अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
ताज़ा खबर
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्कमुश्किल वक्त में शरद कपूर के मददगार बने सलमान खान और सोनू सूद, AICWA ने जताया आभारभागलपुर-बांका समेत 10 जिलों में दो दिन बूंदाबांदी के आसार, धान कटाई से पहले जान लें मौसम का अपडेट
Entertainment

प्रीति जिंटा ने शाहरुख के साथ शेयर की यह प्यारी-सी सेल्फी, फैंस को फिर से याद आए 'वीर-जारा'

प्रीति जिंटा ने शाहरुख के साथ शेयर की यह प्यारी-सी सेल्फी, फैंस को फिर से याद आए 'वीर-जारा' बॉलीवुड में 'डिंपल गर्ल' प्रीति जिंटा और 'किंग ऑफ रोमांस' यानी शाहरुख खान की ऑनस्क्रीन जोड़ी को खूब पसंद किया जाता है। फिल्म 'कल हो न हो' में उनके बीच केमिस्ट्री की यादें आज भी उनके फैंस के दिलों में बसती हैं।

प्रीति जिंटा ने शाहरुख के साथ शेयर की यह प्यारी-सी सेल्फी, फैंस को फिर से याद आए 'वीर-जारा'

Article Advertisement

प्रीति जिंटा ने शाहरुख के साथ शेयर की यह प्यारी-सी सेल्फी, फैंस को फिर से याद आए 'वीर-जारा' बॉलीवुड में 'डिंपल गर्ल' प्रीति जिंटा और 'किंग ऑफ रोमांस' यानी शाहरुख खान की ऑनस्क्रीन जोड़ी को खूब पसंद किया जाता है। फिल्म 'कल हो न हो' में उनके बीच केमिस्ट्री की यादें आज भी उनके फैंस के दिलों में बसती हैं।

Article Advertisement

ऐसे में एक बार फिर से प्रीति जिंटा की शेयर की एक फोटो ने 'कल हो न हो' और 'वीर-जारा' जोड़ी की यादें फिर से ताजा कर दी। हाल ही में अमिताभ बच्चन के घर में दी गई दिवाली पार्टी में बॉलीवुड के ज्यादातर सितारों ने शिरकत की। इन सितारों ने दिवाली की पार्टी में जमकर मस्ती की। इसी बीच प्रीति जिंटा ने अपने पुराने दोस्त शाहरुख खान के साथ एक खूबसूरत-सी सेल्फी शेयर की। इंस्टाग्राम पर इस फोटो को शेयर करते ही दोनों सितारों के फैंस ने कमेंट करते हुए 'कल हो न हो' और वीर-जारा जैसी फिल्मों से जुड़े कमेंट करने शुरू कर दिए। इनमें से कई फैंस ने तो फिर से इन्हें स्क्रीन पर देखने की इच्छा भी जता दी। अब देखना यह है कि दोनों सितारे फैंस की इस इच्छा को कितनी गंभीरता से लेते हैं। बहरहाल, शाहरुख 'जीरो' के बाद एक साउथ इंडियन फिल्ममेकर के साथ काम करते हुए दूसरे प्रोजेक्ट को लाने की तैयारी में हैं। इस सेल्फी में प्रीति बेहद प्यारी लग रही हैं। उन्होंने वाइट-गोल्डन कलर की ड्रेस पहनी हुई हैं जबकि शाहरुख खान ने स्टाइलिश ब्लैक कुर्ता पहना कैरी किया है। दोनों 'डिंपल स्टार' इस फोटो में बेहद स्टाइलिश लग रहे हैं। फोटो पर प्रीति ने ‘only love’ कैप्शन देते हुए शेयर किया है। इस कैप्शन को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि दोनों के बीच कितनी गहरी दोस्ती है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read