अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास

Article Advertisement

Seemanchal

तीन दिनों में तीन गोलीकांड से दहशत

तीन दिनों में तीन गोलीकांड से दहशत चार दिनों में निरंतर हो रही गोलीबारी व हत्या की घटना से जिले के लोगों में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया है। सबसे अधिक दहशत शहर के व्यवसायियों में दिखने लगा है। शहर में तीन दिनों में दो अलग-अलग जगहों पर गोलीबारी की घटना को अंजाम देने में बदमाश सफल रहे हैं। ऐसे में अब

तीन दिनों में तीन गोलीकांड से दहशत

Article Advertisement

तीन दिनों में तीन गोलीकांड से दहशत चार दिनों में निरंतर हो रही गोलीबारी व हत्या की घटना से जिले के लोगों में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया है। सबसे अधिक दहशत शहर के व्यवसायियों में दिखने लगा है। शहर में तीन दिनों में दो अलग-अलग जगहों पर गोलीबारी की घटना को अंजाम देने में बदमाश सफल रहे हैं। ऐसे में अब पुलिस के गश्ती पर सवाल उठने लगा है। लोग कहने लगे है कि बदमाशों पर से पुलिस के वर्दी का खौफ कम हो गया है। बदमाश जब चाहते हैं, जहां चाहते हैं आराम से गोली मार कर जान लेने का प्रयास कर रहे हैं। बदमाशों की गोलियों से व्यवसायी, ग्राहक व आम लोग भी अछूते नहीं रह गये हैं। अब यदि पुलिस अपनी कार्रवाई में सख्ती नहीं बरतती है तो दीपावली और छठ जैसे पर्व शहर में लोग कैसे मना सकेंगे। व्यवसायिक वर्ग के लोगों का कहना है कि अब बदमाश लूट की घटना से पहले ही रंगदारी की मांग करने लगे हैं। पहले फोन पर लाखों रुपये रंगदारी मांगते हैं। रंगदारी नहीं देने पर दुकान पहुंच कर गोली मार देते हैं। यह तो मात्र संयोग ही है कि गोली लगने के बाद भगवान की कृपा से और स्थानीय लोगों की तत्परता के कारण समय पर अस्पताल जख्मी को पहुंचाया गया और जख्मी का सफल ऑपरेशन होने से जान बच गई। नाम नहीं छापने के शर्त पर व्यवसासियों ने कहा कि यह कैसी विडंबना है कि घटना के दो दिन बाद मार्बल व्यवसायी डब्लू साह और भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार यादव को गोली मारने को गिरफ्तार कर कांड का उद्भेदन करने का पुलिस दावा करती है और इसी दिन शाम एक बदमाश होटल व्यवसायी के पुत्र को घर से बुलाकर गोली मार देता है। पुलिस को इस मामले में गंभीरता से काम करने की जरूरत है। स्रोत-हिन्दुस्तान

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read