विकेट

Sports
बिहार क्रिकेट को बड़ी खबर: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी बने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए कप्तान

Sports
भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 मुकाबले से पहले बढ़ी चुनौती, भारतीय टीम की गेंदबाजी पर उठे सवाल

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
