अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
Sitamarhi News: नेपाल सीमा पर देर रात सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण, अधिकारियों ने की रात्रि गश्तीसीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई: 432 लीटर नेपाली शराब जब्तबिहार के युवक की अस्पताल में मौतजमुई में 3,400 करोड़ का निवेश, CM सम्राट के नेतृत्व में बिहार को उद्योग और स्किल का हब बनाने की दिशा में तेजीपहले बाढ़, अब चुनाव; बिहार में टीचर ट्रांसफर फिर अटके; रविवार से नहीं खुलेगा पोर्टलअतीक गैंग के जिस शूटर को 3 साल से खोज रही यूपी पुलिस, वो बिहार की जेल में बंद मिला; 5 लाख का इनामAra News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचारबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाSitamarhi News: नेपाल सीमा पर देर रात सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण, अधिकारियों ने की रात्रि गश्तीसीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई: 432 लीटर नेपाली शराब जब्तबिहार के युवक की अस्पताल में मौतजमुई में 3,400 करोड़ का निवेश, CM सम्राट के नेतृत्व में बिहार को उद्योग और स्किल का हब बनाने की दिशा में तेजीपहले बाढ़, अब चुनाव; बिहार में टीचर ट्रांसफर फिर अटके; रविवार से नहीं खुलेगा पोर्टलअतीक गैंग के जिस शूटर को 3 साल से खोज रही यूपी पुलिस, वो बिहार की जेल में बंद मिला; 5 लाख का इनामAra News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचारबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चा

Article Advertisement

Sports

शेफाली आईसीसी टी20 बल्लेबाजों की रैंकिंग में दूसरे स्थान पर खिसकी, मंधाना तीसरे स्थान पर कायम

शेफाली आईसीसी टी20 बल्लेबाजों की रैंकिंग में दूसरे स्थान पर खिसकी, मंधाना तीसरे स्थान पर कायम दुबई, 12 अक्टूबर (भाषा) भारत की सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा मंगलवार को जारी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की महिला टी20 बल्लेबाजी रैंकिंग में एक स्थान के नुकसान से दूसरे स्थान पर खिसक गईं जबकि उनकी ह

शेफाली आईसीसी टी20 बल्लेबाजों की रैंकिंग में दूसरे स्थान पर खिसकी, मंधाना तीसरे स्थान पर कायम

Article Advertisement

शेफाली आईसीसी टी20 बल्लेबाजों की रैंकिंग में दूसरे स्थान पर खिसकी, मंधाना तीसरे स्थान पर कायम दुबई, 12 अक्टूबर (भाषा) भारत की सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा मंगलवार को जारी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की महिला टी20 बल्लेबाजी रैंकिंग में एक स्थान के नुकसान से दूसरे स्थान पर खिसक गईं जबकि उनकी हमवतन स्मृति मंधाना तीसरे स्थान पर बरकरार हैं। शेफाली के 726 रेटिंग अंक हैं जबकि मंधाना के 709 अंक हैं। आस्ट्रेलिया की बेथ मूनी 754 अंक के साथ शीर्ष पर हैं। बल्लेबाजी रैंकिंग में आस्ट्रेलिया के दबदबा है। मूनी के अलावा कप्तान मेग लेनिंग (चौथे) और एलिसा हीली (छठे) भी शीर्ष 10 में शामिल हैं। न्यूजीलैंड की सोफी डिवाइन और सूजी बेट्स क्रमश: पांचवें और सातवें स्थान पर हैं। भारत के खिलाफ पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ने के बाद मूनी ने बाकी दो मैचों में 34 और 61 रन की पारियां खेली जिससे आस्ट्रेलिया ने जीत दर्ज की। मूनी को शुरुआत में टीम में जगह नहीं दी गई लेकिन राशेल हेन्स के चोटिल होने बाद उन्हें विकल्प के तौर पर टीम के साथ जोड़ा गया। मूनी की टीम की साथी सोफी मोलिन्यु को भी नवीनतम रैंकिंग में काफी फायदा हुआ है। वह 12 स्थान की लंबी छलांग के साथ नौवें स्थान पर रहते हुए गेंदबाजों की सूची में शीर्ष 10 में जगह बनाने में सफल रही हैं। सोफी ने श्रृंखला में 5.60 की इकोनॉमी दर से तीन विकेट चटकाए जिससे भारतीय टीम अंतिम दो मैचों में बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर पाई। दो पारियों में पांच विकेट के साथ श्रृंखला की सबसे सफल गेंदबाज रही भारत की राजेश्वरी गायकवाड़ 12वें स्थान पर पहुंच गए हैं। एशलेग गार्डनर आलराउंडरों की सूची में दसवें स्थान पर हैं। वह आस्ट्रेलिया की ओर से सबसे सफल गेंदबाज रहीं। तीन मैचों में तीन विकेट और 23 रन बनाने वाली जॉर्जिया वेयरहैम 14 स्थान की छलांग से करियर के सर्वश्रेष्ठ 48वें स्थान पर पहुंच गई हैं।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read