अगर शास्त्री अच्छा प्रदर्शन रहे हैं तो हटाने की क्या जरूरत है : कपिल दिल्ली, पांच जुलाई (भाषा) भारत के पूर्व कप्तान कपिल देव का मानना है कि अगर रवि शास्त्री अच्छे नतीजे दे रहे हैं तो उन्हें भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच के पद से हटाने की कोई वजह नहीं है ।
अक्टूबर नवंबर में संयुक्त अरब अमीरात में होने वाले टी20 विश्व कप के बाद शास्त्री का करार खत्म होने वाला है ।उनका आगे इस पद पर बने रहना इस बात पर भी निर्भर करता है कि वह फिर से आवेदन करना चाहते हैं या नहीं ।
ऐसी अटकलें हैं कि बीसीसीआई राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी के मौजूदा प्रमुख राहुल द्रविड़ को मुख्य कोच बना सकता है जो इस समय सीमित ओवरों की श्रृंखला के लिये टीम के साथ श्रीलंका दौरे पर हैं ।
कपिल ने ‘एबीपी न्यूज’ से कहा ,‘‘ मुझे नहीं लगता कि इस बारे में अभी बात करने की जरूरत है ।
देखते हैं कि श्रीलंका में प्रदर्शन कैसा रहता है ।’’ उन्होंने कहा ,‘‘ नये काोच को तैयार करने में कोई बुराई नहीं है ।
लेकिन अगर रवि शास्त्री अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं तो उन्हें हटाने की भी कोई वजह नहीं है ।
इससे कोचों और खिलाड़ियों पर अनावश्यक दबाव बनता है ।’’ शास्त्री के कोच रहते भारत ने आस्ट्रेलिया में दो बार टेस्ट श्रृंखला जीती ।
टीम 2019 विश्व कप के सेमीफाइनल और विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में पहुंची जहां उसे न्यूजीलैंड ने हराया ।
विराट कोहली की अगुवाई में भारतीय टीम इंग्लैंड में पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला खेलेगी जबकि शिखर धवन की कप्तानी में टीम श्रीलंका में सीमित ओवरों की श्रृंखला खेलेगी ।
कपिल ने कहा ,‘‘ भारत के पास खिलाड़ियों का बड़ा पूल है ।
अगर खिलाड़ियों को मौका मिलता है और भारत इंग्लैंड और श्रीलंका में दो अलग अलग टीमें उतारकर जीत सकता है तो इससे बेहतर क्या होगा ।’’
Article Advertisement
Sports
अगर शास्त्री अच्छा प्रदर्शन रहे हैं तो हटाने की क्या जरूरत है : कपिल
अगर शास्त्री अच्छा प्रदर्शन रहे हैं तो हटाने की क्या जरूरत है : कपिल दिल्ली, पांच जुलाई (भाषा) भारत के पूर्व कप्तान कपिल देव का मानना है कि अगर रवि शास्त्री अच्छे नतीजे दे रहे हैं तो उन्हें भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच के पद से हटाने की कोई वजह नहीं है । अक्टूबर नवंबर में संयुक्त अरब अमीरात में ह

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Sports
एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान फाइनल, श्रीलंका को 124 रन से हराकर टीम इंडिया ने पक्की की जगह

Sports
एशियन गेम्स 2026 में भारत की बेटियों का शानदार प्रदर्शन, पाकिस्तान को 3-0 से हराकर क्वार्टरफाइनल में बनाई जगह

Sports
सुचिका तारियाल ने रचा इतिहास, Asian Games में MMA में भारत को मिला पहला पदक

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
