अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Entertainment

अनंत-राधिका के संगीत में Shehnaaz Gill ने बड़ी-बड़ी हीरोइनों के ग्लैमर को किया फेल, गोल्डन साड़ी में बिखेरा जलवा

अनंत-राधिका के संगीत में Shehnaaz Gill ने बड़ी-बड़ी हीरोइनों के ग्लैमर को किया फेल, गोल्डन साड़ी में बिखेरा जलवा अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के संगीत में शहनाज गिल के लुक ने हर किसी को इंप्रेस कर दिया. वह सोने की साड़ी में बेहद ग्लैमरस अवतार में नजर आईं.   अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट इन दिन

अनंत-राधिका के संगीत में Shehnaaz Gill ने बड़ी-बड़ी हीरोइनों के ग्लैमर को किया फेल, गोल्डन साड़ी में बिखेरा जलवा

Article Advertisement

अनंत-राधिका के संगीत में Shehnaaz Gill ने बड़ी-बड़ी हीरोइनों के ग्लैमर को किया फेल, गोल्डन साड़ी में बिखेरा जलवा अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के संगीत में शहनाज गिल के लुक ने हर किसी को इंप्रेस कर दिया. वह सोने की साड़ी में बेहद ग्लैमरस अवतार में नजर आईं.   अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट इन दिनों अपनी शोदी को लेकर चर्चा में छाए हुए हैं. 5 जुलाई को अनंत और राधिका की संगीत सेरेमनी का आयोजन किया गया. इस दौरान, बॉलीवुड से लेकर बिजनेस और क्रिकेट जगत से कई हस्तियां शामिल हुई. इस मौके पर पंजाब की कैटरीना कैफ और अपने चुलबुली अदाओं के लिए जानी जाने वाली शहनाज गिल को देखा गया. शहनाज गिल (Shenaaz Gill Look) के लुक ने हर किसी को इंप्रेस कर दिया. वह सोने की साड़ी में बेहद ग्लैमरस अवतार में नजर आईं, जिसके बाद एक्ट्रेस की वीडियो और फोटोज से सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है.   गोल्डन साड़ी में बिखेरा जलवा अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के संगीत में में शहनाज गिल ने गाउन या वेस्टर्न ड्रेस को नहीं बल्कि साड़ी को सिलेक्ट किया. जिसे उन्होंने वेस्टर्न टच दिया था. गोल्डन सिग्नेचर मसकली डिजाइन साड़ी में शहनाज बेहद खूबसूरत लग रही थीं, जिसमें सभी किनारों पर लेजर फिनिशिंग थी. एक्ट्रेस का लुक बिल्कुल डिफरेंट और सबसे अलग था, जिसे देखकर हर कोई दीवाना हो गया. अपने लुक को पूरा करने के लिए शहनाज गिल ने मैचिंग ईयररिंग्स के साथ डायमंड नेकलेस पहना था.   ये एक्ट्रेस भी आईं नजर अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के संगीत फंक्शन में तमाम सेलेब्स ने फैशन का जलवा बिखेरा है. इस दौरान शहनाज गिल के अलावा पलक तिवारी ऑरेंज कलर के लहंगे में बला की खूबसूरत लग रही थीं. वहीं टीवी की 'नागिन' मौनी रॉय ने भी अपने फैशन का जलवा बिखेरा. मौनी ने चॉकलेटी कलर की साड़ी के साथ गोल्डन ब्लाउज को पेयर किया हुआ था. इसके अलावा अनुषा दांडेकर, करिश्मा तन्ना, दिशा पाटनी, विद्या बालन, अमीषा पटेल, सारा अली खान, अनन्या पांडे, जान्हवी कपूर, माधुरी दीक्षित समेत कई एक्ट्रेसेस ने अपने ग्लैमर का तड़का लगाया.

Article Advertisement

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read