कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद के बेटे का सुसाइड, पटना में MLC आवास में फंदे से झूलता मिला शव Shakeel Ahmed Khan Son Suicide: बिहार में कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद खान के बेटे की मौत हो गई है।
शकील के इकलौते 17 साल के बेटे आयान ने सुसाइड किया है।
उसका शव आज सुबह घर में ही फंदे पर लटका मिला।
Congress Leader Son Suicide: बिहार के पटना जिले से बड़ी खबर आ रही है।
कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद खान के 17 साल के बेटे ने सुसाइड कर लिया है।
आयान उनकी इकलौत बेटा था, जिसका शव MLC आवास में फंदे से लटका मिला है।
सुसाइड की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतरवाया।
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
मौके से पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
घटनाक्रम की खबर फैलते ही कांग्रेस नेता शकील अहमद के आवास पर पहुंचे।
शकील अहमद बिहार से बाहर हैं, जो बेटे की मौत होने की खबर मिलते ही घर के लिए निकल गए हैं।
पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
बता दें कि शकील अहमद खान बेटी इंग्लैंड में लॉ की पढ़ाई कर रही है, जिसे घटना की सूचना दी गई है और वह घर आने के लिए निकल गई है।
वहीं मृतक की मां का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।
पप्पू यादव ने ट्वीट करके दी सूचना बता दें कि बिहार के पूर्णिया जिले से सांसद पप्पू यादव ने अपने X हैंडल पर ट्वीट लिखकर शोक जताया और लोगों को घटनाक्रम की जानकारी दी।
उन्होंने लिखा है कि एक अत्यंत दुखद सूचना से बेहद विचलित हूं।
बिहार में कांग्रेस विधायक दल के नेता और मेरे दोस्त डॉ. शकील अहमद खान साहब के इकलौते पुत्र का असामयिक निधन हो गया है।
मेरी संवेदनाएं शकील भाई और उनके परिजनों के साथ हैं, लेकिन एक पिता-माता को हिम्मत बंधाने के लिए कोई शब्द नहीं हैं मेरे पास।
राहुल गांधी से मिलकर खुश था आयान शकील अहमद के आवास पर काम करने वाले स्टाफ ने बताया कि आयान रविवार रात को डिनर करके अपने कमरे में चला गया था।
सुबह जब वह नहीं उठा तो कमरे का दरवाजा खटखटाया गया।
खटखटाने पर भी दरवाजा नहीं खुला तो सिक्योरिटी गार्ड को बुलाया गया।
उसने कमरे का दरवाजा तोड़ा तो अंदर फंदे से आयान लटका हुआ था।
इसकी जानकारी तुरंत शकील साहब और पुलिस को दी गई।
आयान हाल ही में 18 जनवरी 2025 को पटना में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से मिला था।
खुद शकील अहमद खान ने आयान को मंच पर लाकर राहुल गांधी से मिलवाया था।
इस दौरान आयान ने राहुल गांधी को एक पेंटिंग भेंट की थी, जिसकी राहुल ने खूब तारीफ की थी।
आयान काफी खुश था, लेकिन अचानक उसके यह कदम उठाने के पीछे की वजह समझ नहीं आई।
Article Advertisement
Politics
कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद के बेटे का सुसाइड, पटना में MLC आवास में फंदे से झूलता मिला शव
कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद के बेटे का सुसाइड, पटना में MLC आवास में फंदे से झूलता मिला शव Shakeel Ahmed Khan Son Suicide: बिहार में कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद खान के बेटे की मौत हो गई है। शकील के इकलौते 17 साल के बेटे आयान ने सुसाइड किया है। उसका शव आज सुबह घर में ही फंदे पर लटका

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
CJP का CEC Gyanesh Kumar को 48 घंटे का अल्टीमेटम, SIR को लेकर रखीं तीन बड़ी मांगें

Politics
SIR विवाद पर विपक्ष का बड़ा हमला, बिहार में फिर चुनाव कराने की मांग; चुनाव आयोग ने दिया जवाब

Politics
रात 2:30 बजे बिगड़ी तबीयत, सुबह 4 बजे नहीं रहे झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू; 56 साल की उम्र में Cardiac Arrest

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
