खुद की फिल्में नहीं देखते Shah Rukh Khan, अपने आपको ‘बादशाह’ भी नहीं मानते ‘किंग खान’ शाहरुख खान का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें वो अपनी फिल्मों के बारे में बात कर रहे हैं।
साथ ही इस वीडियो में किंग खान कह रहे हैं कि अभी वो उस मुकाम पर नहीं पहुंचे हैं।
Entertainment
खुद की फिल्में नहीं देखते Shah Rukh Khan, अपने आपको ‘बादशाह’ भी नहीं मानते ‘किंग खान’
खुद की फिल्में नहीं देखते Shah Rukh Khan, अपने आपको ‘बादशाह’ भी नहीं मानते ‘किंग खान’ शाहरुख खान का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें वो अपनी फिल्मों के बारे में बात कर रहे हैं। साथ ही इस वीडियो में किंग खान कह रहे हैं कि अभी वो उस मुकाम पर नहीं पहुंचे हैं। आइए जानते हैं कि शाहरुख

Article Advertisement
Article Advertisement
आइए जानते हैं कि शाहरुख किस मुकाम पर जाने की बात कर रहे हैं।
शाहरुख खान हमेशा ही अपने फैंस का दिल जीतने में कामयाब रहते हैं।
हालांकि बीते दिन से एक्टर की तबीयत कुछ ठीक नहीं है, ऐसे में फैंस को उनकी चिंता भी है और लोग उनके जल्दी ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।
इस बीच सोशल मीडिया पर किंग खान का पुराना वीडियो सामने आया है, जिसमें शाहरुख कह रहे हैं कि वो अभी उस मुकाम पर नहीं पहुंचे हैं।
साथ ही उन्होंने अपनी फिल्मों को लेकर भी बड़ा खुलासा किया है।
आइए आपको बताते हैं कि आखिर किंग खान ने ऐसा क्या कहा है?
शाहरुख खान का पुराना वीडियो दरअसल, सोशल मीडिया पर सामने आया वीडियो The Anupam Kher Show का है।
जी हां, इस वीडियो में बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अनुपम खेर शाहरुख से सवाल करते नजर आ रहे हैं।
वीडियो में देखा जा सकता है कि अनुपम, किंग खान से पूछ रहे हैं कि आपको किस मुकाम पर लगा कि मैं अब शाहरुख खान द ग्रेटेस्ट हिंदुस्तानी फिल्मों का बादशाह बन चुका हूं।
कौन-सी फिल्म ऐसी थी?
आपने वो जो चिल्लाकर रोते हुए बात कही थी कि मैं एक दिन इस मुंबई नगरी को जीतूंगा या इस पर राज करूंगा, किस मुकाम पर आपको लगा कि मैं उस मुकाम पर पहुंच गया?
अगर आदमी मुकाम पर पहुंच जाए… इस सवाल के जवाब पर शाहरुख खान कहते हैं कि छोटा मुंह बड़ी बात, आपके सामने बोल रहा हूं, आप बहुत बड़े कलाकार हैं, हम आपसे सीखते हैं और आपसे मुझे बहुत कुछ सीखने को मिला है, लेकिन मुझे ऐसा लगता है कि अगर आदमी मुकाम पर पहुंच जाए, तो वो खत्म हो जाता है, तो मैं आज तक मुकाम पर नहीं पहुंचा।
शाहरुख खान का ये जवाब हर किसी का दिल जीत लेता है।
हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है।
अब शाहरुख का ये वीडियो सोशल मीडिया पर फिर से सामने आया है।
मैंने अपनी फिल्में नहीं देखी इतना ही नहीं बल्कि इसके अलावा एक और वीडियो में शाहरुख खान से सवाल किया गया कि आपकी कोई ऐसी फिल्म है, जो रिलीज हो गई है, लेकिन आपने नहीं देखी है।
इस पर किंग खान कहते हैं कि हां, ऐसी बहुत-सी फिल्में हैं।
किंग खान ने कहा कि मैंने दीवाना नहीं देखी, स्वदेश नहीं देखी, मैंने परदेस नहीं देखी, मैंने बहुत सारी फिल्में नहीं देखी हैं।
जल्दी डिस्चार्ज होंगे शाहरुख बता दें कि इस टाइम शाहरुख खान को हेल्थ परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
हालांकि लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, किंग खान अभी ठीक हैं और उनका इलाज चल रहा है।
साथ ही जानकारी है कि किंग खान जल्दी ही अस्पताल से घर जा सकते हैं।
हाालंकि इसको लेकर अभी तक कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है।
बताते चलें कि अहमदाबाद पुलिस ने जानकारी देते हुए कहा कि किंग जल्दी ही हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होंगे।
वहीं, अब ये खबर सुनकर फैंस के चेहरे भी खिल उठे हैं।
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क

Entertainment
मुश्किल वक्त में शरद कपूर के मददगार बने सलमान खान और सोनू सूद, AICWA ने जताया आभार

Entertainment
जुहू बीच पर छठ महापर्व में पहुंचीं तमन्ना भाटिया, कहा — "भक्तों को उनकी आस्था के लिए धन्यवाद देने आई हूं

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Seemanchal
उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
